Robinhood ने प्राइवेट मार्केट एक्सेस के लिए Ventures फंड लॉन्च किया और MAS से सिंगापुर ब्रोकरेज के लिए अप्रूवल हासिल किया। The post Robinhood Fund को SingaporeRobinhood ने प्राइवेट मार्केट एक्सेस के लिए Ventures फंड लॉन्च किया और MAS से सिंगापुर ब्रोकरेज के लिए अप्रूवल हासिल किया। The post Robinhood Fund को Singapore

Robinhood Fund को Singapore में एक्सपेंशन की मंजूरी, OpenAI, Revolut, Stripe में रिटेल को मौका

2026/04/24 04:00
2 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Robinhood Markets ने Robinhood Ventures के जरिये रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए प्राइवेट मार्केट्स खोलने के अपने प्रिंसिपल्स बताए हैं। साथ ही, कंपनी ने सिंगापुर में ब्रोकरेज सर्विसेज ऑफर करने के लिए रेग्युलेटरी approval भी हासिल किया है।

इन दोनों घोषणाओं से साफ है कि कंपनी 2026 में अपनी प्रोडक्ट रेंज और ग्लोबल विस्तार को तेजी से बढ़ा रही है।

Robinhood Ventures का टारगेट: प्राइवेट मार्केट एक्सेस

Robinhood के CEO Vlad Tenev ने कंपनी की प्राइवेट मार्केट्स arm के लिए तीन मुख्य प्रिंसिपल्स बताए। फंड पारदर्शिता के साथ काम करेगा, valuation डिसिप्लिन से इन्वेस्टर्स की सुरक्षा करेगा और रिटेल एक्सपोजर पर issuer की प्रेफरेंस का सम्मान करेगा।

Robinhood Ventures Fund I, जो New York Stock Exchange पर RVI टिकर के नाम से ट्रेड करता है, उसके पास OpenAI, Stripe, Ramp, Revolut, और Databricks जैसी कंपनियों में हिस्सेदारी है।

इस फंड में कोई accreditation minimum जरूरी नहीं है और यह कोई performance fee भी चार्ज नहीं करता।

RVI ने हाल ही में OpenAI में $75 मिलियन की पोजीशन ली है, जो 17 अप्रैल को खरीदी गई थी। मार्च में डेब्यू के बाद इसमें 11% की गिरावट आई थी, लेकिन अब फंड 30% रीबाउंड कर चुका है।

MAS Approval से Singapore में विस्तार

इसके अलावा, Robinhood के क्रिप्टो हैड Johann Kerbrat ने अनाउंस किया कि Monetary Authority of Singapore (MAS) ने कंपनी को सिंगापुर में ब्रोकरेज सर्विसेज ऑफर करने के लिए इन-प्रिन्सिपल approval दे दिया है।

इस approval में securities और exchange-traded derivatives की ट्रेडिंग, कस्टडी सर्विसेज, प्रोडक्ट फाइनेंसिंग, और collective investment फंड्स शामिल हैं।

Singapore, Robinhood का Asia-Pacific हेडक्वार्टर है, जहाँ इसकी सब्सिडियरी Bitstamp Asia के पास पहले से ही Major Payment Institution लाइसेंस है।

इन-प्रिन्सिपल approval अभी फुल लाइसेंस नहीं है। MAS को यह कन्फर्म करना होगा कि तय कंडीशन्स पूरी हुई हैं, तभी Robinhood Singapore Pte. Ltd. अपना ऑपरेशन शुरू कर सकेगी।

Robinhood का स्टॉक इस साल लगभग 39% गिर चुका है, जबकि 2025 में यह तीन गुना हुआ था। कंपनी ने मार्च में $1.5 बिलियन का शेयर बायबैक प्रोग्राम approve किया है, जिससे गिरावट को काउंटर किया जाए।

Robinhood (HOOD) स्टॉक परफॉर्मेंसRobinhood (HOOD) स्टॉक परफॉर्मेंस। स्रोत: TradingView

इस न्यूज़ के बावजूद, Robinhood का स्टॉक HOOD 5% डाउन है और लिखे जाने के समय इसकी ट्रेडिंग प्राइस $83.44 थी।

The post Robinhood Fund को Singapore में एक्सपेंशन की मंजूरी, OpenAI, Revolut, Stripe में रिटेल को मौका appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Massa लोगो
Massa मूल्य(MAS)
$0,0038
$0,0038$0,0038
-0,26%
USD
Massa (MAS) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

क्रिप्टो फ्यूचर्स लिक्विडेटेड: 24 घंटे की बाजार तबाही में $209M का जबरदस्त नुकसान

क्रिप्टो फ्यूचर्स लिक्विडेटेड: 24 घंटे की बाजार तबाही में $209M का जबरदस्त नुकसान

बिटकॉइनवर्ल्ड क्रिप्टो फ्यूचर्स लिक्विडेटेड: 24 घंटे की बाजार तबाही में चौंका देने वाले $209M का सफाया वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी बाजारों ने इस सप्ताह गंभीर उथल-पुथल का अनुभव किया
शेयर करें
bitcoinworld2026/04/06 11:30
क्या हमें आखिरकार पता चल गया कि सातोशी नाकामोतो कौन है? यह डॉक्युमेंट्री कहती है हाँ — और यह आपकी सोच से कहीं अधिक compelling है

क्या हमें आखिरकार पता चल गया कि सातोशी नाकामोतो कौन है? यह डॉक्युमेंट्री कहती है हाँ — और यह आपकी सोच से कहीं अधिक compelling है

2024 में सातोशी की पहचान की खोज तेज हो गई, जिसमें कई लोगों को Bitcoin के निर्माता के रूप में चिह्नित किया गया। इलस्ट्रेटर: Gwen P; स्रोत: Shutterstock
शेयर करें
DL News2026/04/24 03:41
Vivopower (VIVO) स्टॉक: नॉर्वे में Mo i Rana AI डेटा हब के लिए RFP लॉन्च करने के बाद 16% उछला

Vivopower (VIVO) स्टॉक: नॉर्वे में Mo i Rana AI डेटा हब के लिए RFP लॉन्च करने के बाद 16% उछला

TLDR VivoPower 16.72% उछला क्योंकि Mo i Rana डेटा सेंटर RFP ने मांग आकर्षित की, VIVO AI डेटा सेंटर टेनेंट प्रक्रिया शुरू करने के बाद $3.49 तक पहुंचा, मजबूत मांग ने प्रेरित किया
शेयर करें
Coincentral2026/04/24 04:22

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!