इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) का कहना है कि टैरिफ्स ट्रेड गैप्स को सही तरीके से दूर नहीं करते। इनका असर बहुत कम और अनियमित रहता है। इस बीच, ग्लोबल करंट अकाउंट असंइंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) का कहना है कि टैरिफ्स ट्रेड गैप्स को सही तरीके से दूर नहीं करते। इनका असर बहुत कम और अनियमित रहता है। इस बीच, ग्लोबल करंट अकाउंट असं

IMF ने चेताया, टैरिफ्स से ग्लोबल ट्रेड गैप्स नहीं भर रहे

2026/04/07 03:30
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) का कहना है कि टैरिफ्स ट्रेड गैप्स को सही तरीके से दूर नहीं करते। इनका असर बहुत कम और अनियमित रहता है।

इस बीच, ग्लोबल करंट अकाउंट असंतुलन फिर से बढ़ रहे हैं। यह देशों के बीच बढ़ती आर्थिक तनाव की तरफ इशारा करता है। क्रिप्टो के लिए, ये बातें मायने रखती हैं। जब ट्रेड टेंशन बढ़ती है और पॉलिसी टूल्स कमजोर पड़ते हैं, तब कैपिटल अक्सर Bitcoin जैसे अल्टरनेटिव एसेट्स की ओर शिफ्ट हो जाता है।

IMF की प्रमुख बातें

एक नई पॉलिसी पेपर में, IMF के रिसर्चर्स Pierre-Olivier Gourinchas और Christian Mumssen ने ग्लोबल असंतुलन के कारणों का विश्लेषण किया है।

इनका निष्कर्ष साफ है: पारंपरिक मैक्रोइकोनॉमिक पॉलिसियां ही करंट अकाउंट असंतुलन को एड्रेस करने के लिए मुख्य साधन बनी रहती हैं। वहीं दूसरी ओर, टैरिफ्स और इंडस्ट्रियल पॉलिसी का असर बहुत सीमित और अक्सर उल्टा साबित होता है।

IMF के मुताबिक, टैरिफ्स करंट अकाउंट में सुधार सिर्फ दुर्लभ परिस्थितियों में, वो भी जब ये टेंपरेरी हों, करते हैं। लेकिन ज्यादातर टैरिफ्स को हमेशा के लिए लगाया जाता है या फिर इससे पलटवार होता है।

इसका नतीजा यह होता है कि लोग अपनी सेविंग व्यवहार में बदलाव नहीं करते और करंट अकाउंट में खास फर्क नहीं पड़ता।

मजेदार तथ्य: IMF ने नोट किया है कि टैरिफ्स बढ़ाने से करंट अकाउंट पोजीशन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन सभी क्षेत्रों में आउटपुट में गिरावट आती है। यानी सभी का नुकसान!

IMF, Source: X

क्रिप्टो के लिए क्यों जरूरी है?

IMF का विश्लेषण स्ट्रक्चरल अस्थिरता की तस्वीर दिखाता है। इसी वजह से कुछ खास क्रिप्टो-रिलेवेंट डाइनैमिक्स उभरते हैं:

  • $ प्रेशर: US में भारी फिस्कल घाटा और कंज्यूमर खर्च जारी है। कमजोर फिस्कल पोजीशन लॉन्ग-टर्म में $ पर भरोसे को कम कर सकती है, जिससे Bitcoin जैसी वैल्यू स्टोर की डिमांड बढ़ सकती है।
  • स्टेबलकॉइन डिमांड: जब ग्लोबल ट्रेड टेंशन और बैकग्राउंड में असंतुलन बना रहता है, तब बिजनेस क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजैक्शन के लिए stablecoin का इस्तेमाल बढ़ा सकते हैं। USD-पेग्ड stablecoin से $ एक्सपोजर तो मिलता है, लेकिन बैंकिंग सिस्टम पर डिपेंडेंस नहीं रहती।
  • सेफ हेवन नैरेटिव: IMF ने सीधे-सीधे फाइनेंशियल क्राइसिस की चेतावनी दी है। इतिहास गवाह है कि ऐसी चेतावनियों के बाद इन्वेस्टर्स अक्सर ऐसे एसेट्स की तरफ भागते हैं, जो दूसरे एसेट्स से जुड़े नहीं होते।

आउटलुक

IMF ने “सिंक्न्रोनाइज़्ड एडजस्टमेंट” यानि देशों के मिलकर कदम बढ़ाने की सलाह दी है। लेकिन ऐसा कोऑर्डिनेशन अब तक हासिल नहीं हो पाया है। जब मिलजुल कर एक्शन नहीं होता, तब मार्केट पार्टिसिपेंट्स अपने-अपने तरीके से हल ढूंढते हैं।

IMF की चेतावनी साफ है: वैश्विक असंतुलन बढ़ रहे हैं, टैरिफ्स इन्हें नहीं सुधार पाएंगे, और अगर अव्यवस्थित तरीके से सुधार हुआ तो यह “बेहद महँगा” साबित हो सकता है।

क्रिप्टो मार्केट्स के लिए, यह मैक्रो बैकड्रॉप रिस्क और मौके दोनों लाता है। जब ट्रेडिशनल पॉलिसी टूल्स असर दिखाने में फेल रहते हैं, ऐसे में क्रिप्टो के एक विकल्प फाइनेंशियल लेयर के तौर पर मजबूत होने की वजह मिलती है।

The post IMF ने चेताया, टैरिफ्स से ग्लोबल ट्रेड गैप्स नहीं भर रहे appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

24 घंटे में -111.67 बिलियन शिबा इनु: कीमत को मिला अप्रत्याशित समर्थन

24 घंटे में -111.67 बिलियन शिबा इनु: कीमत को मिला अप्रत्याशित समर्थन

पोस्ट -111.67 बिलियन Shiba Inu 24 घंटों में: कीमत को अप्रत्याशित समर्थन मिला BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुआ। Shiba Inu नीचे की ओर रुझान में प्रवेश करता है आउटफ्लो
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/07 03:32
कलशी की जीत: थर्ड सर्किट ने प्रेडिक्शन मार्केट को दिलाई जीत

कलशी की जीत: थर्ड सर्किट ने प्रेडिक्शन मार्केट को दिलाई जीत

पोस्ट Kalshi Wins: Third Circuit Delivers Prediction Market Victory BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। आज, Third Circuit Court ने KalshiEX के पक्ष में फैसला सुनाया
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/07 03:39
MACD ऊपर मुड़ता है, $2.1K बरकरार

MACD ऊपर मुड़ता है, $2.1K बरकरार

MACD ऊपर की ओर मुड़ता है, $2.1K होल्ड करता है पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। Ethereum एक साथ दो तेजी के चार्ट सिग्नल दिखा रहा है, साप्ताहिक मोमेंटम शुरू हो रहा है
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/07 03:36

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

$30,000 in PRL + 15,000 USDT

$30,000 in PRL + 15,000 USDT$30,000 in PRL + 15,000 USDT

Deposit & trade PRL to boost your rewards!