Pi Network ने Testnet पर सब्सक्रिप्शन स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स लॉन्च किए हैं, क्योंकि PI प्राइस $0.27 रेजिस्टेंस से नीचे के मुख्य फिबोनाची लेवल्स को टेस्ट कर रहा हPi Network ने Testnet पर सब्सक्रिप्शन स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स लॉन्च किए हैं, क्योंकि PI प्राइस $0.27 रेजिस्टेंस से नीचे के मुख्य फिबोनाची लेवल्स को टेस्ट कर रहा ह

Pi Network Smart Contracts टेस्टनेट पर हुए लाइव, क्या PI $0.27 रेजिस्टेंस ब्रेक कर पाएगा

2026/04/24 21:25
5 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Pi Network ने Testnet पर अपना पहला स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट एक्टिवेट कर दिया है, जिससे सब्सक्रिप्शन फंक्शनलिटी ब्लॉकचेन पर आ गई है। यह अपग्रेड तब आया है जब PI लगभग $0.17 के पास ट्रेड कर रहा है, जो कि उस मुख्य Fibonacci रेजिस्टेंस से काफी नीचे है जिसे Bulls वापस पाना चाहते हैं।

इस नए रोलआउट में ई-कॉमर्स, स्ट्रीमिंग और अन्य सर्विसेज के लिए बार-बार होने वाले पेमेंट्स की लॉजिक शामिल की गई है। कम्युनिटी की सेंटिमेंट अब थोड़ा पॉजिटिव हो गई है, लेकिन डेली चार्ट में कई महीनों की गिरावट के बाद भी अभी न ही स्पष्ट uptrend है न ही downfall, बाजार अभी न्यूट्रल है।

सब्सक्रिप्शन स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स ने Pi के लिए नई यूटिलिटी फ्लोर सेट की

17 अप्रैल, 2026 को, Pi Network ने Testnet पर अपनी पहली स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट कैपेबिलिटी अनाउंस की। यह रिलीज खासतौर पर सब्सक्रिप्शन सपोर्ट पर फोकस करती है, जिसे ज्यादातर चेन साफ तरीक़े से डिलीवर नहीं कर पातीं।

सब्सक्राइबर एक फिक्स्ड बजट को अप्रूव कर सकते हैं, जिससे स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट एक तय पेमेंट साइकिल में फंड्स चार्ज कर सकता है। जब तक कोई चार्ज प्रोसेस नहीं होता, फंड्स वॉलेट में ही रहते हैं।

इस डिजाइन में अकाउंट एब्स्ट्रैक्शन स्टैंडर्ड्स जैसे ERC-4337 के फुल प्री-फंडिंग की जरूरत नहीं है। पहले के Ethereum प्रपोजल EIP-1337 जैसी रिपीट सिग्नेचर भी यहां हटा दी गई हैं। Pi ने इसे ऑन-चेन रीकरींग पेमेंट्स के लिए क्लीनर तरीका बताया है।

Pi Request for Comment 2 (PiRC2) अब GitHub पर डेवलपर्स के रिव्यू के लिए ओपन है। किसी भी Mainnet रोलआउट से पहले एक्सटर्नल ऑडिटर्स भी कांट्रैक्ट की जांच कर रहे हैं।

कम्युनिटी मेंबर्स ने इस रिलीज को रियल यूज़ केसेस से जोड़कर देखा है। एक पोस्ट में स्ट्रीमिंग, AI टूल्स, डिजिटल मेंबरशिप्स, ई-कॉमर्स और लोकल कॉमर्स जैसे टार्गेट दिए गए हैं। ये दिखाता है कि Pi Coin डिमांड को बार-बार इस्तेमाल होने वाली रियल-वर्ल्ड सर्विसेज से जोड़ने की एक बड़ी कोशिश हो रही है, ना कि सिर्फ speculative activity पर फोकस।

बिल्डर्स के लिए Pi का दावा स्केल पर बेस्ड है। Pi के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर 1.8 करोड़ से ज्यादा KYC वेरीफाइड यूजर्स हैं, जिन्हें वह एक तैयार कस्टमर बेस के रूप में पेश करता है।

Dr. Vincent McPhillip ने कहा कि स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स, Pi की फंक्शनलिटी को Ethereum के और करीब ला रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि ये रिलीज लॉन्ग-टर्म मजबूती की शुरुआत कर सकती है। साथ ही ये भी जोड़ा कि पूरा मार्केट इसे देख रहा है।

ये पॉजिटिविटी, staking, DeFi और dApp रिस्क को लेकर चेतावनियों के साथ आई है, जो हर नए इकोसिस्टम में होती हैं। एजुकेशन और बाहरी ऑडिट्स तय करेंगे कि ये रोलआउट कितनी सेफ्टी के साथ आगे बढ़ता है।

ये कॉन्ट्रैक्ट अभी सिर्फ Testnet पर है। Mainnet लॉन्च होने का फैसला तो ऑडिट के नतीजों और PiRC2 फीडबैक पर ही होगा, जिससे निकट भविष्य की उम्मीदें तय होंगी।

Pi Network की नई यूटिलिटीज़Pi Network की नई यूटिलिटीज़ / Source: X

PI प्राइस $0.18 Fibonacci रेजिस्टेंस के नीचे कंसोलिडेट हो रही है

PI अभी Bitget पर $0.1699 पर ट्रेड कर रहा है, जो 0.236 फिबोनाची रिट्रेसमेंट $0.1823 से थोड़ा नीचे है। फिबोनाची टूल को 22 सितंबर 2025 के ब्रेकडाउन के हाई $0.3527 से सेट किया गया है। इसकी लो एंकर 6 फरवरी 2026 के लो $0.1297 पर है।

0.236 लेवल पहली रुकावट है जिसे PI को पार करना होगा। अगर डेली क्लोज $0.1823 के ऊपर आता है, तो $0.2149 पर 0.382 रिट्रेसमेंट तक रास्ता खुल जाएगा।

इसके आगे 0.618 रिट्रेसमेंट $0.2675 पर है, जो पहले की रिएक्शन हाईज़ से बनी एक मजबूत सप्लाई जोन है। इस बैंड को फिर से हासिल करना, मल्टी-मंथ डाउनट्रेंड का पहला बड़ा ब्रेक होगा।

डाउनसाइड की बात करें तो, हॉरिजॉन्टल सपोर्ट $0.15 के पास है। अगर यह स्तर टूटता है, तो फरवरी का लो $0.1297 खुल जाएगा और PI के लिए नीचे गिरने की एक और स्टेज कन्फर्म हो जाएगी।

PI डेली चार्टPI डेली चार्ट / Source: Tradingview

Relative Strength Index (RSI) अभी मिड-40s में है। यह रीडिंग न्यूट्रल मोमेंटम दिखाती है, जिसमें स्पष्ट खरीद या सेलिंग प्रेशर नजर नहीं आता।

अप्रैल में वॉल्यूम काफी कम हुआ है। तेज गिरावट के दौरान कम वॉल्यूम अक्सर accumulation को इंडिकेट करता है, लेकिन यह घटती दिलचस्पी भी दिखा सकता है। कोई फंडामेंटल ट्रिगर, जैसे कि कन्फर्म्ड Mainnet डेट, वॉल्यूम एक्सपैंशन के लिए सबसे अच्छा संकेतक होगा।

सब्सक्रिप्शन स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट का रोलआउट वही फंडामेंटल ट्रिगर है, जिसे ट्रेडर्स अभी प्राइस में एम्बेड कर रहे हैं। PI में इनफ्लो आएगा या नहीं, यह Mainnet टाइमिंग और Pioneer की Testnet रिव्यू में भागीदारी पर निर्भर रहेगा।

$0.27 के ऊपर ब्रेक आउट होने से सेंटीमेंट पूरी तरह बुलिश हो जाएगा। यह 2025 के अंत से चल रही डाउनवर्ड स्ट्रक्चर को भी इनवैलिडेट करेगा, जो हर रैली को रोक रहा था। लेकिन अगर क्लोज $0.15 के नीचे आता है, तो Bears की पकड़ मार्केट पर बनी रहेगी।

The post Pi Network Smart Contracts टेस्टनेट पर हुए लाइव, क्या PI $0.27 रेजिस्टेंस ब्रेक कर पाएगा appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Pi Network लोगो
Pi Network मूल्य(PI)
$0.17006
$0.17006$0.17006
+0.07%
USD
Pi Network (PI) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

XRP Cup and Handle पैटर्न में ब्रेकआउट के लिए तैयार, टारगेट $1.70

XRP Cup and Handle पैटर्न में ब्रेकआउट के लिए तैयार, टारगेट $1.70

XRP ने 4-घंटे का कप और हैंडल फॉर्म किया है, जो $1.70 को टारगेट कर रहा है क्योंकि वोलैटिलिटी कंप्रेस हो रही है और साप्ताहिक गोल्डन क्रॉस इस सेटअप की पुष्टि करता
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/25 00:00
ट्रंप ने पुस्तकालय और संग्रहालय की फंडिंग में भारी कटौती का प्रस्ताव रखा

ट्रंप ने पुस्तकालय और संग्रहालय की फंडिंग में भारी कटौती का प्रस्ताव रखा

वाशिंगटन — राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प वित्त वर्ष 2027 में उस एजेंसी की फंडिंग समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं जो पुस्तकालयों के लिए प्राथमिक संघीय वित्त पोषण स्रोत के रूप में कार्य करती है
शेयर करें
Rawstory2026/04/24 23:47
AI के युग में जब अन्य कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं, Microsoft दे रहा है नरम लैंडिंग

AI के युग में जब अन्य कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं, Microsoft दे रहा है नरम लैंडिंग

यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई: AI के युग में जब अन्य कंपनियां छंटनी कर रही हैं, Microsoft वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए एक नया, बेहतर विकल्प प्रदान करते हुए सॉफ्ट लैंडिंग की पेशकश कर रही है।
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/24 22:28

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Roll the Dice & Win Up to 1 BTC

Roll the Dice & Win Up to 1 BTCRoll the Dice & Win Up to 1 BTC

Invite friends & share 500,000 USDT!