अमेरिका की पांच सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां इस हफ्ते अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी करेंगी, और इनके नतीजे Bitcoin (BTC) और पूरे क्रिप्टो मार्केट को किसी भी दिशा मेंअमेरिका की पांच सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां इस हफ्ते अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी करेंगी, और इनके नतीजे Bitcoin (BTC) और पूरे क्रिप्टो मार्केट को किसी भी दिशा में

पांच Big Tech कंपनियों के earnings से तय होगी इस हफ्ते Bitcoin की अगली चाल

2026/04/26 23:00
2 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

अमेरिका की पांच सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां इस हफ्ते अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी करेंगी, और इनके नतीजे Bitcoin (BTC) और पूरे क्रिप्टो मार्केट को किसी भी दिशा में धकेल सकते हैं। इसकी बड़ी वजह है कि डिजिटल एसेट्स और Nasdaq के स्टॉक्स के बीच इन दिनों काफी मजबूत संबंध देखा जा रहा है।

Microsoft, Alphabet, Meta और Amazon अपनी Q1 रिपोर्ट बुधवार, 29 अप्रैल को मार्केट बंद होने के बाद जारी करेंगे, जबकि Apple की रिपोर्ट गुरुवार को आएगी। इन्वेस्टर्स की निगाहें राजस्व ग्रोथ, प्रॉफिट मार्जिन और 2026 के बाकी समय के लिए AI कैपिटल एक्सपेंडिचर प्लान पर टिकी हुई हैं।

Big Tech AI Capex मार्केट रिएक्शन को ड्रााइव करेगा

कैपिटल एक्सपेंडिचर गाइडेंस अब हेडलाइन अर्निंग्स की तुलना में मार्केट के लिए ज्यादा सेंसिटिव लाइन आइटम बन गई है। Meta ने 2026 के लिए $115 बिलियन से $135 बिलियन तक का टारगेट रखा है, जो साल-दर-साल कम से कम 59% ज्यादा है।

Microsoft 2026 में AI और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करीब $146 बिलियन खर्च करने की योजना पर है।

टेक कंपनियों की अर्निंग्स 2026Tech Earnings 2026, Source: X

Alphabet ने अपना कैपेक्स रेंज $175 बिलियन से $185 बिलियन पर मेन्टेन किया है। Amazon की बात करें तो वह 2026 में $200 बिलियन खर्च करने की योजना बना रहा है, जो 2025 के मुकाबले 50% ज्यादा है।

माना जा रहा है कि इस तिमाही में ही कम्बाइंड हाइपरस्केलर AI स्पेंडिंग $160 बिलियन के पार पहुंच जाएगी।

Bitcoin और Nasdaq पहले से कहीं ज्यादा जुड़े हुए हैं

BTC का एवरेज कोरिलेशन Nasdaq 100 के साथ 2025 में 0.52 तक पहुंच गया, जो पिछले साल 0.23 था। 2026 की शुरुआत में यह संबंध और मजबूत हुआ, एक एनालिस्ट के अनुसार जनवरी में रोलिंग कोरिलेशन 0.75 दर्ज किया गया।

इस साल यह कनेक्शन सीधे असर डाल चुका है। Microsoft की जनवरी अर्निंग्स के बाद, जब AI इन्वेस्टमेंट को लेकर चिंता बढ़ी, कंपनी के शेयर आफ्टर-ऑवर्स ट्रेडिंग में 10% से ज्यादा गिर गए। उसी दिन Bitcoin भी कुछ समय के लिए $83,460 तक गिर गया।

अगर इन पांचों में से किसी भी कंपनी की रिपोर्ट में कैपेक्स रिटर्न्स की उम्मीदें कम रहती हैं तो यही पैटर्न फिर से देखने को मिल सकता है। वहीं अगर नतीजे अच्छे रहते हैं तो इक्विटीज और क्रिप्टो मार्केट्स दोनों में रिस्क लेने का रुख बढ़ सकता है।

The post पांच Big Tech कंपनियों के earnings से तय होगी इस हफ्ते Bitcoin की अगली चाल appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Bitcoin लोगो
Bitcoin मूल्य(BTC)
$78,122.06
$78,122.06$78,122.06
+0.09%
USD
Bitcoin (BTC) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

US बैंकों के पास OCC में GENIUS Act Stablecoin नियमों को प्रभावित करने के लिए सिर्फ 4 दिन बचे

US बैंकों के पास OCC में GENIUS Act Stablecoin नियमों को प्रभावित करने के लिए सिर्फ 4 दिन बचे

OCC 1 मई को अपने GENIUS Act stablecoin टिप्पणी विंडो को बंद कर देगा, जिससे जारीकर्ताओं के लिए 18 महीनों की रेग्युलेटरी अनिश्चितता का अंत हो जाएगा। The post US ब
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/27 00:46
क्या Avax प्राइस प्रेडिक्शन $55 तक पहुँच सकती है, इससे पहले कि Pepeto उस इवेंट तक पहुँचे जो सब कुछ बदल देता है

क्या Avax प्राइस प्रेडिक्शन $55 तक पहुँच सकती है, इससे पहले कि Pepeto उस इवेंट तक पहुँचे जो सब कुछ बदल देता है

23 अप्रैल को ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों पर हमला करने के बाद avax price prediction को वास्तविक समय में परखा जा रहा है, जिससे Avalanche में 3.4% की गिरावट आई (
शेयर करें
Captainaltcoin2026/04/27 01:30
Bitcoin लेवरेज बढ़ी, प्राइस $80,000 से नीचे स्थिर

Bitcoin लेवरेज बढ़ी, प्राइस $80,000 से नीचे स्थिर

Coinglass के अनुसार, Bitcoin (BTC) ट्रेडर्स फ्यूचर्स के लॉन्ग साइड में थ्री-टू-वन से ज्यादा पोजिशन ले रहे हैं। यह स्क्यू $77,500 के पास बुलिश भरोसा दिखाता है, ल
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/27 00:07

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Roll the Dice & Win Up to 1 BTC

Roll the Dice & Win Up to 1 BTCRoll the Dice & Win Up to 1 BTC

Invite friends & share 500,000 USDT!