Solana एक तेज़ मार्केट क्रैश के बाद शुरुआती स्टेबलाइजेशन के संकेत दे रहा है। पिछले सात दिनों में SOL लगभग 15.5% नीचे है। ये गिरावट 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच माSolana एक तेज़ मार्केट क्रैश के बाद शुरुआती स्टेबलाइजेशन के संकेत दे रहा है। पिछले सात दिनों में SOL लगभग 15.5% नीचे है। ये गिरावट 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच मा

Solana में सेल-ऑफ़ के बाद रिकवरी, बड़ी रकम की वापसी के बीच $120 क्यों है अहम

2026/02/03 08:00

Solana एक तेज़ मार्केट क्रैश के बाद शुरुआती स्टेबलाइजेशन के संकेत दे रहा है। पिछले सात दिनों में SOL लगभग 15.5% नीचे है। ये गिरावट 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच मार्केट में हुए बड़े सेल-ऑफ़ के दौरान और बढ़ गई थी।

अपने सबसे निचले स्तर पर Solana $95.87 तक गिरा लेकिन वहां उसे सपोर्ट मिला। इसके बाद से Solana प्राइस लगभग 8% रिकवर हुआ है और अब करीब $103.15 के आसपास ट्रेड हो रहा है।

इस रिकवरी ने हाल के ज्यादातर दैनिक नुकसान की भरपाई कर दी है। सबसे अहम बात यह है कि इसमें कैपिटल फ्लो में सुधार और लॉन्ग-टर्म होल्डर के बिहेवियर की स्थिरता का सपोर्ट मिला है। ये संकेत बताते हैं कि स्ट्रॉन्ग बायर्स अब मार्केट में एंट्री ले रहे हैं। लेकिन रिस्क अभी भी बाकी है। अब ये रिकवरी कब तक टिकती है, यह एक की-लेवल $120 पर निर्भर करेगा।


Breakdown टारगेट हिट, बड़े निवेशक सपोर्ट के पास एक्टिव

Solana की हालिया गिरावट एक साफ टेक्निकल पैटर्न को फॉलो कर रही थी। डेली चार्ट पर SOL प्राइस ने जनवरी के आखिर में हेड-एंड-शोल्डर्स ब्रेकडाउन पूरा किया। इस स्ट्रक्चर से डाउनसाइड टार्गेट $95–$96 ज़ोन के लिए इंडिकेट किया गया था।

वो टार्गेट लगभग परफेक्टली $95.87 पर टच हुआ।

इस लेवल पर पहुंचने के बाद बिकवाली का दबाव कम हुआ और बायर्स एक्टिव हुए। ये बदलाव Chaikin Money Flow (CMF) में साफ दिखता है। CMF ये मेज़र करता है कि प्राइस और वॉल्यूम के आधार पर किसी असेट में कैपिटल फ्लो हो रहा है या बाहर जा रहा है। जब CMF ऊपर जाता है, तो इसका मतलब है कि बड़े इन्वेस्टर्स असेट जमा कर रहे हैं।

27 जनवरी से 3 फरवरी के बीच SOL की प्राइस डाउन ट्रेंड में थी लेकिन CMF ऊपर की तरफ बढ़ रहा था। इसे बुलिश डाइवर्जेंस कहते हैं। इसका मतलब है कि प्राइस वीक हो रही थी लेकिन पैसे लगातार मार्केट में आ रहे थे।

ऐसे और टोकन इनसाइट्स चाहिए? एडिटर Harsh Notariya का दैनिक क्रिप्टो न्यूज़लेटर पाने के लिए यहां साइन अप करें।

Solana प्राइस ब्रेकडाउनSolana प्राइस ब्रेकडाउन: TradingView

ऐसा बिहेवियर तेज करेक्शन के दौरान आमतौर पर देखने को नहीं मिलता। आमतौर पर, CMF प्राइस के साथ नीचे जाता है। लेकिन इस बार CMF का ऊपर रहना इंडिकेट करता है कि व्हेल्स या शायद कुछ इंस्टीट्यूशंस ने $95-$96 ज़ोन को अट्रैक्टिव समझा।

CMF अब ज़ीरो लाइन की ओर वापस बढ़ रहा है। अगर ये ज़ीरो से ऊपर जाता है तो कन्फर्म हो जाएगा कि बाइंग प्रेशर, सेलिंग प्रेशर से ज्यादा है। इससे रिकवरी का केस और मजबूत होगा। अब तक के डेटा से पता चलता है कि Solana का $96 के पास मिला सपोर्ट कोई संयोग नहीं, बल्‍कि बड़े कैपिटल वालों ने उसे डिफेंड किया था।


लॉन्ग-टर्म होल्डर्स सब्र में, शॉर्ट-टर्म रिस्क बढ़ रहा है

मजबूत रिकवरी आमतौर पर लॉन्ग-टर्म investors के सपोर्ट से ही आती है। Solana के मामले में, यह सपोर्ट liveliness डेटा में साफ नज़र आता है।

Liveliness यह बताता है कि कितनी बार लंबे समय से होल्ड की गई कॉइन्स को खर्च किया जा रहा है। जब liveliness बढ़ती है, लॉन्ग-टर्म holders सेल करते हैं। जब liveliness गिरती है, वो holding करते हैं।

पिछले एक महीने में, Solana की liveliness लगातार नीचे जा रही है।

यहां तक कि जब प्राइस तीखी गिरावट के साथ $127 से $100 से नीचे गया, तब भी liveliness में स्पष्ट उछाल नहीं दिखा। 29-30 जनवरी के आस-पास थोड़ी सी बढ़ोतरी को छोड़कर, liveliness गिरती ही रही। इसका मतलब है कि लॉन्ग-टर्म holders ने panic सेल नहीं किया। उन्होंने patience दिखाया।

liveliness में गिरावटliveliness में गिरावट:Glassnode

यह behavior यह दर्शाता है कि हाल की गिरावट को temporary माना जा रहा है, न कि स्ट्रक्चरल। हालांकि, सभी holders का नजरिया एक जैसा नहीं है।

HODL Waves बताते हैं कि अलग-अलग investors ने अपने कॉइन को कब से होल्ड किया है। इससे समझ आता है कि कौन-सी ग्रुप्स खरीद या सेल कर रहे हैं। हाल के डेटा के मुताबिक, 1-day से 1-week cohort ने 31 दिसंबर से 1 फरवरी के बीच अपनी holdings 4.38% से बढ़ाकर 5.26% कर ली हैं।

यह ग्रुप शॉर्ट-टर्म और speculative traders का है।

ये traders dip में खरीदते हैं और प्राइस में हल्की रिकवरी में जल्दी सेल कर देते हैं। इनकी मौजूदगी मार्केट में volatility बढ़ा देती है। इससे यह भी खतरा है कि जैसे ही प्राइस ऊपर जाएगी, rebound जल्दी ही खत्म हो सकता है।

SOL HODL WavesSOL HODL Waves: Glassnode

इसलिए जहां लॉन्ग-टर्म holders अपने विश्वास के साथ टिके हुए हैं, वहीं शॉर्ट-टर्म traders ज्यादा एक्टिव हो रहे हैं। इससे मार्केट की structure mix हो जाती है। यह शॉर्ट-टर्म rebound को सपोर्ट तो करता है, लेकिन ये rebound ज्यादा दूर तक नहीं जा सकती जब तक कि CMF या institutional demand में अचानक तेजी से ग्रोथ ना हो या zero line के ऊपर ना चली जाए।


Solana के जरूरी प्राइस लेवल, $120 असली चुनौती क्यों

हालांकि मार्केट में मोमेंटम तो बेहतर हो रहा है, लेकिन रिस्क अभी भी मौजूद है। ऐसे में Solana के प्राइस लेवल्स अब इंडिकेटर्स से ज्यादा मायने रखते हैं।

पहला महत्वपूर्ण सपोर्ट $95.87–$96.88 जोन बना हुआ है। यह ज़ोन पूरा हो चुका ब्रेकडाउन टारगेट दर्शाता है। जब तक SOL इसके ऊपर ट्रेड कर रहा है, रिबाउंड स्ट्रक्चर सुरक्षित रहता है। अगर यह जोन टूटता है, तो डाउनसाइड रिस्क $77 तक खुल सकता है। इससे अधिकतर bullish सेटअप्स इनवैलिडेट हो जाएंगे।

अपसाइड की बात करें तो सबसे पहले $103.60 के आसपास नजदीकी रेजिस्टेंस है। फिलहाल Solana इसी एरिया को टेस्ट कर रहा है। अगर डेली क्लोज लगातार इसके ऊपर मिलती है, तो शॉर्ट-टर्म स्ट्रेंथ का इशारा मिलेगा।

लेकिन सबसे ज़रूरी लेवल $120.88 है। ये लेवल तीन कारणों से महत्वपूर्ण है।

पहला, यह 29 जनवरी का मेजर ब्रेकडाउन पॉइंट है। दूसरा, यह लगभग 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के पास आता है। EMA लेटेस्ट प्राइस ट्रेंड्स को ट्रैक करता है और डाउनट्रेंड में डायनामिक रेजिस्टेंस की तरह काम करता है।

Solana प्राइस एनालिसिसSolana प्राइस एनालिसिस: TradingView

तीसरा, जनवरी की शुरुआत में Solana ने इस ज़ोन को सफलतापूर्वक री-क्लेम किया था, जिससे 17% की रैली आई थी। अगर डेली क्लोज पर $120.88 फिर से री-क्लेम होता है, तो ये दिखाता है कि मोमेंटम दोबारा खरीदारों की तरफ जा रहा है। इससे यह भी इंडीकेट होता है कि करेक्शन फेज खत्म हो रहा है।

$120.88 के ऊपर अगला Solana प्राइस रेजिस्टेंस $128.29 के पास है। अगर यहां भी ब्रेक मिलता है, तो रिलीफ रैली के तौर पर $148.63 तक के दरवाजे खुल सकते हैं।

हालांकि, यह अपसाइड सीनारियो तभी पॉसिबल है जब कैपिटल इंफ्लो लगातार आते रहें और लॉन्ग-टर्म होल्डिंग बिहेवियर बना रहे। अगर शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स वॉल्यूम में डॉमिनेट करते हैं, तो रैली इस टारगेट तक पहुँचने से पहले ही रुक सकती है।

The post Solana में सेल-ऑफ़ के बाद रिकवरी, बड़ी रकम की वापसी के बीच $120 क्यों है अहम appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

कोप्सर फॉर टेक्सास ट्रेविस काउंटी में 18K अपंजीकृत मतदाताओं तक पहुंचे

कोप्सर फॉर टेक्सास ट्रेविस काउंटी में 18K अपंजीकृत मतदाताओं तक पहुंचे

कोप्सर फॉर टेक्सास ने 18,000+ अपंजीकृत ट्रैविस काउंटी निवासियों से संपर्क किया, जिसका उद्देश्य मतदाता भागीदारी का विस्तार करना था। उम्मीदवार जोसेफ कोप्सर के नेतृत्व में, अभियान
शेयर करें
Citybuzz2026/02/03 08:10
बिटकॉइन की भावना चरम भय में गिर गई, और अधिक नुकसान की उम्मीद

बिटकॉइन की भावना चरम भय में गिर गई, और अधिक नुकसान की उम्मीद

बिटकॉइन की भावना अत्यधिक भय में गिर गई है, फियर एंड ग्रीड इंडेक्स 14 पर बना हुआ है।
शेयर करें
Cryptopolitan2026/02/03 09:39
एक 74 वर्षीय फ्रांसीसी व्यक्ति का अपहरण कर 16 घंटे तक यातना दी गई; अपहरणकर्ताओं ने उनके बेटे को क्रिप्टोकरेंसी टाइकून समझ लिया।

एक 74 वर्षीय फ्रांसीसी व्यक्ति का अपहरण कर 16 घंटे तक यातना दी गई; अपहरणकर्ताओं ने उनके बेटे को क्रिप्टोकरेंसी टाइकून समझ लिया।

PANews ने 3 फरवरी को रिपोर्ट किया कि फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार, बीस साल की उम्र के तीन पुरुषों को 74 वर्षीय के अपहरण और यातना देने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है
शेयर करें
PANews2026/02/03 08:46