XRP Ledger (XRPL) 4 फरवरी 2026 को Permissioned Domains एक्टिवेट करेगा, क्योंकि 91% से ज्यादा वेलिडेटर्स ने XLS-80 अमेंडमेंट को समर्थन दिया है। यह उपलब्धि XRP केXRP Ledger (XRPL) 4 फरवरी 2026 को Permissioned Domains एक्टिवेट करेगा, क्योंकि 91% से ज्यादा वेलिडेटर्स ने XLS-80 अमेंडमेंट को समर्थन दिया है। यह उपलब्धि XRP के

आज XRPL Permissioned Domains होंगे लाइव, जानें इसका XRP प्राइस पर क्या असर पड़ेगा

2026/02/04 12:45
4 मिनट पढ़ें

XRP Ledger (XRPL) 4 फरवरी 2026 को Permissioned Domains एक्टिवेट करेगा, क्योंकि 91% से ज्यादा वेलिडेटर्स ने XLS-80 अमेंडमेंट को समर्थन दिया है।

यह उपलब्धि XRP के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय पर आई है, क्योंकि बीते हफ्ते XRP की वैल्यू डबल-डिजिट गिर गई है और पूरा मार्केट डाउनट्रेंड में है। नेटवर्क बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड की प्लानिंग कर रहा है। अब मुख्य सवाल है कि Permissioned Domains की लॉन्चिंग से XRP की प्राइस trajectory पर असर पड़ेगा या नहीं।

XRPL Permissioned Domains क्या हैं

XLS-80 प्रपोजल Permissioned Domains को पेश करता है। ये XRPL के अंदर मैनेज्ड environment होते हैं, जहाँ एक्सेस और यूजर एक्टिविटी rule-based क्रेडेंशियल्स से नियंत्रित रहती है।

ये private blockchain नहीं बनाते, बल्कि ये domains पब्लिक XRPL पर credential-gated एक्सेस लेयर के रूप में काम करते हैं। इससे कंट्रोल्ड एक्सेस मिलती है लेकिन shared ledger infrastructure का फुल फायदा मिलता है।

XLS-70 Credentials framework पर बने Permissioned Domains क्रेडेंशियल-बेस्ड एक्सेस कंट्रोल को एनेबल करते हैं। यहाँ domain ओनर एक्सेप्टेड क्रेडेंशियल्स की लिस्ट से रूल्स डिफाइन कर सकते हैं।

एक्सेप्टेड क्रेडेंशियल्स वाले अकाउंट्स को आटोमैटिकली मेंबरशिप मिल जाती है, इसके लिए अलग से कोई स्टेप्स नहीं चाहिए। प्रपोजल में PermissionedDomain लेजर ऑब्जेक्ट जैसे तकनीकी फीचर्स और PermissionedDomainSet व PermissionedDomainDelete जैसी मैनेजमेंट ट्रांजेक्शंस इंट्रोड्यूस की गई हैं।

प्रपोजल डाक्यूमेंटेशन के अनुसार, यह अमेंडमेंट फाउंडेशनल है। इससे खुद-ब-खुद एंड-यूज़र के लिए कोई फंक्शनलिटी नहीं मिलती, लेकिन इससे आगे permissioned decentralized exchanges या दूसरी रेग्युलेटेड एप्लिकेशन के लिए बेस तैयार होता है, जिससे वे फ्यूचर में बन सकें।

सिक्योरिटी को लेकर प्रपोजल में साफ लिखा गया है। यह मॉडल क्रेडेंशियल issuer और domain owner पर ट्रस्ट करता है और मानता है कि क्रेडेंशियल के कंप्रोमाइज या permissioned domain के गलत इस्तेमाल का रिस्क हो सकता है, जिसे एप्लिकेशन और गवर्नेंस लेवल पर कम करना जरूरी है।

XLS-80 ने XRP Ledger amendment प्रोसेस के तहत जनवरी के आखिर में ज़रूरी supermajority थ्रेशोल्ड 80% से ज्यादा हासिल कर लिया था। अब amendment के एक स्टैंडर्ड दो हफ्ते के एक्टिवेशन विंडो में है, जिसमें एक्टिवेशन 4 फरवरी को शेड्यूल है।

XRPL Permissioned Domains Amendment रोलआउट टाइमलाइनXRPL Permissioned Domains Amendment रोलआउट टाइमलाइन। स्रोत: XRPSCAN

Permissioned Domains, फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशंस के लिए एक बड़ी चुनौती का समाधान करती हैं: रेग्युलेटरी स्टैंडर्ड्स को पूरा करते हुए भी ब्लॉकचेन के फायदे लेना। पहले, इंस्टिट्यूशंस को अलग-अलग, आइसोलेटेड सॉल्यूशंस की जरूरत पड़ती थी। अब, वे XRPL के नेटवर्क का इस्तेमाल रेग्युलेशन के तहत निर्धारित ज़ोन में कर सकते हैं।

क्या Permissioned Domains से XRP प्राइस पर असर पड़ेगा

Permissioned Domains का रोलआउट XRPL की यूज़फुलनेस और इंस्टिट्यूशनल अपील को और मजबूत बनाता है। लेकिन क्या ये प्रोग्रेस XRP के लिए प्राइस गेन में बदल सकता है, ये अलग बात है। यह भी देखना बाकी है।

XRP ने पिछले सात दिनों में मार्केट में आए पुलबैक के चलते 16% की गिरावट देखी है। इस लेख को लिखने के वक्त, इसकी ट्रेडिंग प्राइस $1.59 थी, जो पिछले 24 घंटे में 0.62% डाउन रही।

फरवरी 2026 में XRP की प्राइस परफॉर्मेंसफरवरी 2026 में XRP की प्राइस परफॉर्मेंस। स्रोत: BeInCrypto मार्केट्स

इस अपग्रेड की अहमियत के बावजूद, Permissioned Domains तुरंत XRP की प्राइस के लिए कोई बड़ा बदलाव करने वाले नहीं हैं। XLS-80 अमेंडमेंट से न तो XRP की सप्लाई बदलती है, न फीस स्ट्रक्चर, न ही डिमांड डाइनैमिक्स।

इसके बजाय, XRP के लिए फायदा इनडायरेक्ट हो सकता है। Permissioned Domains रेग्युलेटेड इंस्टिट्यूशंस के लिए XRPL पर बिल्ड करना आसान बनाती हैं। अगर इससे रियल एडॉप्शन बढ़ता है, जैसे कि परमिशंड डिसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंजेस या टोकनाइज्ड असेट प्लेटफॉर्म्स, तो ऑन-चेन एक्टिविटी बढ़ सकती है।

ऐसे केस में, XRP को नेटवर्क यूसेज बढ़ने का फायदा मिल सकता है क्योंकि यह ट्रांजैक्शन फीस और सेटलमेंट के लिए नेटिव एसेट के तौर पर यूज़ होता है। फिलहाल, Permissioned Domains को XRP के लिए एक लॉन्ग-टर्म इन्फ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड ही मानें, न कि ऐसा पुश जिसकी वजह से XRP का मार्केट ट्रेंड अभी पलट सकता है।

असली परीक्षा यह होगी कि क्या संस्थान वाकई में लाइव तैनाती (live deployments) करते हैं, जिससे ऑन-चेन गतिविधि लगातार बढ़ेगी।

The post आज XRPL Permissioned Domains होंगे लाइव, जानें इसका XRP प्राइस पर क्या असर पड़ेगा appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Wirex Chimera Card को शक्ति प्रदान करता है, विश्वभर में 80M+ व्यापारियों पर Bitcoin भुगतान लाता है

Wirex Chimera Card को शक्ति प्रदान करता है, विश्वभर में 80M+ व्यापारियों पर Bitcoin भुगतान लाता है

Wirex Chimera Card के अंतिम लॉन्च की सुविधा प्रदान कर रहा है, जो एक Bitcoin-funded डेबिट कार्ड है जो 80M से अधिक आउटलेट्स में आसानी से पैसे खर्च करने की अनुमति देगा।
शेयर करें
Blockchainreporter2026/02/04 13:00
वोडाकॉम ने विविधीकरण और रणनीतिक कदमों से प्रेरित मजबूत Q3 वृद्धि की रिपोर्ट की

वोडाकॉम ने विविधीकरण और रणनीतिक कदमों से प्रेरित मजबूत Q3 वृद्धि की रिपोर्ट की

वोडाकॉम ग्रुप ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए एक मजबूत ट्रेडिंग अपडेट जारी किया है, जो अपने विविध पोर्टफोलियो में निरंतर गति को प्रदर्शित करता है। ग्रुप
शेयर करें
TechFinancials2026/02/04 13:29
Y Combinator USDC फंडिंग: इस वसंत में स्टार्टअप पूंजी के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव

Y Combinator USDC फंडिंग: इस वसंत में स्टार्टअप पूंजी के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव

BitcoinWorld Y Combinator USDC फंडिंग: इस वसंत स्टार्टअप पूंजी के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव वेंचर कैपिटल के लिए एक ऐतिहासिक कदम में, सिलिकॉन वैली की प्रतिष्ठित
शेयर करें
bitcoinworld2026/02/04 13:25