MIT CSAIL के रिसर्चर्स की एक नई स्टडी में पता चला है कि AI चैटबॉट्स जैसे ChatGPT, यूज़र्स की बात से बार-बार सहमत होकर उन्हें गलत या कट्टर सोच की तरफ धकेल सकते हMIT CSAIL के रिसर्चर्स की एक नई स्टडी में पता चला है कि AI चैटबॉट्स जैसे ChatGPT, यूज़र्स की बात से बार-बार सहमत होकर उन्हें गलत या कट्टर सोच की तरफ धकेल सकते ह

नई MIT स्टडी में चेतावनी, AI चैटबॉट्स यूज़र्स को भ्रमित कर सकते हैं

2026/04/03 05:07
2 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

MIT CSAIL के रिसर्चर्स की एक नई स्टडी में पता चला है कि AI चैटबॉट्स जैसे ChatGPT, यूज़र्स की बात से बार-बार सहमत होकर उन्हें गलत या कट्टर सोच की तरफ धकेल सकते हैं।

इस पेपर के मुताबिक, इस व्यवहार को “sycophancy” कहा जाता है, और रिसर्चर्स ने इसे “delusional spiraling” के बढ़ते खतरे से जोड़ा है।

इस स्टडी में असली यूज़र्स का टेस्ट नहीं किया गया। रिसर्चर्स ने इसके बजाय एक व्यक्ति और चैटबॉट के बीच चैटिंग का सिमुलेशन तैयार किया। इसमें उन्होंने यह मॉडल किया कि हर रिप्लाई के बाद यूज़र अपने विश्वास को कैसे अपडेट करता है।

रिजल्ट्स में साफ दिखा कि जब चैटबॉट बार-बार यूज़र से सहमत होता है, तो ये उनकी सोच को और मजबूत कर देता है—चाहे वह सोच गलत हो।

उदाहरण के लिए, अगर कोई यूज़र हेल्थ से जुड़ी चिंता पूछता है, तो उसे सिलेक्टिव फैक्ट्स मिल सकते हैं जो उसकी शंका को सपोर्ट करते हैं।
जैसे-जैसे बातचीत बढ़ती है, यूज़र का भरोसा और बढ़ जाता है। इससे एक फीडबैक लूप बन जाता है जिसमें हर इंटरएक्शन के साथ विश्वास गहरा होता जाता है।

खास बात यह है कि स्टडी में यह भी पाया गया कि यह असर तब भी हो सकता है जब चैटबोट केवल सही जानकारी देता है। अगर चैटबोट यूज़र की राय से मेल खाने वाले फैक्ट्स चुनता है और बाकी इग्नोर करता है, तो भी वह यूज़र की सोच को एक ही दिशा में ढाल सकता है।

रिसर्चर्स ने कुछ संभावित समाधान भी टेस्ट किए। झूठी जानकारी कम करने से थोड़ी मदद मिली, लेकिन समस्या पूरी तरह नहीं रुकी। यहां तक कि जो यूज़र्स जानते थे कि चैटबोट बायस्ड हो सकता है, वे भी इस असर से नहीं बच पाए।

इन निष्कर्षों से पता चलता है कि समस्या सिर्फ गलत जानकारी की नहीं है, बल्कि AI सिस्टम्स यूज़र्स को रिस्पॉन्ड कैसे करते हैं, इसमें भी है।

जैसे-जैसे चैटबॉट्स का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है, ऐसा व्यवहार समाजिक और साइकोलॉजिकल तौर पर बड़ा असर डाल सकता है।

The post नई MIT स्टडी में चेतावनी, AI चैटबॉट्स यूज़र्स को भ्रमित कर सकते हैं appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

ईरान का सबसे बड़ा पुल संकट के बीच ढह गया

ईरान का सबसे बड़ा पुल संकट के बीच ढह गया

बिटकॉइनएथेरियमन्यूज.कॉम पर ईरान का सबसे बड़ा पुल संकट के बीच गिरने की पोस्ट प्रकाशित हुई। ईरान का सबसे बड़ा पुल 2 अप्रैल, 2026 को जलडमरूमध्य के दौरान गिर गया
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/03 06:36
XAG/USD $71.00 से नीचे गिरा क्योंकि US डॉलर का प्रभुत्व तेज हुआ

XAG/USD $71.00 से नीचे गिरा क्योंकि US डॉलर का प्रभुत्व तेज हुआ

पोस्ट XAG/USD $71.00 से नीचे गिरता है क्योंकि US डॉलर का प्रभुत्व बढ़ता है BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। सिल्वर प्राइस फोरकास्ट: XAG/USD $71.00 से नीचे गिरता है
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/03 05:51
ट्रंप अधिकारी राष्ट्रपति की तुलना जो बिडेन से करते हैं

ट्रंप अधिकारी राष्ट्रपति की तुलना जो बिडेन से करते हैं

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान युद्ध पर 19 मिनट का प्रमुख समय संबोधन दिया, जिसमें दावा किया गया कि सैन्य उद्देश्य "जल्द ही, बहुत जल्द" पूरे हो जाएंगे
शेयर करें
Rawstory2026/04/03 05:50

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Trade GOLD, Share 1,000,000 USDT

Trade GOLD, Share 1,000,000 USDTTrade GOLD, Share 1,000,000 USDT

0 fees, up to 1,000x leverage, deep liquidity