BitMEX के सह-संस्थापक Arthur Hayes ने अपनी Hyperliquid (HYPE) पोज़ीशन में इज़ाफा किया है और 26,022 टोकन करीब $1.1 मिलियन में खरीदे हैं। यह खरीदारी, जिसे ऑन-चेनBitMEX के सह-संस्थापक Arthur Hayes ने अपनी Hyperliquid (HYPE) पोज़ीशन में इज़ाफा किया है और 26,022 टोकन करीब $1.1 मिलियन में खरीदे हैं। यह खरीदारी, जिसे ऑन-चेन

Arthur Hayes ने 3 महीने बाद HYPE में $1.1 मिलियन की खरीदारी की

2026/04/12 17:30
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

BitMEX के सह-संस्थापक Arthur Hayes ने अपनी Hyperliquid (HYPE) पोज़ीशन में इज़ाफा किया है और 26,022 टोकन करीब $1.1 मिलियन में खरीदे हैं।

यह खरीदारी, जिसे ऑन-चेन ट्रैकर Lookonchain ने चिन्हित किया है, लगभग तीन महीनों में उनकी पहली HYPE accumulation है, जो टोकन में नए आत्मविश्वास का संकेत है।

Arthur Hayes Hyperliquid पर बड़ा दांव क्यों लगा रहे हैं

इस ताज़ा खरीद के साथ, अब उनकी कुल होल्डिंग्स 247,334 HYPE टोकन तक पहुंच गई है, जिसकी वैल्यू लगभग $10.44 मिलियन है। इस पोज़ीशन पर अभी 27.22% का अनरियलाइज्ड प्रॉफिट है, जो करीब $2.23 मिलियन के बराबर है।

यह उनके शुरुआती इन्वेस्टमेंट पर शानदार रिटर्न दर्शाता है, जबकि क्रिप्टो मार्केट में उतार-चढ़ाव चलता रहा। Hayes का यह नया accumulation उनके 8 अप्रैल के पब्लिक डिक्लेरेशन के बाद आया है।

X पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट क्रिप्टो न्यूज़ सबसे पहले पाएं

Hayes ने HYPE टोकन के लिए अगस्त 2026 तक $150 प्राइस टार्गेट रखा है, जो मौजूदा लेवल्स से लगभग 266% की ग्रोथ होगी। Hayes ने Hyperliquid के रेवेन्यू मॉडल को इसका मुख्य कारण बताया है।

Hyperliquid प्लेटफार्म अपनी ट्रेडिंग फीस का 97% हिस्सा ओपन मार्केट से HYPE वापस खरीदकर बर्न करता है। इससे डिफ्लेशनरी लूप बनता है, जो टोकन की वैल्यू सीधे प्लेटफार्म के यूज से जुड़ जाती है।

इस बीच, HYPE में इंस्टीट्यूशनल इंटरेस्ट भी तेजी से बढ़ रहा है। Bitwise ने SEC के पास रजिस्ट्रेशन स्टेटमेंट में बदलाव करते हुए BHYP ट‍िकर और 0.67% मैनेजमेंट फीस जोड़ी है।

Bloomberg एनालिस्ट Eric Balchunas का कहना है कि ऐसे बदलाव आमतौर पर यह संकेत देते हैं कि फंड जल्द लॉन्च हो सकता है। पिछले महीने Grayscale ने Nasdaq पर GHYP ट‍िकर के तहत Grayscale HYPE ETF लिस्ट करने के लिए अपना S-1 एप्लिकेशन सबमिट किया था।

संभावित ETF अप्रूवल से HYPE में बड़े इंस्टीट्यूशनल कैपिटल के इंफ्लो की संभावना है, जिससे टोकन का एडॉप्शन और प्राइस मोमेंटम दोनों बढ़ सकते हैं।

HYPE पिछले एक साल में बड़े कैप कॉइन्स में सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वालों में रहा है और CoinGecko डेटा के अनुसार लगभग 176% की ग्रोथ पाई है। हालांकि, इसे ग्लोबल मार्केट प्रेशर से पूरी तरह राहत नहीं मिली है।

टोकन लगभग 2% गिर गया है पिछले 24 घंटों में और फिलहाल करीब $40.91 पर ट्रेड कर रहा है, क्योंकि US और Iran एक समझौते पर पहुंचने में असफल रहे।

Hyperliquid (HYPE) प्राइस परफॉर्मेंसHyperliquid (HYPE) प्राइस परफॉर्मेंस। स्रोत: BeInCrypto Markets

इस बीच, डिसेंट्रलाइज्ड exchange एक्टिविटी सभी प्लेटफॉर्म्स पर कम हो रही है। कुल DEX spot वॉल्यूम मार्च में 23.9% गिरकर $212 बिलियन रह गया, जो अक्टूबर 2024 के बाद सबसे कम मासिक आंकड़ा है। 

मासिक perpetual DEX वॉल्यूम्स मार्च में $699 बिलियन पर आ गईं, जो अक्टूबर 2025 में अपने $1.369 ट्रिलियन के पीक से काफी नीचे हैं, DefiLlama डेटा के अनुसार। Hyperliquid अभी भी perp सेगमेंट में आगे है, लेकिन पिछले पांच महीनों की डाउनट्रेंड से ये सवाल उठ रहा है कि अगर ट्रेडिंग एक्टिविटी ठंडी रही तो क्या fee-driven buybacks इसी रफ्तार से चलते रह पाएंगे।

ETF approval और whale accumulation अगर जारी रहे तो क्या वे इस macro सुस्ती को बैलेंस कर पाएंगे, यही HYPE होल्डर्स के लिए Q2 में सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें और लीडर्स व न्यूज़ जर्नलिस्ट्स की एक्सपर्ट इनसाइट्स देखें

The post Arthur Hayes ने 3 महीने बाद HYPE में $1.1 मिलियन की खरीदारी की appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Hyperliquid लोगो
Hyperliquid मूल्य(HYPE)
$40.48
$40.48$40.48
-3.41%
USD
Hyperliquid (HYPE) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

बिटकॉइन फंड्स ने शानदार इनफ्लो के साथ ध्यान आकर्षित किया

बिटकॉइन फंड्स ने शानदार इनफ्लो के साथ ध्यान आकर्षित किया

बिटकॉइन फंड्स ने शानदार इनफ्लो के साथ ध्यान आकर्षित किया यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। पिछले सप्ताह, सूचीबद्ध बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF)
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/12 18:30
OpenVPP बाजार की मंदी को धता बताता है: क्यों OVPP की 964 रैंक बढ़ती संस्थागत रुचि का संकेत देती है

OpenVPP बाजार की मंदी को धता बताता है: क्यों OVPP की 964 रैंक बढ़ती संस्थागत रुचि का संकेत देती है

जबकि अधिकांश क्रिप्टो एसेट्स बिक्री दबाव का सामना कर रहे हैं, OpenVPP (OVPP) $14.5M मार्केट कैप पर असामान्य लचीलापन प्रदर्शित करता है, जो विश्व स्तर पर #964 रैंक पर है। हमारा ऑन-चेन विश्लेषण
शेयर करें
Blockchainmagazine2026/04/12 18:08
बिटकॉइन की सबसे अनुमानित तकनीकी रेखा रैली से पहले BTC का अगला निचला स्तर निर्धारित करती है

बिटकॉइन की सबसे अनुमानित तकनीकी रेखा रैली से पहले BTC का अगला निचला स्तर निर्धारित करती है

बिटकॉइन की सबसे अनुमानित तकनीकी रेखा रैली से पहले BTC का अगला निचला स्तर निर्धारित करती है यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। एक दीर्घकालिक बिटकॉइन (BTC) तकनीकी संरचना
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/12 17:53

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!