South Korea के फाइनेंशियल रेग्युलेटर ने सभी क्रिप्टो exchanges को आदेश दिया है कि वे हर पांच मिनट में यूज़र asset balances वेरिफाई करें। इस साल की शुरुआत में हुSouth Korea के फाइनेंशियल रेग्युलेटर ने सभी क्रिप्टो exchanges को आदेश दिया है कि वे हर पांच मिनट में यूज़र asset balances वेरिफाई करें। इस साल की शुरुआत में हु

हर 5 मिनट में: Korea का नया नियम क्रिप्टो exchanges के लिए

2026/04/07 10:26
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

South Korea के फाइनेंशियल रेग्युलेटर ने सभी क्रिप्टो exchanges को आदेश दिया है कि वे हर पांच मिनट में यूज़र asset balances वेरिफाई करें। इस साल की शुरुआत में हुए बड़े ओवरपेमेंट incident के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है, जिसने मार्केट कॉन्फिडेंस को झटका दिया था।

एक गलत reward payout ने पूरे इंडस्ट्री में मौजूद systemic क्रैक्स को उजागर कर दिया।

इन नियमों की वजह क्या बनी

फरवरी में, Bithumb ने गलती से प्रोमोशनल ईवेंट के दौरान हर व्यक्ति को 2,000 BTC भेज दिए, जबकि असल में सिर्फ 2,000 Korean won ($1.40) भेजने थे। इस गलती के कारण लगभग $42 बिलियन की क्रिप्टोकरेंसी गलत अलॉट हो गई। इसके तुरंत बाद Financial Services Commission (FSC) ने देश की सभी पांच बड़ी Korean exchanges पर इमरजेंसी inspections शुरू कर दिए। उनकी जांच में सामने आया कि यह केवल एक इंसानी गलती नहीं थी, बल्कि हालात इससे कहीं ज्यादा खराब थे।

ज्यादातर exchanges अपनी बुक्स को सिर्फ 24 घंटे में एक बार ही reconcile कर रहे थे। तीन exchanges के पास ऐसा कोई automatic kill switch नहीं था जो discrepancy आने पर ट्रांसैक्शन रोक सके। चार exchanges में high-risk manual transactions के लिए कोई multi-step approval सिस्टम नहीं था। दो exchanges ने तो अपने general accounts को high-risk ट्रांसैक्शन अकाउंट्स से अलग तक नहीं किया था — जो कि एक बेसिक सेफगार्ड है।

अब exchanges को क्या करना होगा

FSC ने 6 अप्रैल को तीन हिस्सों वाला रिफॉर्म पैकेज जारी किया है। exchanges को अब हर पांच मिनट में automated balance checks करने होंगे। अगर कोई बड़ी mismatch होती है, तो अलर्ट और automatic trading halt ट्रिगर हो जाएगा। जहां पहले quarterly external audits होते थे, अब यह schedule monthly हो गया है। पब्लिक डिस्क्लोजर में अब सिम्पल coverage ratio की जगह asset-by-asset blockchain holdings शो करनी होगी।

Manual, high-risk ट्रांसैक्शन्स, जैसे event payouts के लिए, exchanges को अलग accounts रखने होंगे। साथ ही, ऐसे सिस्टम इस्तेमाल करना होंगे जो mismatched input को automatically reject करें। ट्रांसैक्शन execute करने से पहले थर्ड पार्टी cross-verification भी जरूरी होगी।

FSC अब exchanges से कहेगा कि वे dedicated risk management officers अपॉइंट करें और risk management committees बनाएं। ये वही standards हैं, जो परंपरागत फाइनेंशियल फर्म्स में होते हैं। Compliance checks अब साल में दो बार होंगे, और इनके नतीजे रेग्युलेटर्स को भेजे जाएंगे।

इंडस्ट्री बॉडी DAXA इस महीने self-regulatory बदलाव पूरे करेगी, और नई सिस्टम्स मई तक implement कर लिए जाएंगे। ये प्रमुख provisions South Korea के आने वाले दूसरे फेज़ के Digital Asset Act में भी शामिल होंगे।

The post हर 5 मिनट में: Korea का नया नियम क्रिप्टो exchanges के लिए appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Spark SPK बायबैक: रणनीतिक 414,000 USDS ट्रांसफर आत्मविश्वासपूर्ण टोकनोमिक्स निष्पादन का संकेत

Spark SPK बायबैक: रणनीतिक 414,000 USDS ट्रांसफर आत्मविश्वासपूर्ण टोकनोमिक्स निष्पादन का संकेत

बिटकॉइनवर्ल्ड स्पार्क SPK बायबैक: रणनीतिक 414,000 USDS ट्रांसफर आत्मविश्वासपूर्ण टोकनॉमिक्स निष्पादन का संकेत देता है विकेंद्रीकृत वित्त परिदृश्य ने एक और रणनीतिक देखा
शेयर करें
bitcoinworld2026/04/07 09:25
अधिकार समूह ने बिकोल बलात्कारों पर 'दंडमुक्ति की संस्कृति' समाप्त करने की मांग की

अधिकार समूह ने बिकोल बलात्कारों पर 'दंडमुक्ति की संस्कृति' समाप्त करने की मांग की

यह आह्वान ऐसे समय आया है जब मध्यम बौद्धिक विकासात्मक आवश्यकताओं वाली एक युवा महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार ने राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर का ध्यान आकर्षित किया है।
शेयर करें
Rappler2026/04/07 10:01
सेवानिवृत्त जनरल ने ट्रंप को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर जाने का सुझाव दिया

सेवानिवृत्त जनरल ने ट्रंप को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर जाने का सुझाव दिया

रिटायर्ड जनरल बैरी मैककैफ़्री ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईस्टर संडे पोस्ट को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की जिसमें ईरान को धमकी दी गई थी, और सुझाव दिया कि ट्रंप को चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता है
शेयर करें
Rawstory2026/04/07 10:00

$30,000 in PRL + 15,000 USDT

$30,000 in PRL + 15,000 USDT$30,000 in PRL + 15,000 USDT

Deposit & trade PRL to boost your rewards!