रिपोर्ट्स के मुताबिक, White House उन पावरफुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स को रिलीज़ होने से पहले रिव्यू करने का प्लान बना रहा है। यह जानकारी 5 मई 2026 कोरिपोर्ट्स के मुताबिक, White House उन पावरफुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स को रिलीज़ होने से पहले रिव्यू करने का प्लान बना रहा है। यह जानकारी 5 मई 2026 को

President Trump पब्लिक रिलीज से पहले AI मॉडल्स को कर सकते हैं वेेट

2026/05/05 10:08
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, White House उन पावरफुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स को रिलीज़ होने से पहले रिव्यू करने का प्लान बना रहा है। यह जानकारी 5 मई 2026 को सामने आई है।

यह प्रस्ताव US की AI पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। इससे फेडरल सरकार को पब्लिक तक पहुंचने या सरकारी सिस्टम्स में लागू होने से पहले एडवांस्ड मॉडल्स का मूल्यांकन करने का डायरेक्ट रोल मिल जाएगा।

खबरों के मुताबिक, यह चर्चा नए executive order पर फोकस है। इसमें एक AI working group बन सकता है, जिसमें सरकारी अधिकारी, नेशनल सिक्योरिटी एजेंसियां और टेक्नोलॉजी एग्जीक्युटिव्स शामिल होंगे।

Trump: क्या बनेंगे AI के Guardian Gatekeeper?

फिलहाल, सबसे बड़ी चिंता सिक्योरिटी को लेकर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारी डर रहे हैं कि फ्रंटियर AI मॉडल्स यूज़र्स को सॉफ्टवेयर में खामियां ढूंढने, खतरनाक कोड लिखने या साइबरअटैक तेज करने में मदद कर सकते हैं।

एक ऐसा मॉडल जो जांच के घेरे में है, वह है Anthropic का Claude Mythos। साइबरसिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि इसकी कोडिंग क्षमता कॉम्प्लेक्स अटैक्स को प्लान और एग्जीक्यूट करना आसान बना सकती है।

हालांकि, White House ने अभी तक फाइनल पॉलिसी की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों ने कहा है कि नए executive order की बातें अभी संभावना ही हैं; कोई भी घोषणा सीधे President Donald Trump की तरफ़ से ही आएगी।

इसमें मुख्य रिस्क है ओवररीच का। प्री-रिलीज़ रिव्यू प्रोसेस से AI डेवलपमेंट धीमा हो सकता है, मॉडल लॉन्च के वक्त पॉलिटिकल प्रेशर बन सकता है, और Washington को प्राइवेट टेक्नोलॉजी पर असामान्य प्रभाव मिल सकता है।

साथ ही, सिक्योरिटी का तर्क कमजोर नहीं है। अगर कोई मॉडल साइबरअटैक की क्षमता को वाकई बढ़ा सकता है, तो सरकार के पास यह देखने की पक्की वजह है कि वह कैसे रिलीज़ किया जाएगा और किसे एक्सेस मिलेगा।

यहां सबसे बड़ा सवाल है इसका दायरा। अगर नेशनल सिक्योरिटी और सरकारी इस्तेमाल के लिए सीमित रिव्यू हो, तो उसे उचित ठहराना आसान है। लेकिन सभी बड़े AI मॉडल्स के लिए वाइड एप्रूवल सिस्टम ज्यादा विवादस्पद साबित हो सकता है।

क्रिप्टो फील्ड में भी हाल ही में ऐसी तुलना देखने को मिली थी। Trump ने जनवरी 2025 में एक डिजिटल एसेट working group बनाया था, जिससे एजेंसियों के बीच पॉलिसी coordiate की जा सके। इसी ग्रुप ने बाद में एडमिनिस्ट्रेशन की क्रिप्टो एजेन्डा, stablecoin रूल्स और एजेंसी-लेवल action को आकार देने में मदद की थी।

यह इतिहास अहम है। Trump के working groups सलाहकार निकाय के रूप में शुरू हो सकते हैं, लेकिन जल्द ही पॉलिसी मेकर बन जाते हैं। अगर AI प्लान आगे बढ़ा, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि एडमिनिस्ट्रेशन रिलीज़ से पहले फ्रंटियर AI पर कितना कंट्रोल रखना चाहता है।

The post President Trump पब्लिक रिलीज से पहले AI मॉडल्स को कर सकते हैं वेेट appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Gensyn लोगो
Gensyn मूल्य(AI)
$0.03536
$0.03536$0.03536
+1.69%
USD
Gensyn (AI) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Quantum Panic ने नहीं गिराया Bitcoin—Grayscale ने बताया असली कारण

Quantum Panic ने नहीं गिराया Bitcoin—Grayscale ने बताया असली कारण

Grayscale Research का कहना है कि क्वांटम का डर Bitcoin की गिरावट का कारण नहीं है। असली वजह फ्रंटियर टेक्नोलॉजी से व्यापक डि-रिस्किंग है। The post Quantum Panic
शेयर करें
Beincrypto HI2026/05/05 03:56
Bitcoin का 200-वीक मूविंग एवरेज दे रहा बुल मार्केट के संकेत, Adam Back का कहना

Bitcoin का 200-वीक मूविंग एवरेज दे रहा बुल मार्केट के संकेत, Adam Back का कहना

Bitcoin का 200-सप्ताह का मूविंग एवरेज अब $60,000 के ऊपर पहुंच गया है। Blockstream के CEO Adam Back ने इस स्तर को BTC के स्ट्रक्चरल बुल मार्केट में बने रहने की प
शेयर करें
Beincrypto HI2026/05/05 02:53
वर्ल्ड लिबर्टी का आरोप है कि जस्टिन सन ने WLFI टोकन को नुकसान पहुंचाने के लिए धमकियों और शॉर्टिंग का इस्तेमाल किया

वर्ल्ड लिबर्टी का आरोप है कि जस्टिन सन ने WLFI टोकन को नुकसान पहुंचाने के लिए धमकियों और शॉर्टिंग का इस्तेमाल किया

यह पोस्ट World Liberty Alleges Justin Sun Used Threats and Shorting to Hit WLFI Token BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। मुख्य बातें: WLF ने Justin Sun पर मुकदमा दायर किया
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/05/05 00:54

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Starter Gold Rush: Win $2,500!

Starter Gold Rush: Win $2,500!Starter Gold Rush: Win $2,500!

Start your first trade & capture every Alpha move