Standard Chartered अपने इन्वेस्टमेंट बैंक में Zodia Custody को शामिल करने की योजना बना रहा है, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या स्वतंत्र क्रिप्टो कस्टोडियन इंस्टीटStandard Chartered अपने इन्वेस्टमेंट बैंक में Zodia Custody को शामिल करने की योजना बना रहा है, जिससे यह सवाल उठता है कि क्या स्वतंत्र क्रिप्टो कस्टोडियन इंस्टीट

Standard Chartered अब Zodia क्रिप्टो कस्टडी प्लेटफॉर्म का पूरा कंट्रोल ले रहा है

2026/04/09 03:08
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Standard Chartered अपने Corporate और Investment Bank (CIB) के डिजिटल एसेट्स डिवीजन में Zodia Custody के कस्टडी ऑपरेशंस को फिर से शामिल करने की प्लानिंग कर रहा है।

Bloomberg से मिली जानकारी के अनुसार, इस स्ट्रक्चरिंग की अनाउंसमेंट इस महीने तक हो सकती है। इसके बाद Zodia सिर्फ एक स्टैंडअलोन SaaS (Software-as-a-Service) प्लेटफार्म के तौर पर कस्टडी टेक्नोलॉजी के लिए ऑपरेट करेगा।

शुरुआत से आज़ादी और अब फिर वापसी की ओर

Standard Chartered ने Zodia Custody को 2020 के अंत में अपने इनोवेशन आर्म SC Ventures और Northern Trust के साथ मिलकर शुरू किया था।

बाद में इस कस्टोडियन में कुछ माइनॉरिटी इन्वेस्टर्स भी जुड़े, जिसमें SBI Holdings, National Australia Bank और Emirates NBD शामिल हैं। फिलहाल, Zodia दुनियाभर की सात ऑफिसेज़ में करीब 150 लोगों को एम्प्लॉई करता है।

Zodia ने पिछले कुछ समय में काफी पकड़ बनाई है। जनवरी 2026 में, यह पहला कस्टोडियन बना जिसने AUDM, एक ऑस्ट्रेलियाई dollar stablecoin, को सपोर्ट किया।

अगले महीने, Zodia ने Zodia Switch लॉन्च किया, जिससे क्लायंट्स अपने कस्टडी प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट एसेट्स को स्वैप कर सकते हैं, वो भी बिना किसी बाहरी प्री-फंडिंग के।

हालांकि, Standard Chartered ने पिछले साल अपना खुद का Luxembourg-बेस्ड डिजिटल एसेट कस्टडी लॉन्च किया था और इंस्टिट्यूशनल क्रिप्टो ट्रेडिंग को अलग से रोलआउट किया।

पैरेंट और सब्सिडयरी में ओवरलैप के चलते स्ट्रक्चरिंग जरूरी हो गई थी।

ये अभी क्लियर नहीं है कि Standard Chartered ने Zodia के माइनॉरिटी शेयरहोल्डर्स से कंसल्ट किया है या नहीं।

बैंक अब कस्टडी सर्विसेस अपने अंदर ला रहे हैं

डिजिटल एसेट कस्टडी मार्केट अभी $1 ट्रिलियन से ज्यादा का है और 2035 तक ये लगभग $7 ट्रिलियन तक पहुंच सकता है। इसकी कंपाउंड एन्युअल ग्रोथ रेट करीब 23.7% मानी जा रही है।

EY-Parthenon की 2026 की सर्वे के मुताबिक, 73% इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स इस साल डिजिटल एसेट एलोकेशन बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

बढ़ती डिमांड के चलते बैंक डाइरेक्ट कस्टडी सर्विसेस में और गहराई से जुड़ रहे हैं। State Street और BNY Mellon ने अपनी इंटरनल डिजिटल कस्टडी डिवीजन्स को मजबूती दी है।

Morgan Stanley ने फरवरी में dedicated national trust bank charter के लिए अप्लाई किया, ताकि वह क्रिप्टो एसेट्स की कस्टडी और staking फेडरल सुपरविज़न में कर सके।

एनालिस्ट्स मानते हैं कि ये स्ट्रक्चरिंग एक टर्निंग पॉइंट है। कुछ कहते हैं कि जब एक Tier-1 ग्लोबल बैंक अपने इन्वेस्टमेंट बैंक के अंदर क्रिप्टो कस्टडी को ले जाता है, तब ये बस क्रिप्टो और TradFi के बीच की कंटेस्ट नहीं रह जाती, बल्कि अब क्रिप्टो TradFi के system में पूरी तरह मिलता जा रहा है।

Zodia को शुरू में एक स्टैंडअलोन व्हीकल के रूप में बनाया गया था ताकि डिजिटल एसेट्स को सुरक्षित तरीके से टेस्ट किया जा सके, और इसकी दोबारा पैरेंट कंपनी में वापसी तभी होती है जब कंपनी डिजिटल एसेट्स को असली, फीस-जेनरेटिंग कैपिटल मार्केट्स बिजनेस के रूप में देखती है।

इस बीच, कुछ लोग सुझाव देते हैं कि ट्रेडिशनल बैंक्स डिजिटल एसेट फंक्शन्स को एक्सपेरिमेंटल वेंचर्स से निकालकर कोर रेग्युलेटेड ऑपरेशन्स में ला रहे हैं, क्योंकि पैरेलल सर्विसेज को चलाना पूरी तरह से अनइफिशिएंट था।

क्रिप्टो कस्टडी इंडीपेंडेंस के बारे में क्या बताता है यह?

इसका जवाब अब ज्यादा साफ़ दिख रहा है। बैंक-बैक्ड कस्टोडियंस के लिए इंडीपेंडेंस एक खास मकसद के लिए थी, जब 2020-2023 के दौरान रेग्युलेटरी अनिश्चितता के चलते arm’s-length स्ट्रक्चर जरूरी थे।

अब, यूरोप में MiCA जैसे फ्रेमवर्क्स और US में GENIUS Act जैसी लॉजिकल पॉलिसीज़ ने दिक्कतें कम कर दी हैं, बैंक अब डिजिटल एसेट्स के साथ एंगेज करने के लिए बफर एंटिटीज़ की जरूरत महसूस नहीं करते।

Zodia का हाइब्रिड रिज़ल्ट काफी कुछ बताता है। टेक्नोलॉजी अब भी एक स्टैंडअलोन SaaS के रूप में अपनी वैल्यू रखती है, लेकिन क्लाइंट एसेट्स की असली सेफकीपिंग – जो सबसे ज्यादा ट्रस्ट और हाई-मार्जिन वाला पार्ट है – अब पैरेंट बैंक की बुक्स में वापस जा रहा है।

यह अंतर साफ बताता है कि बैंक असल में क्या अपने पास रखना चाहते हैं, और किन चीजों को लाइसेंस के तौर पर आउटसोर्स करने को तैयार हैं।

क्रिप्टो-नेटिव कस्टोडियंस, जैसे Coinbase Custody, BitGo, और Fireblocks अभी भी लगभग आधे ग्लोबल मार्केट को होल्ड कर रहे हैं।

क्या अब, बैंकिंग सेक्टर की मजबूत प्लानिंग के बीच, ये इतनी बड़ी हिस्सेदारी बचा पाएंगे जो अब कस्टडी सर्विसेस को खुद के भीतर लाने की ठान चुका है?

The post Standard Chartered अब Zodia क्रिप्टो कस्टडी प्लेटफॉर्म का पूरा कंट्रोल ले रहा है appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

बिटकॉइन की कीमत $10K तक गिरेगी? पीटर शिफ ने MicroStrategy की BTC रणनीति का मज़ाक उड़ाया

बिटकॉइन की कीमत $10K तक गिरेगी? पीटर शिफ ने MicroStrategy की BTC रणनीति का मज़ाक उड़ाया

मुख्य जानकारी: अनुभवी सोना समर्थक और अर्थशास्त्री पीटर शिफ की टिप्पणियों ने Bitcoin की कीमत के भविष्य पर एक नई बहस छेड़ दी है। इसने चिंताएं पैदा कर दीं
शेयर करें
Thecoinrepublic2026/04/09 03:52
आर्थर हेज़ ने महत्वपूर्ण रणनीति का खुलासा किया: रिटेल निवेशकों के लिए दीर्घकालिक क्रिप्टो होल्डिंग सट्टेबाजी से बेहतर क्यों है

आर्थर हेज़ ने महत्वपूर्ण रणनीति का खुलासा किया: रिटेल निवेशकों के लिए दीर्घकालिक क्रिप्टो होल्डिंग सट्टेबाजी से बेहतर क्यों है

बिटकॉइनवर्ल्ड आर्थर हेस ने महत्वपूर्ण रणनीति का खुलासा किया: क्यों खुदरा निवेशकों के लिए दीर्घकालिक क्रिप्टो होल्डिंग सट्टेबाजी से बेहतर है एक महत्वपूर्ण बाजार टिप्पणी में जो
शेयर करें
bitcoinworld2026/04/09 03:25
SEC के नए Enforcement Chief David Woodcock को क्रिप्टो का अनुभव नहीं

SEC के नए Enforcement Chief David Woodcock को क्रिप्टो का अनुभव नहीं

SEC ने डेविड वुडकॉक को नया प्रवर्तन निदेशक नियुक्त किया है, क्योंकि मार्गरेट रयान ने ट्रंप समर्थकों से जुड़े क्रिप्टोकरेन्सी केस विवादों के चलते पद छोड़ दिया। T
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/09 03:08

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

$30,000 in PRL + 15,000 USDT

$30,000 in PRL + 15,000 USDT$30,000 in PRL + 15,000 USDT

Deposit & trade PRL to boost your rewards!