जैसे-जैसे प्राइवेट क्रेडिट मार्केट में दरारें दिखने लगी हैं, वैसे-वैसे बढ़ती संख्या में एनालिस्ट्स इसे अगले फाइनेंशियल शॉक के लिए संभावित कारण के रूप में देख रहजैसे-जैसे प्राइवेट क्रेडिट मार्केट में दरारें दिखने लगी हैं, वैसे-वैसे बढ़ती संख्या में एनालिस्ट्स इसे अगले फाइनेंशियल शॉक के लिए संभावित कारण के रूप में देख रह

विशेषज्ञों ने चेताया, Private Credit बना सकता है 2008 जैसी फाइनेंशियल क्राइसिस का कारण

2026/04/13 00:00
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

जैसे-जैसे प्राइवेट क्रेडिट मार्केट में दरारें दिखने लगी हैं, वैसे-वैसे बढ़ती संख्या में एनालिस्ट्स इसे अगले फाइनेंशियल शॉक के लिए संभावित कारण के रूप में देख रहे हैं।

जो प्राइवेट क्रेडिट कभी ट्रेडिशनल लेंडिंग का मजबूत विकल्प माना जाता था, उस पर अब निवेशकों का प्रेशर बढ़ता जा रहा है, जो अपना पैसा निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

प्राइवेट क्रेडिट मार्केट में रिकॉर्ड रिडेम्प्शन और लॉक्ड कैपिटल की चुनौती

तनाव के शुरुआती संकेत पहले ही सामने आ चुके हैं। Q1 2026 में, इन्वेस्टर्स ने $20 बिलियन डॉलर से ज्यादा रिडेम्प्शन की मांग की। इन्वेस्टर्स की चिंता इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि प्राइवेट क्रेडिट पोर्टफोलियोज़ में सॉफ्टवेयर कंपनियों का खासा एक्सपोज़र है। इस सेगमेंट को AI से जुड़े बदलावों से भी खतरा बढ़ता जा रहा है।

हालांकि, कई फंड्स इन मांगों को पूरा नहीं कर पाए। BlackRock, Apollo Global Management और Blue Owl जैसे बड़े एसेट मैनेजर्स ने निकासी पर लिमिट लगा दी है। 

Ares Management और Morgan Stanley जैसी कंपनियों ने भी ऐसे कदम उठाए हैं, जो पूरे इंडस्ट्री में आ रही परेशानी को दिखाता है। इसके अलावा, Morgan Stanley का अनुमान है कि अगले साल में इस सेक्टर में डिफॉल्ट्स की दर 5% से बढ़कर 8% हो जाएगी।

बेहतर क्रिप्टो न्यूज़ सबसे पहले जानने के लिए हमें X पर फॉलो करें 

CDS इंडेक्स से 2008 की तुलना

इसी तनाव के बीच S&P Dow Jones Indices ने CDX Financials इंडेक्स लॉन्च किया है। यह एक क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप (CDS) प्रोडक्ट है, जो सीधे प्राइवेट क्रेडिट फंड्स से जुड़ा है। नया इंडेक्स उत्तरी अमेरिका की 25 फाइनेंशियल कंपनियों को कवर करता है। कुछ बड़े बैंक आने वाले हफ्ते में इस डेरिवेटिव्स के सेल की योजना बना रहे हैं।

CDS एक फाइनेंशियल डेरिवेटिव है जो निवेशकों को किसी उधारकर्ता द्वारा अपने कर्ज को चुकाने में डिफॉल्ट होने के जोखिम पर हेज या दांव लगाने की सुविधा देता है। CDS ने 2008 के फाइनेंशियल क्राइसेस में बड़ी भूमिका निभाई थी:

  • निवेशकों ने मॉर्टगेज डेब्ट पर बड़ी मात्रा में CDS खरीदी थी
  • जब डिफॉल्ट्स बढ़े, तो बेचने वाले नुकसान कवर नहीं कर पाए
  • ये नुकसान पूरे फाइनेंशियल सिस्टम में फैल गए

इन घटनाक्रमों के चलते प्राइवेट क्रेडिट मार्केट की मजबूती को लेकर चिंता बढ़ रही है। यह देखना बाकी है कि क्या यह मार्केट बिना व्यापक असर के, एक लम्बे वक्त तक चले रीडेम्प्शन वेव को सहन कर पाएगा या नहीं।

The post विशेषज्ञों ने चेताया, Private Credit बना सकता है 2008 जैसी फाइनेंशियल क्राइसिस का कारण appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

शिबा इनु (SHIB) प्रमुख क्रिप्टो स्थान खोने की कगार पर: 12 अप्रैल को $3.4 बिलियन समर्थन स्तर की जांच

शिबा इनु (SHIB) प्रमुख क्रिप्टो स्थान खोने की कगार पर: 12 अप्रैल को $3.4 बिलियन समर्थन स्तर की जांच

यह पोस्ट Shiba Inu (SHIB) on the Cusp of Losing Major Crypto Spot: Examining $3.4 Billion Support Level on April 12 BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। लोकप्रिय
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/13 00:38
बिटकॉइन में 3% की गिरावट क्योंकि अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता की विफलता से भारी शॉर्ट प्रेशर शुरू हुआ

बिटकॉइन में 3% की गिरावट क्योंकि अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता की विफलता से भारी शॉर्ट प्रेशर शुरू हुआ

बिटकॉइन में 3% की गिरावट आई क्योंकि असफल US-Iran परमाणु वार्ता ने भारी शॉर्ट प्रेशर को ट्रिगर किया यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। संक्षेप में: JD Vance ने US-Iran परमाणु की पुष्टि की
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/13 01:29
अगली रिपल (XRP) बुल रन बहुत बड़ी होगी: विश्लेषक ने बड़ी कीमत की भविष्यवाणी की

अगली रिपल (XRP) बुल रन बहुत बड़ी होगी: विश्लेषक ने बड़ी कीमत की भविष्यवाणी की

पोस्ट The Next Ripple (XRP) Bull Run Will Be Huge: Analyst Makes Big Price Call BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। होम » क्रिप्टो बिट्स विश्लेषक का चार्ट
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/13 01:38

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!