अप्रैल 2026 में क्रिप्टो हैक से हुईं हानियाँ $606M तक पहुंचीं, क्योंकि KelpDAO और Drift के एक्सप्लॉइट्स ने Bybit ब्रीच के बाद सबसे बुरा महीना बना दिया। The postअप्रैल 2026 में क्रिप्टो हैक से हुईं हानियाँ $606M तक पहुंचीं, क्योंकि KelpDAO और Drift के एक्सप्लॉइट्स ने Bybit ब्रीच के बाद सबसे बुरा महीना बना दिया। The post

April 2026 बना सबसे बुरा महीना क्रिप्टो हैक्स के लिए, फरवरी 2025 के बाद

2026/04/20 12:15
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

क्रिप्टो प्रोटोकॉल्स ने अप्रैल 2026 के सिर्फ 18 दिनों में हैक्स के कारण $606 मिलियन से ज्यादा खो दिए। यह फरवरी 2025 के बाद अब तक का सबसे खराब महीना बन गया है।

इस बढ़ोतरी की वजह KelpDAO और Drift Protocol पर हुए दो बड़े अटैक हैं। सिर्फ ये दोनों मामलों में अप्रैल की कुल हानियों का 95% और पूरे 2026 की कुल $771.8 मिलियन की हानि का 75% हिस्सा शामिल है।

अप्रैल 2026 में क्रिप्टो हैक से हुई हानि Q1 से कई गुना ज्यादा

DefiLlama के डेटा के अनुसार, अप्रैल में 12 अलग-अलग हैक के जरिये कुल $606.2 मिलियन का नुकसान हुआ है। यह Q1 के कुल $165.5 मिलियन से काफी ज्यादा है। यानी जनवरी, फरवरी और मार्च को मिलाकर जितना नुकसान हुआ, अप्रैल का नुकसान उसकी लगभग 3.7 गुना है।

हमें X पर फॉलो करें सबसे तेज़ न्यूज़ पाने के लिए

महीना हैक की संख्या कुल हानि
जनवरी 12 $100.1M
फरवरी 8 $24.2M
मार्च 15 $41.3M
अप्रैल (18 अप्रैल तक) 12 $606.2M
YTD कुल 47 $771.8M

DefiLlama के ट्रैकर के मुताबिक, फरवरी 2025 के बाद से हर महीने की हानि $240 मिलियन से कम रही है। वो भी इसीलिए क्योंकि फरवरी 2025 में Bybit हैक में $1.4 बिलियन का नुकसान हुआ था, जिसने फरवरी 2025 की कुल हानि को $1.466 बिलियन तक पहुंचाया।

अप्रैल 2026 की हानि में इस बार किसी बड़े एक्सचेंज पर हमला नहीं हुआ है। यह दिखाता है कि अटैकर्स कितनी तेजी से Decentralized Finance (DeFi) इन्फ्रास्ट्रक्चर की ओर शिफ्ट हो गए हैं।

BeInCrypto ने रिपोर्ट किया था कि KelpDAO को 18 अप्रैल को $290 मिलियन से ज्यादा का नुकसान हुआ, जो इस साल की सबसे बड़ी हैकिंग है। वहीं Drift Protocol $285 मिलियन के नुकसान के साथ थोड़ा पीछे है।

हाल के दिनों में नुकसान लगातार बढ़ता जा रहा है। Vercel, Hyperbridge, Grinex Exchange, और Rhea Finance में 2026 में कई घटनाएं सामने आई हैं।

DeFi TVL में गिरावट, मार्केट सेंटिमेंट कमजोर

DeFi में total value locked (TVL) अब पिछले 24 घंटों में Kelp एक्सप्लॉइट के बाद 7% से ज्यादा गिर गया। सिर्फ Aave ने ही $26.4 बिलियन से गिरकर लगभग $17.9 बिलियन पर आ गया।

DeFi में हैकिंग की घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं। 2026 के पहले 4.5 महीनों में DeFi में 47 घटनाएं रिकॉर्ड हुईं, जबकि 2025 में इसी अवधि में 28 घटनाएं दर्ज की गई थीं। ये लगभग 68% साल-दर-साल की बढ़ोतरी है।

रिएक्शन से साफ है कि DeFi के रिस्क प्राइसिंग अब भी इंफ्रास्ट्रक्चर-लेयर एक्सप्लॉइट्स को कवर नहीं कर पा रही है। Dollar में नुकसान 2025 के Bybit-केंद्रित स्तर से कम है, लेकिन घटनाओं का सिलसिला जारी है। आने वाले कुछ हफ्ते अहम रहेंगे – देखना है कि DeFi सेक्टर अप्रैल के ट्रेंड से पहले अपनी सिक्योरिटी मजबूत कर सकता है या नहीं।

The post April 2026 बना सबसे बुरा महीना क्रिप्टो हैक्स के लिए, फरवरी 2025 के बाद appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Drift Protocol लोगो
Drift Protocol मूल्य(DRIFT)
$0.03573
$0.03573$0.03573
-3.35%
USD
Drift Protocol (DRIFT) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

'कदांग-कदांग' को बचाना: सागे सिटी गैजेट्स युग में स्वदेशी खेल में रुचि बनाए रखता है

'कदांग-कदांग' को बचाना: सागे सिटी गैजेट्स युग में स्वदेशी खेल में रुचि बनाए रखता है

पर्यटन अधिकारी हेलेन कटिलर का कहना है कि "कादांग-कादांग" खेल को संरक्षित करना सागायनोन्स की पिछली और वर्तमान पीढ़ियों को जोड़ने वाले एक मजबूत पुल को बनाए रखने जैसा है
शेयर करें
Rappler2026/04/20 13:00
Pi Network की 27 अप्रैल की समय सीमा — अभी अपग्रेड करें या कट जाएं

Pi Network की 27 अप्रैल की समय सीमा — अभी अपग्रेड करें या कट जाएं

Pi Network ने नोड ऑपरेटरों को स्पष्ट चेतावनी जारी की है। 27 अप्रैल, 2026 तक Protocol 22 में अपग्रेड करें, वरना नेटवर्क से कट जाने का जोखिम है। 📢काउंटडाउन शुरू हो गया है
शेयर करें
Coinfomania2026/04/20 13:44
XRP की कीमत $1.40 स्तर पर वापस, रिकवरी की उम्मीदें संतुलन में लटकी हुई हैं

XRP की कीमत $1.40 स्तर पर वापस, रिकवरी की उम्मीदें संतुलन में लटकी हुई हैं

XRP की कीमत $1.40 स्तर पर फिर से पहुंची, रिकवरी की उम्मीदें संतुलन में लटकी हुई हैं यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। Aayush Jindal, वित्तीय जगत में एक प्रकाशस्तंभ
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/20 12:10

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!