Cardano की प्राइस इस समय भारी छूट में ट्रेड कर रही है। दिसंबर की शुरुआत से अब तक प्राइस करीब 45% गिर चुकी है और हाल ही में $0.26 पर पहुंच गई थी, फिर $0.28 के पाCardano की प्राइस इस समय भारी छूट में ट्रेड कर रही है। दिसंबर की शुरुआत से अब तक प्राइस करीब 45% गिर चुकी है और हाल ही में $0.26 पर पहुंच गई थी, फिर $0.28 के पा

45% की ADA प्राइस छूट और रिवर्सल की उम्मीद के बावजूद Cardano whales एकजुट क्यों नहीं हुए

2026/02/02 23:00

Cardano की प्राइस इस समय भारी छूट में ट्रेड कर रही है। दिसंबर की शुरुआत से अब तक प्राइस करीब 45% गिर चुकी है और हाल ही में $0.26 पर पहुंच गई थी, फिर $0.28 के पास रीबाउंड हुई है। कागज पर यह स्ट्रॉन्ग बाइंग ज़ोन जैसा दिखता है

चार्ट में शुरुआती रिवर्सल सिग्नल नजर आ रहे हैं। रिटेल ट्रेडर्स फिर से अक्यूमुलेट कर रहे हैं। लेकिन बड़े होल्डर, जिन्हें व्हेल कहा जाता है, अब भी सतर्क हैं। डिस्काउंट और बेहतर होते इंडीकेटर्स के बावजूद, खरीदारी में विश्वास की कमी है। इसके पीछे तीन बड़े कारण हैं।


Falling channel में bullish divergence के बावजूद Whales एकजुट नहीं

टेक्निकल तौर पर, Cardano का चार्ट मिक्स्ड दिखता है।

नवंबर से, ADA एक गिरते हुए चैनल में ट्रेड कर रहा है, जिसमें प्राइस पैरलल लाइनों के अंदर लोअर हाई और लोअर लो बना रही है। यह एक कंट्रोल्ड डाउनट्रेंड को दर्शाता है, पैनिक सेल-ऑफ़ नहीं; क्योंकि चैनल बना हुआ है। लेकिन नीचे जाने का रिस्क अब भी बना हुआ है।

साथ ही, मोमेंटम में सुधार दिख रहा है।

21 नवंबर से 31 जनवरी के बीच, ADA ने लोअर लो बनाया। इसी दौरान, Relative Strength Index (RSI) ने हायर लो बनाया। RSI 0–100 के स्केल पर मोमेंटम मेजर करता है। जब प्राइस गिरती है, और RSI बढ़ता है, तो यह बताता है कि सेलिंग प्रेशर कम हो रहा है। इसे बुलिश डाइवर्जेंस कहा जाता है। आमतौर पर यह शुरुआती ट्रेंड रिवर्सल के पास दिखता है।

मिश्रित ADA चार्टमिश्रित ADA चार्ट: TradingView

ऐसे और भी टोकन इनसाइट्स चाहते हैं? एडिटर Harsh Notariya की डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर के लिए यहां साइनअप करें।

हालांकि, व्हेल्स रिवर्सल साइन के बावजूद एक जैसा रेस्पॉन्स नहीं दे रहे हैं।

ऑन-चेन डेटा के मुताबिक, तीन बड़े वॉलेट ग्रुप्स अलग-अलग व्यवहार कर रहे हैं:

  • 1 बिलियन से ज्यादा ADA होल्ड करने वाले वॉलेट्स ने 28 जनवरी के बाद होल्डिंग्स थोड़ी बढ़ाई, लेकिन जनवरी एंड की गिरावट में कोई बहुत बड़ा एक्शन नहीं लिया।
  • 100 मिलियन से 1 बिलियन ADA वाली होल्डिंग्स वाले वॉलेट्स ने अपनी होल्डिंग्स 2.58 बिलियन से घटाकर 2.47 बिलियन कर दी।
  • 10 मिलियन से 100 मिलियन ADA होल्ड करने वाले वॉलेट्स ने होल्डिंग्स लगभग 13.37 बिलियन से बढ़ाकर 13.50 बिलियन कर दी।
ADA व्हेल्स एक्टिव हैंADA व्हेल्स एक्टिव हैं: Santiment

जब व्हेल्स ADA के तेजी से उछाल में विश्वास करती हैं, तब ये ग्रुप साथ में ज्यादा accumulation करते हैं। फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है। नेट buying strength सिर्फ 20 मिलियन ADA तक सीमित है। इसका मुख्य कारण रिस्क है।

जब तक ADA गिरते हुए चैनल की निचली सीमा के आसपास टिका है, ब्रेकडाउन की संभावना बनी रहती है। यदि यह कन्फर्म ब्रेक हो जाता है, तो प्राइस में 29% तक की और गिरावट आ सकती है, जिसकी चर्चा आगे प्राइस section में की गई है। इसी स्ट्रक्चरल रिस्क के कारण बड़े निवेशक डिफेंसिव रहने के लिए मजबूर हैं, भले ही चार्ट पर bullish divergence बन रहा हो।


सोशल डोमिनेंस कमजोर, रिटेल बायर की सतर्कता से मोमेंटम पर लगाम

दूसरी रुकावट है सेंटीमेंट।

सोशल डॉमिनेंस यह दर्शाता है कि पूरे क्रिप्टो मार्केट के मुकाबले किसी एक कॉइन को कितना अटेंशन मिल रहा है। यह बताता है कि ऑनलाइन बातचीत में उस एसेट का कितना हिस्सा है। जब सोशल डॉमिनेंस बढ़ती है, तो स्पेक्युलेशन और इनफ्लो दोनों ही बढ़ते हैं।

Cardano की सोशल डॉमिनेंस नवंबर 2025 में 1.08% के आसपास थी, जब ADA प्राइस $0.59 पर पहुंचा था। इसके बाद इसमें लगातार गिरावट देखी गई है। अभी ये लगभग 0.047% है, जो कई महीनों के सबसे निचले स्तर के पास है।

इतिहास के लिहाज से यह मायने रखता है।

  • दिसंबर की शुरुआत में, लोकल सोशल पीक के बाद ADA में 12% की तेजी आई थी।
  • दिसंबर के आखिरी में, एक और सोशल पीक के बाद प्राइस 16% तक बढ़ा था।
सोशल डॉमिनेंस पर असरसोशल डॉमिनेंस पर असर: Santiment

जब सोशल इंट्रेस्ट बढ़ता है, तो अक्सर प्राइस उसी दिशा में चलता है। अभी इंट्रेस्ट धीरे-धीरे कम हो रहा है। जब तक नैरेटिव मोमेंटम नहीं बनता, व्हेल्स के पास बड़ी राशि लगाने का कोई खास कारण नहीं है। रिटेल निवेशकों का व्यवहार भले ही थोड़ा पॉजिटिव है, लेकिन सतर्कता अभी भी बरकरार है।

22 जनवरी से ADA में डे‍निक नेट ऑउटफ्लो एक्सचेंजेज़ से देखने को मिला है। आउटफ्लो का मतलब कॉइन्स एक्सचेंजेज़ से बाहर जा रहे हैं, यानी इन्हें होल्डिंग के लिए ट्रांसफर किया जा रहा है, न कि बेचने के लिए। इससे buying pressure का संकेत मिलता है।

31 जनवरी को डे‍निक नेट buying करीब $14.9 मिलियन के आसपास पहुंच गई थी, जो बाद में घटकर $2.8 मिलियन रह गई। जनवरी के आखिरी हफ्ते के बाद से अभी तक कोई बड़ी selling नहीं दिखी है।

एक्सचेंज नेटफ्लोज़नेटफ्लोज़: Coinglass

यह दिखाता है कि रिटेल निवेशक धीरे-धीरे गिरावट पर खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन उनकी रफ्तार कम है। अगर सोशल मीडिया पर चर्चा नहीं बढ़ती है, तो सिर्फ रिटेल डिमांड से मजबूत ट्रेंड नहीं बन सकता।


Smart money कमजोरी और Cardano के जरूरी प्राइस लेवल्स से Whales सावधान

आख़िरी चेतावनी “स्मार्ट मनी” और प्राइस स्ट्रक्चर से आती है।

Smart Money Index ये ट्रैक करता है कि एक्सपीरिएंस्ड ट्रेडर्स अलग-अलग मार्केट ऑवर्स में कैसे पोजिशन लेते हैं। इसका मकसद इमोशनल ट्रेडिंग के बजाय इनफॉर्म्ड बिहेवियर को दिखाना है।

हाल ही में, ये इंडेक्स अपनी सिग्नल लाइन से नीचे चला गया और लगातार गिर रहा है। पहले की रैलियों में, जैसे कि जनवरी की शुरुआत में, ये आमतौर पर प्राइस से पहले ऊपर जाता था। इसकी मौजूदा कमजोरी से लगता है कि प्रोफेशनल ट्रेडर्स अभी रिकवरी के लिए पोजिशन नहीं ले रहे। ये बात व्हेल्स की सावधानी को और मजबूत करती है।

टेक्निकल व्यू की बात करें, तो अब कुछ लेवल्स फरवरी का आउटलुक तय करते हैं।

अगर ऊपर की तरफ देखा जाए, तो ADA को सबसे पहले $0.319 को री-क्लेम करना होगा। ये इन्वेस्टर का कॉन्फिडेंस मजबूत होने का संकेत देगा। $0.376 के ऊपर जाना और भी ज्यादा इम्पोर्टेंट है। इससे गिरता हुआ चैनल टूट जाएगा और स्ट्रक्चर बियरिश से न्यूट्रल हो जाएगा। ऐसा होने से व्हेल्स की कोऑर्डिनेटेड बायिंग आ सकती है।

अगर नीचे की तरफ देखा जाए, तो $0.268 सबसे अहम है। अगर ये लेवल टूट जाता है, तो ये चैनल ब्रेकडाउन कन्फर्म कर देगा और प्राइस में $0.188 तक गिरावट की संभावना खुलेगी, यानी ब्रेकडाउन पॉइंट से करीब 29% की गिरावट संभव है।

Cardano प्राइस एनालिसिसCardano प्राइस एनालिसिस: TradingView

जब तक प्राइस $0.268 और $0.319 के बीच है, तब तक मार्केट में अनिश्चितता बनी रहेगी। बुलिश डाइवर्जेंस दिखाता है कि सेलिंग प्रेशर कम हो रहा है। लेकिन सोशल मोमेंटम कमजोर है, व्हेल्स की स्टेटेजी बंटी हुई है और स्मार्ट मनी का सपोर्ट भी नहीं मिल रहा है। जब तक सेंटिमेंट बेहतर नहीं होता और अहम रेसिस्टेंस ब्रेक नहीं होता, Cardano की रिकवरी संभव है लेकिन तय नहीं।

The post 45% की ADA प्राइस छूट और रिवर्सल की उम्मीद के बावजूद Cardano whales एकजुट क्यों नहीं हुए appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

रिपल मूल्य विश्लेषण: क्या XRP का लंबा बियर मार्केट पहले ही शुरू हो गया है?

रिपल मूल्य विश्लेषण: क्या XRP का लंबा बियर मार्केट पहले ही शुरू हो गया है?

रिपल का नेटिव टोकन मजबूत मंदी के दबाव में बना हुआ है, कीमत एक अच्छी तरह से परिभाषित अवरोही संरचना का सम्मान करना जारी रखे हुए है। हाल की बिकवाली ने
शेयर करें
CryptoPotato2026/02/02 23:36
बड़े ETH सेल-ऑफ के बावजूद स्मार्ट मनी एथेरियम पर बनी हुई है

बड़े ETH सेल-ऑफ के बावजूद स्मार्ट मनी एथेरियम पर बनी हुई है

मुख्य बातें Ethereum स्टेबलकॉइन्स में अपना प्रभुत्व बढ़ा रहा है, आपूर्ति और सक्रिय पतों दोनों में बाजार हिस्सेदारी हासिल कर रहा है। ETH की कीमत […] The post Smart Money
शेयर करें
Coindoo2026/02/02 23:17
$10 ट्रिलियन सेफ हेवन एसेट्स से गायब, मार्केट्स ने नए Fed रेजीम को किया प्राइस इन | US Crypto News

$10 ट्रिलियन सेफ हेवन एसेट्स से गायब, मार्केट्स ने नए Fed रेजीम को किया प्राइस इन | US Crypto News

US क्रिप्टो न्यूज़ मॉर्निंग ब्रीफिंग में आपका स्वागत है—यहां आपको आज के लिए क्रिप्टो की सबसे जरूरी अपडेट्स मिलेंगी। अपनी चाय या कॉफी तैयार रखें क्योंकि मार्केट्
शेयर करें
Beincrypto HI2026/02/02 23:31