X की नई Cashtags फीचर ने पायलट लॉन्च के 48 घंटे के भीतर अनुमानित $1 बिलियन का ग्लोबल ट्रेडिंग वॉल्यूम ड्राइव किया। The post X Cashtags से क्रिप्टो ट्रेडिंग मेंX की नई Cashtags फीचर ने पायलट लॉन्च के 48 घंटे के भीतर अनुमानित $1 बिलियन का ग्लोबल ट्रेडिंग वॉल्यूम ड्राइव किया। The post X Cashtags से क्रिप्टो ट्रेडिंग में

X Cashtags से क्रिप्टो ट्रेडिंग में लगभग $1 Billion की तेजी

2026/04/18 04:38
2 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

X का Cashtags फीचर मंगलवार को अपने पायलट लॉन्च के बाद से ग्लोबल ट्रेडिंग वॉल्यूम में अनुमानित $1 बिलियन का योगदान दे चुका है, यह जानकारी प्लेटफार्म के प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने दी।

यह ट्रेडिंग उपलब्धि सिर्फ 48 घंटे में मिली, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने क्रिप्टो और स्टॉक एसेट्स के लिए Smart Cashtags लॉन्च किए।

X Cashtags: टाइमलाइन को ट्रेडिंग गेटवे में बदल रहे हैं

Bier ने 17 अप्रैल को वॉल्यूम डेटा शेयर किए, और बताया कि ये आंकड़े पायलट से जुड़ी एग्रीगेटेड ट्रेडिंग एक्टिविटी से आए हैं।

इस फीचर से यूजर्स $BTC, $ETH, $XRP और $DOGE जैसे cashtags पर टैप करके रियल-टाइम प्राइस चार्ट, सेंटिमेंट डेटा और संबंधित पोस्ट देख सकते हैं – वो भी बिना ऐप छोड़े।

कनाडा के ब्रोकरेज Wealthsimple के साथ पायलट इंटीग्रेशन से यूजर्स को टाइमलाइन से डायरेक्ट ट्रेडिंग भी मिल रही है।

हालांकि, यह पायलट अब भी सीमित है। केवल US और कनाडा के iPhone यूजर्स को एक्सेस है, और US यूजर्स के लिए buy बटन अभी एक्टिव नहीं हुआ है। Android व वेब सपोर्ट अभी रोलआउट नहीं हुआ है।

DeFi एनालिस्ट Tat Thang ने X पर शुरुआत में मिले तगड़े रिस्पॉन्स को हाइलाइट किया, और बताया कि Robinhood को इतनी ही दैनिक वॉल्यूम तक पहुंचने में सालों लग गए थे।

वास्तव में, Robinhood ने April 2015 में सार्वजनिक लॉन्च किया था, इससे पहले 2013–2014 में प्राइवेट बीटा (वेटलिस्ट फेज) था। 2015 के खत्म होने तक (लगभग पहला साल), उसके आसपास 500,000 फंडेड अकाउंट्स (यूजर्स) थे।

X Money लॉन्च अब भी अनिश्चित

Cashtags का यह रोलआउट उस वक्त आया है जब X अपना बड़ा पेमेंट्स प्लेटफॉर्म, X Money, लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Elon Musk ने मार्च में बयान दिया था कि अप्रैल में इसकी शुरुआत पब्लिक एक्सेस से होगी।

Polymarket के डेटा में फिलहाल ये दिखता है कि X Money के 30 अप्रैल तक लॉन्च होने की संभावना 36% है, जिससे ये पता चलता है कि ज्यादातर ट्रेडर्स अभी भी skeptical हैं।

X Money लॉन्च की संभावनाएंX Money लॉन्च की संभावनाएं। स्रोत: Polymarket

सेनेटर Elizabeth Warren ने भी प्लेटफॉर्म के प्रस्तावित 6% APY और संभावित stablecoin जारी करने को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने Musk से 21 अप्रैल तक लिखित जवाब देने की मांग की है।

The post X Cashtags से क्रिप्टो ट्रेडिंग में लगभग $1 Billion की तेजी appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

आज बड़े ROI के साथ शीर्ष क्रिप्टो गेनर्स: BlockDAG, Toncoin, BNB, और Solana

आज बड़े ROI के साथ शीर्ष क्रिप्टो गेनर्स: BlockDAG, Toncoin, BNB, और Solana

आज के शीर्ष क्रिप्टो गेनर्स की खोज करें, जिनमें BlockDAG, Toncoin, BNB और Solana शामिल हैं, लिस्टिंग, विकास और बाजार की गति पर स्पष्ट अपडेट के साथ जो वर्तमान रुझानों को आकार दे रहे हैं
शेयर करें
Blockchainreporter2026/04/18 04:00
क्रिप्टो ETF: Bitcoin ETF में $26M की आमद, 3-दिन की लगातार बढ़त जारी जबकि Ethereum 6 दिनों को छूता है

क्रिप्टो ETF: Bitcoin ETF में $26M की आमद, 3-दिन की लगातार बढ़त जारी जबकि Ethereum 6 दिनों को छूता है

मुख्य जानकारियां 16 अप्रैल, 2026 को, SoSoValue डेटा के अनुसार, Bitcoin ETFs में कुल $26.05 मिलियन का शुद्ध प्रवाह दर्ज किया गया। Ethereum ETFs ने दिन को $18.02 के साथ बंद किया
शेयर करें
Themarketperiodical2026/04/18 03:57
Spartans.com ने खिलाड़ियों के लिए पारदर्शी कैसीनो कैसे बनाया, जिसमें $7M पुरस्कार और तत्काल निकासी की सुविधा है!

Spartans.com ने खिलाड़ियों के लिए पारदर्शी कैसीनो कैसे बनाया, जिसमें $7M पुरस्कार और तत्काल निकासी की सुविधा है!

वेब-आधारित गेमिंग स्पॉट्स लंबे समय से एक बुनियादी नियम का पालन करते रहे हैं: प्रशंसकों से अधिकतम मूल्य लें जबकि नकद निकालना यथासंभव कठिन बनाएं। धीमी भुगतान-
शेयर करें
CryptoReporter2026/04/18 04:56

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!