BIS ने क्रिप्टो शैडो बैंकिंग जोखिमों को झंडा दिखाया है क्योंकि सबसे बड़े प्लेटफॉर्म बिना प्रूडेंशियल सुरक्षा के बैंकों की तरह काम कर रहे हैं। The post BIS ने चेBIS ने क्रिप्टो शैडो बैंकिंग जोखिमों को झंडा दिखाया है क्योंकि सबसे बड़े प्लेटफॉर्म बिना प्रूडेंशियल सुरक्षा के बैंकों की तरह काम कर रहे हैं। The post BIS ने चे

BIS ने चेताया, बड़े क्रिप्टो जायंट्स अब बैंकों की तरह कर रहे हैं काम, लेकिन बिना रूलबुक के

2026/04/24 19:25
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Bank for International Settlements (BIS) का कहना है कि सबसे बड़ी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म्स अब बैंकों और प्राइम ब्रोकर्स की तरह काम कर रही हैं। ये जमा जैसे फंड्स लेती हैं, लेकिन इन पर बैंकिंग नियमों जैसा कोई प्रूडेंशियल रेग्युलेशन लागू नहीं है, जिससे क्रिप्टो शैडो बैंकिंग का रिस्क बढ़ रहा है।

नई Financial Stability Institute (FSI) की रिपोर्ट ने इनकी पहचान “मल्टीफंक्शन क्रिप्टोएसेट इंटरमीडियरीज” के रूप में की है। रिपोर्ट के लेखक मानते हैं कि इन फर्म्स के लिए बैंकिंग जैसी कैपिटल, लिक्विडिटी, गवर्नेंस और स्ट्रेस टेस्टिंग के नियम होना जरूरी हैं, जैसे रेग्युलेटेड बैंकों पर लागू होते हैं।

क्रिप्टो की शैडो बैंकिंग की समस्या

इस 38-पेज की रिपोर्ट में बताया गया है कि यील्ड और earn प्रोग्राम्स में कस्टमर के एसेट्स का ओनरशिप प्रॉवाइडर को ट्रांसफर हो जाती है। इस स्ट्रक्चर से ऐसी शॉर्ट-टर्म रिडीमेबल लाइबिलिटीज बनती हैं, जो बैंक डिपॉजिट की तरह बिहेव करती हैं। क्रिप्टो होल्डर्स के लिए डिपॉजिट इंश्योरेंस या सेंट्रल बैंक की लिक्विडिटी लाइन जैसी कोई सुविधा नहीं है।

मार्जिन लेंडिंग, डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग और टोकन इश्यूअंस इसके ऊपर और ज्यादा क्रेडिट और मार्केट रिस्क बढ़ाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी मिलकर वही maturity और liquidity ट्रांसफॉर्मेशन क्रिएट करते हैं, जो हमेशा से शैडो बैंकिंग से जुड़ा रहा है। लेकिन इससे जुड़ी कोई सेफगार्ड्स यहां लागू नहीं होती हैं।

रिपोर्ट में 2022 में Celsius Network और FTX के फेल होने को शुरुआती चेतावनी बताया गया है। लेखक इसमें अक्टूबर 2025 की फ्लैश क्रैश भी जोड़ते हैं। इस एक इवेंट में लगभग $19 बिलियन के leveraged पॉजिशन्स खत्म हो गए थे।

पॉलिसी गैप्स और क्रॉस-बॉर्डर चुनौतियां

ट्रांसपेरेंसी आज भी सबसे बड़ी कमजोरी है। रिसर्चर्स ने नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच कई बड़े प्रॉवाइडर्स के टर्म्स और कंडीशंस देखे। इनमें से कई अब भी फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स जारी नहीं करते या ये नहीं बताते कि कस्टमर के एसेट्स का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।

लेखकों का सुझाव है कि एंटिटी-बेस्ड और एक्टिविटी-बेस्ड रेग्युलेशन दोनों का मिश्रण होना चाहिए। क्रॉस-बॉर्डर सुपरवाइजरी कोऑपरेशन लेंडिंग और बॉरोइंग एक्टिविटीज़ को कवर करेगा, जो मौजूदा फ्रेमवर्क से बाहर हैं। वे यह भी मानते हैं कि लिमिटेड सुपरवाइजरी रिसोर्सेस और कमजोर रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड्स की वजह से इफेक्टिव ओवरसाइट अब भी मुमकिन नहीं हो पाई है।

इंटरकनेक्टेडनेस से रिस्क और बढ़ जाती है। कई इंटरमीडियरी एक-दूसरे के लिए ट्रेड, लेंडिंग और कस्टडी सर्विस देती हैं। एक बड़ी फर्म में स्ट्रेस सेक्टर में कुछ ही दिनों में फैल सकता है। इंस्टिट्यूशन इनवेस्टर्स पहले ही अपनी कस्टडी एक्सचेंज से बाहर शिफ्ट करने लगे हैं ताकि एक्सपोजर कम हो।

बड़े क्रिप्टो फर्म्स अब ट्रेडिशनल फाइनेंस में भी गहराई से घुस रही हैं। BIS की रिपोर्ट इशारा करती है कि रेग्युलेटर्स इन्हें सिर्फ ट्रेडिंग वेन्यू की तरह नहीं देख सकते। अब सवाल ये है कि नेशनल अथॉरिटीज़ कितनी जल्दी डाइग्नोसिस से बाइंडिंग रूल्स पर शिफ्ट करती हैं।

The post BIS ने चेताया, बड़े क्रिप्टो जायंट्स अब बैंकों की तरह कर रहे हैं काम, लेकिन बिना रूलबुक के appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Metaplanet ने अतिरिक्त Bitcoin खरीद के लिए $50 मिलियन का शून्य-ब्याज बॉन्ड जारी किया: विवरण

Metaplanet ने अतिरिक्त Bitcoin खरीद के लिए $50 मिलियन का शून्य-ब्याज बॉन्ड जारी किया: विवरण

Metaplanet ने Bitcoin की अतिरिक्त खरीद के लिए $50 मिलियन का शून्य-ब्याज बॉन्ड जारी किया: विवरण BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुआ। जापान स्थित Bitcoin ट्रेजरी फर्म Metaplanet
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/24 19:25
PEPE डेटा करप्शन ट्रेडिंग डेड ज़ोन बनाता है – एंट्री से पहले तकनीकी बहाली का इंतज़ार करें

PEPE डेटा करप्शन ट्रेडिंग डेड ज़ोन बनाता है – एंट्री से पहले तकनीकी बहाली का इंतज़ार करें

PEPE डेटा करप्शन ट्रेडिंग डेड ज़ोन बनाता है – प्रवेश से पहले तकनीकी बहाली का इंतज़ार करें यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। Tony Kim अप्रैल 23, 2026
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/24 18:52
न्यूमॉन्ट (NEM) स्टॉक मजबूत Q1 आय और बड़े बायबैक प्राधिकरण पर चढ़ा

न्यूमॉन्ट (NEM) स्टॉक मजबूत Q1 आय और बड़े बायबैक प्राधिकरण पर चढ़ा

Newmont (NEM) का स्टॉक Q1 आय के बाद बढ़ा, जिसने $2.90 EPS और रिकॉर्ड $3.1B मुक्त नकदी प्रवाह के साथ अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। Cadia भूकंप के बावजूद नए $6B बायबैक को मंजूरी दी गई। The
शेयर करें
Blockonomi2026/04/24 19:41

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Roll the Dice & Win Up to 1 BTC

Roll the Dice & Win Up to 1 BTCRoll the Dice & Win Up to 1 BTC

Invite friends & share 500,000 USDT!