Binance ने Spot Price Range Execution Rule (PRER) की घोषणा की है, यह एक नया सिस्टम है जिसमें जब किसी taker order का execution price dynamic fair-value band से बBinance ने Spot Price Range Execution Rule (PRER) की घोषणा की है, यह एक नया सिस्टम है जिसमें जब किसी taker order का execution price dynamic fair-value band से ब

Binance के नए नियम से अक्टूबर में हुआ $19 बिलियन का क्रैश टल सकता था

2026/04/07 20:30
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Binance ने Spot Price Range Execution Rule (PRER) की घोषणा की है, यह एक नया सिस्टम है जिसमें जब किसी taker order का execution price dynamic fair-value band से बाहर जाता है, तो वह order expire हो जाता है।

यह नियम 14 अप्रैल 2026 से धीरे-धीरे लागू होगा। इसका सीधा मकसद उन spot-markets में हुए फेलियर्स को टारगेट करना है, जो 10 अक्टूबर 2025 के flash crash में सामने आए थे।

Binance PRER लागू करने की वजह क्या थी

10 अक्टूबर 2025 को, President Trump की ओर से Chinese imports पर 100% tariff की घोषणा के बाद क्रिप्टो इतिहास की सबसे बड़ी सिंगल-डे liquidation cascade देखने को मिली।

24 घंटे के अंदर $19.13 बिलियन से ज्यादा leveraged positions liquidate हो गईं, जिससे 1.6 मिलियन से ज्यादा ट्रेडर्स प्रभावित हुए।

Binance पर Cosmos (ATOM) जैसे assets कुछ वक्त के लिए लगभग zero प्राइस पर ट्रेड हुए क्योंकि मार्जिन collateral bulk में सेल-ऑफ़ हो गया।

Cosmos (ATOM) प्राइस परफॉर्मेंसCosmos (ATOM) प्राइस परफॉर्मेंस। स्रोत: TradingView

बहुत पुराने stale limit orders भी, जिनको सालों पहले प्लेस किया गया था, एकतरफा liquidity में एक्स्ट्रीम प्राइस पर फिल हो गए। Binance ने $283 मिलियन यूजर्स को मुआवज़ा दिया जो USDe, BNSOL, और WBETH के de-peg होने से प्रभावित हुए थे।

बाद में एक्सचेंज ने एक अलग $400 मिलियन “Together Initiative” लॉन्च की, जो जबरन liquidation losses को कवर करती है। कुल मिलाकर Binance ने $683 मिलियन मुआवज़ा दिया।

PRER कैसे काम करता है?

PRER हर ट्रेडिंग पेयर के लिए हाल की ट्रेड्स का moving average लेकर एक dynamic reference price calculate करता है। इस reference price के ऊपर और नीचे configurable bands तय होती हैं, जो acceptable execution range बताती हैं।

जब कोई taker order उस band से बाहर जाता है, तो उसका unfilled हिस्सा expire हो जाता है ना कि abnormal प्राइस पर execute होता है। Book पर रखे maker orders पर कोई असर नहीं पड़ता, और सामान्य हालात में daily trading पर कोई असर नहीं पड़ता।

Binance का कहना है कि यह मैकेनिज्म हर पेयर में अलग-अलग रोल-आउट होगा। नई listings में यह तभी एक्टिवेट होगा जब ट्रेडिंग हिस्ट्री से एक भरोसेमंद reference price बन जाए।

API यूजर्स dedicated endpoints के जरिए real-time में reference prices और band parameters चेक कर सकते हैं।

जिन ट्रेडर्स के पास open orders हैं, उन्हें 14 अप्रैल से पहले अपनी trading strategies जरूर रिव्यू करनी चाहिए।

फिर भी, हालांकि PRER एक्सट्रीम फ़िल्स के खिलाफ एक सुरक्षा परत जोड़ता है, लेकिन यह वोलैटिलिटी या लीवरेज्ड क्रिप्टो ट्रेडिंग से जुड़े व्यापक रिस्क को खत्म नहीं करता।

The post Binance के नए नियम से अक्टूबर में हुआ $19 बिलियन का क्रैश टल सकता था appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Orderly Network लोगो
Orderly Network मूल्य(ORDER)
$0.052
$0.052$0.052
+0.58%
USD
Orderly Network (ORDER) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

सेवानिवृत्त जनरल ने ट्रंप की नवीनतम पोस्ट को 'अक्षम' बताते हुए 'युद्ध अपराध' की धमकी करार दिया

सेवानिवृत्त जनरल ने ट्रंप की नवीनतम पोस्ट को 'अक्षम' बताते हुए 'युद्ध अपराध' की धमकी करार दिया

एक सेवानिवृत्त जनरल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नवीनतम धमकी को "युद्ध अपराध" करार दे रहे हैं यदि वे इस वादे को पूरा करते हैं। ट्रम्प ने मंगलवार को TruthSocial पर पोस्ट किया
शेयर करें
Alternet2026/04/07 22:50
नासा ने चंद्रमा के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया — स्पेस स्टॉक्स के लिए इसका क्या मतलब है

नासा ने चंद्रमा के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया — स्पेस स्टॉक्स के लिए इसका क्या मतलब है

संक्षेप में NASA का आर्टेमिस II 1 अप्रैल, 2026 को लॉन्च हुआ, जो चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर 10 दिन की यात्रा पर भेज रहा है। दल लगभग 700,000 मील की यात्रा करेगा — जो इससे भी अधिक दूर है
शेयर करें
Coincentral2026/04/02 18:30
CME ग्रुप की रणनीतिक छलांग: संस्थागत क्रिप्टो एक्सेस को बदलने के लिए तैयार अभूतपूर्व AVAX और SUI फ्यूचर्स

CME ग्रुप की रणनीतिक छलांग: संस्थागत क्रिप्टो एक्सेस को बदलने के लिए तैयार अभूतपूर्व AVAX और SUI फ्यूचर्स

बिटकॉइनवर्ल्ड CME ग्रुप की रणनीतिक छलांग: अभूतपूर्व AVAX और SUI फ्यूचर्स संस्थागत क्रिप्टो पहुंच को बदलने के लिए तैयार डिजिटल एसेट के लिए एक महत्वपूर्ण कदम में
शेयर करें
bitcoinworld2026/04/07 21:20

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

$30,000 in PRL + 15,000 USDT

$30,000 in PRL + 15,000 USDT$30,000 in PRL + 15,000 USDT

Deposit & trade PRL to boost your rewards!