KelpDAO हैकर ने Arbitrum के सिक्योरिटी काउंसिल द्वारा Arbitrum One पर 30,766 ETH फ्रीज़ करने के बाद Ethereum पर 75,700 ETH की मनी लॉन्ड्रिंग शुरू की। The post AKelpDAO हैकर ने Arbitrum के सिक्योरिटी काउंसिल द्वारा Arbitrum One पर 30,766 ETH फ्रीज़ करने के बाद Ethereum पर 75,700 ETH की मनी लॉन्ड्रिंग शुरू की। The post A

Arbitrum फ्रीज़ के बाद Ethereum पर $175 मिलियन की मनी लॉन्ड्रिंग तेज

2026/04/21 18:25
2 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

$292 मिलियन के KelpDAO हैक के पीछे वाले हमलावर ने करीब 75,700 ETH (लगभग $175 मिलियन) Ethereum नेटवर्क पर मनी लॉन्डरिंग शुरू कर दी है, क्योंकि Arbitrum Security Council ने Arbitrum One पर 30,766 ETH फ्रीज़ कर दिए हैं।

इस फ्रीज़िंग के बाद हैकर ने ETH फंड्स को Ethereum मेननेट पर तेजी से ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है।

हैकर ने UmbraCash के ज़रिए ETH ट्रांसफर तेज किए

ऑन-चेन एनालिस्ट EmberCN ने बताया कि कई छोटे-छोटे ether (ETH) ट्रांसफर पहले ही UmbraCash, एक प्राइवेसी प्रोटोकॉल के ज़रिए हो चुके हैं।

Kelp DAO हैकर फंड्स ट्रांसफर कर रहा है।Kelp DAO हैकर फंड्स ट्रांसफर कर रहा है। स्रोत: Arkham

फंड्स को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर ट्रांसफर करने से साफ है कि हैकर अधिक संपत्तियां फ्रीज़ होने से पहले ट्रेल छुपाने की कोशिश कर रहा है।

Arkham Intelligence की डाटा के अनुसार, हैकर की मुख्य वॉलेट में अब भी बड़ी ETH बैलेंस बची है, जिसमें से ऑउटफ्लो एक सेकंडरी address के ज़रिए UmbraCash ट्रांसफर से हो रही है।

Kelp DAO हैकर फंड्स ट्रांसफर कर रहा है। Kelp DAO हैकर फंड्स ट्रांसफर कर रहा है।

Security Council के फैसले पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ

Offchain Labs के को-फाउंडर Steven Goldfeder ने Security Council के एक्शन का बचाव करते हुए बताया कि चुने गए 12 सदस्यों वाले बॉडी में से कम-से-कम 9 वोट्स के बाद ही कोई फैसला लिया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि Sequencer के पास फंड्स मूव करने की कोई पावर नहीं है, और Council ने Offchain Labs व Arbitrum Foundation से पूरी तरह स्वतंत्र होकर काम किया।

लेकिन, कुछ कम्युनिटी मेंबर्स ने चिंता भी जताई। एक यूजर ने सवाल किया कि अगर Council से समझौता हो जाए, तो क्या वह किसी भी ऑन-चेन फंड्स को जब्त कर सकती है? ऐसे में इमरजेंसी पावर और डिसेंट्रलाइजेशन के बीच टकराव साफ दिखता है।

इसी अंदाज़ में, क्रिप्टो एक्जीक्यूटिव Justin Sun ने Arbitrum गवर्नेंस डिबेट को ट्रोल किया और Tron DAO को सबसे ज़्यादा डिसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन बताया।

इसके बावजूद, KelpDAO ने काउंसिल का शुक्रिया अदा किया और प्रतिक्रिया को coordinate करने के लिए SEAL 911 को क्रेडिट दिया। प्रोटोकॉल ने बताया कि उसका फोकस अभी rsETH holders को सपोर्ट करने पर है जो 18 अप्रैल के exploit से प्रभावित हुए हैं।

The post Arbitrum फ्रीज़ के बाद Ethereum पर $175 मिलियन की मनी लॉन्ड्रिंग तेज appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Ethereum लोगो
Ethereum मूल्य(ETH)
$2,309.01
$2,309.01$2,309.01
-0.21%
USD
Ethereum (ETH) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

2025 में आय निवेशकों के लिए 3% से अधिक लाभांश देने वाले शीर्ष 5 स्टॉक

2025 में आय निवेशकों के लिए 3% से अधिक लाभांश देने वाले शीर्ष 5 स्टॉक

3% या उससे अधिक लाभांश देने वाले पाँच उच्च-लाभांश शेयरों का अन्वेषण करें: AbbVie (ABBV), Chevron (CVX), Shell, Enterprise Products, और Realty Income मजबूत नकदी प्रवाह के साथ। The post
शेयर करें
Blockonomi2026/04/21 19:03
द बिग फंडामेंटल

द बिग फंडामेंटल

डिज़ाइन के अनुसार, पोस्टसीज़न का उद्देश्य खुलासा करना होता है। यह अतिरिक्त को हटाता है, अंतर को कम करता है, और उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करता है जो उत्कृष्टता को बनाए रखने में सक्षम होते हैं।
शेयर करें
Bworldonline2026/04/21 18:37
अमेरिका-ईरान शांति समझौता भी अब तेल मार्केट को बचाने के लिए काफी नहीं, जानिए वजह

अमेरिका-ईरान शांति समझौता भी अब तेल मार्केट को बचाने के लिए काफी नहीं, जानिए वजह

HFI Research ने कहा है कि ऑयल मार्केट अपना ‘breaking point’ पार कर चुका है, जो कि मिड-अप्रैल के आसपास प्रोजेक्ट किया गया था। इस एनालिसिस में कहा गया है कि ये इन
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/21 17:07

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!