US स्पॉट Bitcoin ETF के खरीदार वही इनवेस्टर्स हैं जिनसे pioneer क्रिप्टोकरेन्सी को स्थिर और लॉन्ग-टर्म सपोर्ट मिलना चाहिए था। लेकिन, डेटा दिखाता है कि ये इनवेस्US स्पॉट Bitcoin ETF के खरीदार वही इनवेस्टर्स हैं जिनसे pioneer क्रिप्टोकरेन्सी को स्थिर और लॉन्ग-टर्म सपोर्ट मिलना चाहिए था। लेकिन, डेटा दिखाता है कि ये इनवेस्

Bitcoin ETF निवेशकों को 8% का नुकसान, दो हफ्तों में मार्केट से $3 Billion का ऑउटफ्लो

2026/02/03 13:29
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

US स्पॉट Bitcoin ETF के खरीदार वही इनवेस्टर्स हैं जिनसे pioneer क्रिप्टोकरेन्सी को स्थिर और लॉन्ग-टर्म सपोर्ट मिलना चाहिए था। लेकिन, डेटा दिखाता है कि ये इनवेस्टर्स अब लगातार बिना बिके घाटे में बैठे हैं, और नए डिमांड की कोई खास उम्मीद भी दिखाई नहीं दे रही है।

ऐसे माहौल में, Bitcoin का धीरे-धीरे नीचे जाना इसके post-ETF एरा में मुख्य समस्या को उजागर कर रहा है।

Bitcoin प्राइस $84,000 के नीचे जाते ही ETF निवेशकों को नुकसान

Glassnode के ऑन-चेन डेटा के अनुसार, US स्पॉट Bitcoin ETF इन्वेस्टर्स के लिए एवरेज एंट्री प्राइस लगभग $84,100 प्रति BTC है।

US स्पॉट ETF डिपॉजिट्स के लिए Bitcoin का औसत लागत मूल्यUS स्पॉट ETF डिपॉजिट्स के लिए Bitcoin का औसत लागत मूल्य। स्रोत: Glassnode

Bitcoin अभी लगभग $78,657 के पास ट्रेड हो रहा है, जो वीकेंड में कुछ समय के लिए $75,000 से भी नीचे चला गया था। ऐसे में इस ग्रुप को करीब 8% से 9% का पेपर लॉस झेलना पड़ रहा है।

जो मेनस्ट्रीम इन्वेस्टर्स रेग्युलेटेड प्रोडक्ट्स से आए हैं, उनके लिए ये गिरावट धीरे-धीरे लेकिन लगातार भरोसे की परीक्षा बन गई है।

यह घाटा पहले ही आउटफ्लो बढ़ने में दिखाई देने लगा है। जनवरी की शुरुआत में जबरदस्त इनफ्लो था, लेकिन अब मोमेंटम तेजी से उल्टा हो गया है। सिर्फ पिछले दो हफ्तों में US स्पॉट Bitcoin ETF से लगभग $2.8 से $3 बिलियन निकाले जा चुके हैं।

Bitcoin ETF से निकासीBitcoin ETF से निकासी। स्रोत: SoSoValue

$1.49 बिलियन और $1.32 बिलियन की साप्ताहिक रिडेम्पशन्स की वजह से नेट फ्लो फिर नेगेटिव हो गया है। इससे साल के शुरुआत की पॉजिटिविटी लगभग खत्म हो गई है।

डेली फ्लो डेटा बताता है कि दबाव कितना ज्यादा है, जहां नेट ऑउटफ्लो ट्रेडिंग सेशन में लगातार डोमिनेट करने लगे हैं, जिसमें 21 जनवरी को -$708.7 मिलियन, 29 जनवरी को -$817.8 मिलियन और 30 जनवरी को -$509.7 मिलियन निकाले गए।

सबसे बड़े प्रोडक्ट्स में भारी सेल-ऑफ़ देखने को मिली है, जिसमें BlackRock का IBIT सबसे आगे रहा, जिसमें अकेले 30 जनवरी को लगभग $528 मिलियन का ऑउटफ्लो हुआ, साथ ही Fidelity का FBTC भी शामिल है।

Bitcoin ETF फ्लोBitcoin ETF फ्लो। स्रोत: Farside Investors

2 फरवरी को करीब $419.8 मिलियन का एक दिन का इनफ्लो आया था, लेकिन लगातार गिरावट के इस ट्रेंड में यह राहत सिर्फ थोड़ी देर के लिए ही रही।

Jamie के अनुसार, लगातार प्रेसर में यह ट्रेंड टिकाऊ नहीं है। Bitcoin का मजबूत बॉटम आने के लिए जरूरी है कि ये प्लेयर्स सिर्फ अपनी सेलिंग धीमी न करें, बल्कि अपनी पोजिशन बदलें।

मांग घटने और मैक्रो Narratives कमजोर होने से Bitcoin ETFs में ठहराव

इस सेल-ऑफ़ के पीछे मुख्य वजह डिमांड में कमी है। Bitcoin अपने 2025 के ऑल-टाइम हाई $126,000 से 35% से ज्यादा गिर चुका है। वहीं, जो बड़े मैक्रो नैरेटिव्स पहले हाई प्राइसेज को सपोर्ट करते थे, वो भी अब कमज़ोर पड़ गए हैं।

एनालिस्ट्स के मुताबिक, मार्केट में लिक्विडिटी घट रही है, फाइनेंशियल कंडीशंस टाइट हो गई हैं और Bitcoin अब ट्रेडिशनल हेज से डिकपल होता नजर आ रहा है।

पिछले सारे साइकल्स के मुकाबले, इस बार असेट ने Dollar के कमजोर होने या जियोपॉलिटिकल रिस्क बढ़ने पर रैली नहीं दिखाई है। इससे Bitcoin दिशा विहीन हो गया है क्योंकि स्पेकुलेटिव इंटरेस्ट कम हो रहा है।

ये पहली बार नहीं है जब ETF इनवेस्टर्स को घाटा हुआ हो। नवंबर 2025 में जब Bitcoin थोड़े समय के लिए एवरेज ETF कॉस्ट बेसिस $89,600 से नीचे आ गया था, तब भी एनालिस्ट्स ने ऐसी ही मुश्किल की ओर इशारा किया था।

अब फर्क सिर्फ मूड का है। पहले जैसी घबराहट वाली selling नहीं हो रही है। मार्केट में अब उदासी दिखाई दे रही है। इनवेस्टर्स ज्यादा जल्दी बाहर नहीं निकल रहे हैं, लेकिन वे खरीद भी नहीं रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि पब्लिक और प्राइवेट कंपनियों में स्लो होती accumulation, ETFs में दिख रही ट्रेंड को रिफ्लेक्ट करती है।

अगर कोई नया बड़ा कैटालिस्ट न आया, चाहे वो रिन्यू होने वाली ETF inflows हो, लिक्विडिटी में आसानी हो या कोई नया दमदार नैरेटिव हो, तो यह फीडबैक लूप जारी रह सकता है। इसका नतीजा यह हो सकता है कि गिरती प्राइस खरीदारों को हतोत्साहित करे, साइडलाइन कैपिटल मार्केट की कमजोरी और बढ़ा दे तथा विश्वास और कम हो जाए।

इसके बावजूद, US Spot Bitcoin ETFs के पास कलेक्टिव रूप से करीब $104.48 बिलियन एसेट्स हैं, जो लॉन्ग-टर्म कैपिटल का मजबूत बेस बनाते हैं।

The post Bitcoin ETF निवेशकों को 8% का नुकसान, दो हफ्तों में मार्केट से $3 Billion का ऑउटफ्लो appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Trump के Fed Chair Pick Kevin Warsh ने Senate सुनवाई में खुद की आज़ादी का भरोसा दिलाया

Trump के Fed Chair Pick Kevin Warsh ने Senate सुनवाई में खुद की आज़ादी का भरोसा दिलाया

Fed चेयर नामित केविन वार्श ने अपने सीनेट कन्फर्मेशन हियरिंग में सांसदों से कहा कि वह ट्रंप के 'सॉक पपेट' नहीं बनेंगे। The post Trump के Fed Chair Pick Kevin War
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/22 00:25
XRP समाचार: wXRP को Kelp DAO हैक से 'शून्य एक्सपोज़र', Hex Trust ने पुष्टि की

XRP समाचार: wXRP को Kelp DAO हैक से 'शून्य एक्सपोज़र', Hex Trust ने पुष्टि की

यह पोस्ट XRP News: wXRP Has 'Zero Exposure' to Kelp DAO Hack, Hex Trust Confirms BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। एक बड़ी XRP खबर में, Hex Trust, जो कि जारीकर्ता है
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/22 00:33
स्ट्रैटेजी ने BlackRock के Bitcoin होल्डिंग्स को पछाड़ा, जबकि ट्रेडर्स 'न्यूज़ पर सेल' कर रहे हैं

स्ट्रैटेजी ने BlackRock के Bitcoin होल्डिंग्स को पछाड़ा, जबकि ट्रेडर्स 'न्यूज़ पर सेल' कर रहे हैं

यह पोस्ट Strategy flips BlackRock Bitcoin holdings as traders 'sell the news' BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। Strategy पर CryptoSlate को प्राथमिकता दें, Michael
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/21 23:52

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!