हाल ही में जारी हुई Epstein फाइल्स, जो 30 जनवरी को सार्वजनिक की गईं, क्रिप्टोकरेंसी फाउंडर्स, इन्वेस्टर्स और प्रोजेक्ट्स के साथ उनकी हैरान कर देने वाली नजदीकियोहाल ही में जारी हुई Epstein फाइल्स, जो 30 जनवरी को सार्वजनिक की गईं, क्रिप्टोकरेंसी फाउंडर्स, इन्वेस्टर्स और प्रोजेक्ट्स के साथ उनकी हैरान कर देने वाली नजदीकियो

Epstein Files में Bitcoin और Crypto से जुड़े सभी खुलासे

2026/02/02 09:44
6 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

हाल ही में जारी हुई Epstein फाइल्स, जो 30 जनवरी को सार्वजनिक की गईं, क्रिप्टोकरेंसी फाउंडर्स, इन्वेस्टर्स और प्रोजेक्ट्स के साथ उनकी हैरान कर देने वाली नजदीकियों को उजागर करती हैं, खासकर इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में।

इन डॉक्युमेंट्स में इन्वेस्टमेंट को लेकर चर्चाएं, दार्शनिक कमेंट्री और Bitcoin के उभार में प्रमुख हस्तियों के साथ उनकी बातचीत सामने आई है।

Saudi Arabia के लिए “Sharia Coin” और Bitcoin Ideation

2016 में Epstein ने एक “रैडिकल” प्लान एक Saudi royal advisor को समझाया, जिसमें दो डिजिटल करेंसी बनाने का प्रस्ताव था। इनमें से एक “शरिया” क्रिप्टो थी, जिसे मुस्लिम देशों के लिए डिज़ाइन किया गया था।

ईमेल में उन्होंने लिखा, “मैंने Bitcoin के कुछ फाउंडर्स से बात की है, जो बहुत उत्साहित हैं।”

Austin Hill, Blockstream के को-फाउंडर, Epstein के साथ शरिया Coin पर चर्चा करते हुएAustin Hill, Blockstream के को-फाउंडर, Epstein के साथ शरिया Coin पर चर्चा करते हुए

यह कोई अकेली टिप्पणी नहीं थी।

2013 में, उन्हें Bitcoin की पेमेंट सिस्टम के रूप में viability पर एक फॉरवर्डेड ब्रीफिंग मिली थी। वहीं 2011 के एक मैसेज में Epstein ने Bitcoin को “ब्रिलिएंट” कहा, पर साथ ही “गंभीर नुकसान” की चेतावनी भी दी थी।

इन बातचीतों से पता चलता है कि उन्होंने crypto की पोटेंशियल को उस समय से करीब से फॉलो किया, जब यह मेनस्ट्रीम में नहीं आई थी।

Peter Thiel के साथ Bitcoin की पहचान पर डिबेट किया

जुलाई 2014 में बिलिनेयर इन्वेस्टर Peter Thiel के साथ एक एक्सचेंज में Epstein ने Bitcoin की डेफिनिशन पर डिटेल में चर्चा की। उन्होंने लिखा:

Thiel ने बात की शुरुआत करते हुए पूछा था, “क्या आपको लगता है कि यह anti-BTC प्रेशर की शुरुआत है?”

इस बातचीत से साफ है कि Epstein को Bitcoin की विचारधाराओं और बहसों की अच्छी समझ थी। उन्होंने जेंडर आइडेंटिटी डिबेट्स से उदाहरण भी दिए।

लेकिन 2017 में उन्होंने Bitcoin को इन्वेस्टमेंट के लिए रिजेक्ट कर दिया

31 अगस्त 2017 की एक छोटी सी ईमेल में किसी ने Epstein से पूछा: “क्या bitcoin खरीदना वाकई फायदेमंद है?”

Epstein का एक शब्द का जवाब था: “नहीं।”

पिछले कुछ सालों में Epstein की जिज्ञासा जरूर दिखी थी, लेकिन इससे ये जाहिर होता है कि उस साल के प्राइस पीक पर भी वे Bitcoin को इन्वेस्टमेंट के तौर पर लेकर संदेह में थे।

2011 में Epstein ने Bitcoin पर शक जताया था2011 में Epstein ने Bitcoin पर शक जताया था


Epstein ने Blockstream के शुरुआती फंडिंग राउंड में निवेश किया था

2014 की एक थ्रेड में खुलासा हुआ है कि Epstein ने Blockstream के seed funding में हिस्सा लिया था, जो कि Bitcoin का एक बहुत बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म है। 

Co-founder Austin Hill ने Epstein, Joi Ito (MIT Media Lab), और Dr. Adam Back (Bitcoin पायनियर) को $18 मिलियन की ओवरसब्सक्राइब्ड राउंड में शेयर के अलॉटमेंट फाइनल करने के लिए ईमेल भेजा था।

Epstein Blockstream के Seed राउंड में शामिल थेEpstein Blockstream के Seed राउंड में शामिल थे

ये डायरेक्ट प्रमाण है कि Epstein ने एक बड़ी Bitcoin कंपनी में पैसे लगाए थे। 

खास बात ये है कि Hill और Back दोनों को बाद में St. Thomas (Epstein के आइलैंड हब) ट्रैवल कॉर्डिनेशन की ईमेल्स में भी शामिल किया गया था।

Epstein Island के ट्रैवल प्लान में Adam Back और Austin Hill का जिक्रEpstein Island के ट्रैवल प्लान में Adam Back और Austin Hill का जिक्र

उसे शुरुआती Bitcoin प्रोजेक्ट की गॉसिप मिली

2014 की एक अलग ईमेल में, Hill ने Epstein, Ito और Reid Hoffman (LinkedIn के को-फाउंडर) को क्रिप्टो इंडस्ट्री में बढ़ते तनाव को लेकर आगाह किया था। Hill ने Ripple के Jed McCaleb को Stellar लॉन्च करने के लिए क्रिटिसाइज किया, उन्होंने कहा: 

इससे पता चलता है कि Epstein सिर्फ इन्वेस्टिंग ही नहीं कर रहे थे, बल्कि शुरूआती blockchain सर्कल्स की इंटरनल रिफ्ट्स से भी वाकिफ थे।

Epstein गाला ईमेल में Michael Saylor का नाम आया

2010 में सोसाइटी पब्लिसिस्ट Peggy Siegal के एक मैसेज में Michael Saylor का जिक्र है, जिन्हें आज Bitcoin के सबसे बड़े कॉरपोरेट बुल के तौर पर जाना जाता है।

यह बातचीत एक हाई-प्रोफाइल गाला के कॉन्टेक्स्ट में थी, जिसमें Bitcoin का कोई जिक्र नहीं था। लेकिन ये साबित करता है कि Saylor की Epstein से सोशल कनेक्शन क्रिप्टो पब्लिक आइडेंटिटी बनने से पहले से थी।

Kevin Warsh का नाम Epstein की 2010 गेस्ट लिस्ट में शामिल

सबसे ज्यादा राजनीतिक चर्चा में आई बात: Trump के नए नामित Fed चेयर Kevin Warsh का नाम भी Epstein के रिकॉर्ड में आया है।

उनका नाम 2010 में St. Barts के न्यू ईयर पार्टी की इनवाइट लिस्ट में था, जिसमें Roman Abramovich और Martha Stewart जैसे बड़े नाम भी थे।

Warsh, जो पहले Fed गवर्नर रह चुके हैं, ने Bitcoin और CBDC में सुधार के लिए समर्थन जाहिर किया था। उन्हें Trump ने उस दस्तावेजों के अनसील होने से बस एक दिन पहले ही नॉमिनेट किया। किसी गलत हरकत का आरोप नहीं है, लेकिन टाइमिंग से सवाल उठे हैं।

Epstein द्वारा क्रिप्टो के दुरुपयोग के कोई सबूत नहीं

सबसे जरूरी बात, जांचकर्ताओं को Epstein के रिकॉर्ड में कोई क्रिप्टो वॉलेट, ब्लॉकचेन ट्रांजेक्शन, या क्रिप्टो से जुड़े अपराध नहीं मिले हैं।

DOJ ने कन्फर्म किया है कि रिलीज में शामिल कई डिटेल्स अनवेरिफाइड हैं, लेकिन ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है कि Epstein ने Bitcoin का इस्तेमाल फंड्स की लॉन्ड्रिंग या जांच से बचने के लिए किया हो।

क्रिप्टो में उनकी मौजूदगी सिर्फ हाई-लेवल नेटवर्कर, कभी-कभी इन्वेस्टर, और जिज्ञासु अब्जर्वर तक सीमित रही है।

Epstein की फाइल्स में जुड़े प्रमुख क्रिप्टो फिगर्स

नाम क्रिप्टो में भूमिका Epstein लिंक
Michael Saylor MicroStrategy CEO, Bitcoin बुल 2010 में Epstein द्वारा आयोजित गाला में शामिल हुए
Peter Thiel PayPal के को-फाउंडर, Bitcoin इन्वेस्टर Epstein के साथ ईमेल के जरिए Bitcoin के मायने पर बहस की
Adam Back Blockstream CEO, Bitcoin पायनियर इन्वेस्टमेंट और ट्रैवल प्लानिंग वाले ईमेल में शामिल
Austin Hill Blockstream के को-फाउंडर $18M राउंड coordinated किया, Epstein को seed लिस्ट में शामिल किया
Joi Ito MIT Media Lab के पूर्व डायरेक्टर Epstein के Blockstream इन्वेस्टमेंट के लिए चैनल बने
Kevin Warsh Fed चेयर नॉमिनी, क्रिप्टो-फ्रेंडली वॉयस Epstein की 2010 की गेस्ट लिस्ट में नाम था

Epstein कोई सीक्रेट क्रिप्टो व्हेल नहीं था। लेकिन दस्तावेजों से पता चलता है कि वह Bitcoin के शुरुआती सर्कल में पहले से ज़्यादा गहरा जुड़ा हुआ था।

उसने इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को फंड किया, डिबेट्स को फॉलो किया और उन लोगों से जुड़ा जो आज इंडस्ट्री आर्किटेक्ट्स माने जाते हैं।

क्रिप्टो स्पेस में करीब होना अक्सर इन्फ्लुएंस का कारण बनता है। इसी वजह से ये खुलासे और भी ज़रूरी हो जाते हैं।

The post Epstein Files में Bitcoin और Crypto से जुड़े सभी खुलासे appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Cryptopolitan ने क्रिप्टो मीडिया में पहला MCP सर्वर लॉन्च किया, अपने न्यूज़रूम को AI एजेंट्स के लिए खोला

Cryptopolitan ने क्रिप्टो मीडिया में पहला MCP सर्वर लॉन्च किया, अपने न्यूज़रूम को AI एजेंट्स के लिए खोला

नया agent.cryptopolitan.com एंडपॉइंट AI असिस्टेंट्स को लाइव क्रिप्टो न्यूज़ तक एक संरचित, अनुमोदित पहुँच प्रदान करता है, यह दांव लगाते हुए कि सहयोग मुकदमेबाजी से बेहतर है। Cryptopolitan
शेयर करें
Globalfintechseries2026/04/21 19:36
ड्रोन द्वारा "हार" अमेरिकी सेना को FPV के कठिन सबक आसान तरीके से सिखाती है

ड्रोन द्वारा "हार" अमेरिकी सेना को FPV के कठिन सबक आसान तरीके से सिखाती है

ड्रोन द्वारा "हार" अमेरिकी सेना को FPV के कठिन सबक आसान तरीके से सिखाती है यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। "Last Line of Defense" में रेंजर प्रतियोगी
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/21 20:37
Zodia Custody ने ऑफ-वेन्यू संस्थागत ट्रेडिंग के लिए Interchange नेटवर्क में BitMEX को जोड़ा

Zodia Custody ने ऑफ-वेन्यू संस्थागत ट्रेडिंग के लिए Interchange नेटवर्क में BitMEX को जोड़ा

Zodia Custody ने अपने Interchange नेटवर्क पर BitMEX लॉन्च किया है, जिससे पात्र संस्थागत क्लाइंट्स के लिए ट्रेडिंग एक्सेस का विस्तार हुआ है। यह सेटअप क्लाइंट्स को ट्रेड करने की अनुमति देता है
शेयर करें
Crypto News Flash2026/04/21 20:10

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!