CZ ने अपनी तलाक की पुष्टि की और जब OKX के फाउंडर Star Xu ने उनकी वैवाहिक स्थिति पर सवाल उठाया, तो CZ ने उन्हें $1 बिलियन की शर्त लगाने की पेशकश की। The post BinCZ ने अपनी तलाक की पुष्टि की और जब OKX के फाउंडर Star Xu ने उनकी वैवाहिक स्थिति पर सवाल उठाया, तो CZ ने उन्हें $1 बिलियन की शर्त लगाने की पेशकश की। The post Bin

Binance के CZ ने OKX के Founder को डिवोर्स विवाद पर $1 Billion की शर्त लगाई

2026/04/10 03:23
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Binance के को-फाउंडर Changpeng Zhao (CZ) ने यह कंफर्म किया है कि वह आधिकारिक तौर पर तलाकशुदा हैं और उन्होंने OKX के फाउंडर Star Xu को यह साबित करने के लिए $1 बिलियन की शर्त लगाने की पेशकश की है।

यह चैलेंज तब आया जब Xu ने CZ की शादी की स्थिति पर सवाल उठाए, जो CZ की 457-पेज की किताब “Freedom of Money” के लॉन्च के बाद शुरू हुए विवाद का हिस्सा था। यह किताब 8 अप्रैल को रिलीज हुई थी।

Star Xu ने CZ की शादी पर सवाल उठाए

Xu ने डिमांड की कि CZ, दोनों पक्षों द्वारा साइन किया गया तलाक का एग्रीमेंट शेयर करें।

Xu ने कहा कि अगर CZ यह डॉक्यूमेंट दिखा दें तो वह पब्लिकली माफी मांग लेंगे। अगर नहीं दिखा सके तो Xu ने कहा कि यह दावा पब्लिक को गुमराह करने जैसा होगा।

CZ ने जवाब देते हुए अपने तलाक की पुष्टि की और $1 बिलियन की स्थायी शर्त का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि वह अपनी एक्स-वाइफ की प्राइवेसी का सम्मान करते हुए लीगल डॉक्यूमेंट ऑनलाइन शेयर नहीं करेंगे।

हालांकि, उन्होंने ऑफर दिया कि अगर Xu शर्त मानते हैं तो वकीलों के जरिए एग्रीमेंट को वैरिफाई करवाया जा सकता है।

उन्होंने Xu को रिप्लाई के लिए 24 घंटे का वक्त दिया और यह भी लिखा कि अगर कोई जवाब नहीं आया तो इससे पता चल जाएगा कि असल में पब्लिक को कौन गुमराह कर रहा था।

एक दशक पुरानी प्रतिद्वंद्विता से जुड़ा विवाद

यह तलाक विवाद उस लंबी लड़ाई का नया मोर्चा है, जिसकी शुरुआत 2014 में हुई थी। उस समय CZ, OKCoin में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थे, जो आज के OKX का प्रीडेसर है।

उनके इक्विटी, Bitcoin.com डोमेन कॉन्ट्रैक्ट और फर्जीवाड़े के आरोपों को लेकर मतभेद समय-समय पर चर्चा में रहे हैं।

CZ की किताब में यह भी लिखा है कि Huobi के फाउंडर Li Lin ने 2025 में उन्हें बताया था कि Xu ने CZ को चीनी अथॉरिटीज के पास रिपोर्ट किया था। हालांकि, Xu ने इस दावे से इनकार किया है।

OKX के एक्जीक्यूटिव ने Binance के रेग्युलेटर्स का ध्यान CZ के ऑफर की ओर भी दिलाया, सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या Changpeng Zhao का Binance में शेयर उनकी एक्स-वाइफ से लीगल तरीके से अलग किया गया है।

Yi He, Binance की को-CEO, CZ की लॉन्ग-टर्म लाइफ पार्टनर (रोमांटिक और बिज़नेस) हैं और उनके तीन बच्चों की मां भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CZ के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें से दो उनकी पिछली शादी से हैं।

उनकी मुलाकात 2014 में तब हुई थी जब वे दोनों क्रिप्टो exchange OKCoin में काम कर रहे थे (Yi He ने उन्हें हायर किया था)। उसी दौरान वे एक कपल बने और 2017 में साथ में Binance की को-फाउंडिंग की।

CZ और Star Xu के बीच चल रही बातचीत के दौरान Yi He ने अपना पक्ष रखते हुए खुद को Binance की दूसरी सबसे बड़ी शेयरहोल्डर और Co-CEO के तौर पर सामने रखा है।

The post Binance के CZ ने OKX के Founder को डिवोर्स विवाद पर $1 Billion की शर्त लगाई appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

विटालिक ब्यूटेरिन ने AI एजेंट्स के जोखिमों से उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए सेल्फ-सॉवरेन AI स्टैक का प्रस्ताव दिया

विटालिक ब्यूटेरिन ने AI एजेंट्स के जोखिमों से उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए सेल्फ-सॉवरेन AI स्टैक का प्रस्ताव दिया

एथेरियम के सह-संस्थापक ने चेतावनी दी कि चैटबॉट्स से एजेंट्स की ओर बदलाव इस क्षेत्र की सुरक्षा प्रवृत्ति से आगे निकल रहा है — और अपना खुद का लोकल, सैंडबॉक्स्ड सेटअप जारी किया है
शेयर करें
Metaverse Post2026/04/02 18:01
फाइनस्टेल रिपोर्ट: प्रो फरवरी 2026 में बिटकॉइन क्रैश के लिए तैयार, क्या BTC रिकवर होगा?

फाइनस्टेल रिपोर्ट: प्रो फरवरी 2026 में बिटकॉइन क्रैश के लिए तैयार, क्या BTC रिकवर होगा?

एक फाइनस्टेल रिपोर्ट से पता चलता है कि पेशेवर फरवरी 2026 में संभावित Bitcoin बिकवाली के लिए तैयारी कर रहे हैं। यहां जानें क्या गिरावट का कारण बन सकता है, और क्या रिकवरी
शेयर करें
coinlineup2026/04/10 03:57
गैलेक्सी के नोवोग्रात्ज़ ने पहले nasdaq वार्षिक पत्र में $15 बिलियन Helios वैल्यूएशन की घोषणा की

गैलेक्सी के नोवोग्रात्ज़ ने पहले nasdaq वार्षिक पत्र में $15 बिलियन Helios वैल्यूएशन की घोषणा की

गैलेक्सी के नोवोग्रात्ज़ ने पहले नैस्डैक वार्षिक पत्र में $15 बिलियन हेलिओस वैल्यूएशन की प्रशंसा की, यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। Galaxy Digital (GLXY) के संस्थापक
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/10 04:37

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

$30,000 in PRL + 15,000 USDT

$30,000 in PRL + 15,000 USDT$30,000 in PRL + 15,000 USDT

Deposit & trade PRL to boost your rewards!