XRP प्राइस ने पिछले 24 घंटों में तेज सेल-ऑफ़ के बाद स्थिरता के शुरुआती संकेत दिखाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में इस टोकन ने अपने लॉन्ग-टर्म फॉलिंग चैनल से ब्रेक XRP प्राइस ने पिछले 24 घंटों में तेज सेल-ऑफ़ के बाद स्थिरता के शुरुआती संकेत दिखाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में इस टोकन ने अपने लॉन्ग-टर्म फॉलिंग चैनल से ब्रेक

XRP प्राइस में संभावित बॉटम के संकेत, लेकिन इतिहास जल्दी उम्मीद से सतर्क करता है

2026/02/06 14:30
6 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

XRP प्राइस ने पिछले 24 घंटों में तेज सेल-ऑफ़ के बाद स्थिरता के शुरुआती संकेत दिखाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में इस टोकन ने अपने लॉन्ग-टर्म फॉलिंग चैनल से ब्रेक किया और थोड़े समय के लिए अपनी रियलाइज्ड प्राइस से भी नीचे फिसल गया, जो सभी सर्क्युलेटिंग कॉइन्स की एवरेज लागत को दर्शाता है। $1.11 की ओर गिरने के बाद, XRP $1.30 के एरिया की तरफ रिकवर कर चुका है।

ऊपर से देखें तो यह एक मजबूत बाउंस लगती है। पिछले साइकिल्स में, ऐसे कंडीशंस मेजर टर्निंग पॉइंट्स के करीब दिखाई दी थीं। हालांकि, हिस्टोरिकल डेटा ये बताता है कि XRP अक्सर इन लेवल्स के आसपास लंबा कंसोलिडेशन करता है, फिर असली रिकवरी शुरू होती है। करंट ऑन-चेन और टेक्निकल इंडीकेटर्स से पता चलता है कि सेलिंग प्रेशर बढ़ रहा है लेकिन मार्केट ने अभी पूरी तरह से रीसेंट सेटअप नहीं किया है।


फॉलिंग चैनल से ब्रेकडाउन के बाद XRP हाई-रिस्क जोन में

XRP की गिरावट 4 फरवरी से 6 फरवरी के बीच और तेज हो गई, जब प्राइस अपने फॉलिंग चैनल से साफ-साफ नीचे निकल गया। यह चैनल मिड-2025 के बाद से प्राइस को नीचे की तरफ गाइड कर रहा था, जिससे लोअर हाईज और लोअर लो का पैटर्न बन रहा था।

निचले ट्रेंडलाइन सपोर्ट को खोने के बाद XRP अपनी प्रोजेक्टेड डाउनसाइड ज़ोन $0.93 के पास फिसल गया और कुछ समय के लिए $1.11 को छू लिया। हालांकि उसके बाद प्राइस बाउंस हुआ है, लेकिन ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर है।

ऐसे और टोकन insights चाहते हैं? Editor Harsh Notariya का दैनिक क्रिप्टो न्यूज़लेटर पाने के लिए यहां साइन-अप करें।

XRP प्राइस स्ट्रक्चरXRP प्राइस स्ट्रक्चर: TradingView

पिछले साइकिल्स में ऐसे ब्रेकडाउन अक्सर तुरंत नीचे का बॉटम या त्वरित रिकवरी का संकेत नहीं देते हैं।


Realized Price हिस्ट्री दिखा रही है क्यों ये “बॉटम जोन” सालों तक बना रह सकता है

मिड-2022 में, XRP ने मेजर सपोर्ट (रियलाइज्ड प्राइस लाइन) खो दिया और एक लंबी बियरिश फेज में प्रवेश कर गया। उस ब्रेकडाउन के बाद प्राइस ने दो साल से ज्यादा का समय नीचे और साइडवेज मूवमेंट में बिताया, जब तक कि लेट-2024 की रैली शुरू नहीं हुई।

यह पैटर्न दिखाता है कि बड़े स्ट्रक्चरल ब्रेक्स के बाद अक्सर लंबे समय तक स्टेबलाइजेशन के फेज आते हैं, तुरंत रिवर्सल नहीं होता। $1.30 की तरफ मौजूदा बाउंस ने भी यह पैटर्न नहीं बदला है।

हाल की सेल-ऑफ़ के दौरान, XRP थोड़ी देर के लिए अपनी रियलाइज्ड प्राइस $1.47 के नीचे आ गया। रियलाइज्ड प्राइस सभी सर्क्युलेटिंग टोकन्स की एवरेज खरीद लागत को दर्शाती है। जब मार्केट प्राइस इससे नीचे चला जाता है, तब ज्यादातर होल्डर्स घाटे में होते हैं।

यह स्थिति अक्सर वित्तीय तनाव की अवधि को दर्शाती है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि अंतिम बॉटम हो।

रीलाइज़्ड प्राइस लाइन क्रॉस हुईरीलाइज़्ड प्राइस लाइन क्रॉस हुई: Glassnode

2022 से एक साफ उदाहरण है।

जून 2022 में, XRP लगभग $0.31 के पास ट्रेड हो रहा था, जबकि उसका रीलाइज़्ड प्राइस लगभग $0.56 था। यह रीलाइज़्ड प्राइस से करीब 46% की गिरावट दिखाता है। इतनी गहरी गिरावट के बावजूद, XRP ने कोई बुल मार्केट शुरू नहीं किया। इसके बजाय, यह एक लंबी बियर फेज़ में चला गया।

2022 के मध्य से नवंबर 2024 तक, XRP बार-बार अपने रीलाइज़्ड प्राइस के पास ट्रेड करता रहा, अक्सर इसके थोड़ा ऊपर या नीचे क्लोज हुआ। यह “लाइन से चिपके रहने” वाला फेज़ दो साल से ज्यादा चला। केवल इस लंबे कंसोलिडेशन पीरियड के बाद ही $3.54 की ओर मेजर रैली शुरू हुई।

उस साइकिल की तुलना में, आज की स्थिति काफी हल्की लगती है।

इतिहास में रीलाइज़्ड प्राइस क्रॉसइतिहास में रीलाइज़्ड प्राइस क्रॉस: Glassnode

अभी $1.21–$1.30 के करीब चल रही प्राइस, $1.47 के रीलाइज़्ड प्राइस से केवल लगभग 18% से 25% नीचे है। 2022 में यह डिस्काउंट लगभग डबल था। इसका मतलब है कि तनाव बन रहा है, लेकिन अभी तक पूरी लॉन्ग-टर्म कैपिटुलेशन शायद नहीं आई है।

लॉन्ग-टर्म होल्डर्स का व्यवहार ‘Realized Price’ को सपोर्ट कर रहा है

लॉन्ग-टर्म होल्डर नेट अनरियोलाइज़्ड प्रॉफिट/लॉस (NUPL) फिलहाल करीब -0.19 है। इससे साफ है कि कई लॉन्ग-टर्म XRP होल्डर्स अभी नुकसान में हैं। हालांकि, मेजर साइकिल बॉटम्स पर यह मीट्रिक ऐतिहासिक तौर पर और नीचे गया है, लगभग -0.31 (2023 की शुरुआत में), उसके बाद ही स्थिर हुआ।

लॉन्ग टर्म होल्डर NUPLलॉन्ग टर्म होल्डर NUPL: Glassnode

तो भले ही होल्डर्स पर प्रेशर है, पिछली साइकिल्स का ट्रेंड यही बताता है कि यह फेज़ अभी और बढ़ सकता है।

इसी समय, spent coin activity में भी तेज़ी आई है। 4 फरवरी के बाद से, spent coins age band इंडिकेटर, जो distribution-linked coin activity को दिखाता है, लगभग 79 मिलियन से बढ़कर 198 मिलियन से ज़्यादा हो गया है, यानी इसमें 150% की तेजी आई है। इसका मतलब है कि पहले जो कॉइन्स निष्क्रिय थे, वे अब मूव कर रहे हैं, अक्सर exchanges की तरफ। आमतौर पर जब मार्केट बॉटमिंग फेज़ में होती है, तब यह इंडिकेटर गिरता है क्योंकि सेलिंग कम हो जाती है। अभी जो spike दिख रहा है, वो प्राइस crash के बाद भी दिख रहा है, इससे पता चलता है कि distribution अभी भी जारी है।

कॉइन एक्टिविटी फिर से तेज़ हुईकॉइन एक्टिविटी फिर से तेज़ हुई: Santiment

इसी तरह फरवरी की शुरुआत में भी ऐसी तेजी आई थी, जिसके बाद मार्केट और नीचे गिरा था। इससे पता चलता है कि repositioning अभी पूरा नहीं हुआ है।

साथ में, realized price history, NUPL और बढ़ती coin movement ये दिखाती हैं कि XRP अभी एक तनावपूर्ण (stress) जोन में है, और अभी तक accumulation फेज़ में confirm नहीं हुआ है।


XRP प्राइस स्ट्रक्चर दिखाता है क्यों $0.93 सबसे बड़ा टेस्ट बना हुआ है

ये सभी ऑन-चेन सिग्नल्स सीधे प्राइस structure को प्रभावित करते हैं। XRP अभी भी अपने टूटे हुए चैनल और realized price से नीचे बना हुआ है। इस वजह से डाउनसाइड रिस्क भी ज्यादा बनी रहती है।

अगला बड़ा सपोर्ट करीब $0.93 पर है। यह लेवल चैनल प्रोजेक्शन और Fibonacci retracement जोन के साथ align करता है, इसलिए खरीदार इस प्राइस को डिफेंड करने की कोशिश कर सकते हैं।

अगर $0.93 भी टूट गया, तो अगला बड़ा डाउनसाइड जोन $0.52 के पास दिखता है, जो 2022–2023 के बियर मार्केट में लॉन्ग-टर्म बेस रहा है।

XRP प्राइस एनालिसिसXRP प्राइस एनालिसिस: TradingView

अगर ऊपर की तरफ देखे तो, XRP प्राइस को पहले $1.47 रिक्लेम करना होगा ताकि होल्डर्स का कॉन्फिडेंस वापिस आ सके। $1.69 और $1.97 के ऊपर जाने से ही मीडियम-टर्म स्ट्रक्चर में सुधार आएगा।

जब तक realized price वापिस हासिल नहीं होता, NUPL स्टेबल नहीं होता, और spent-coin activity एक लंबे समय तक कम नहीं रहती—तब तक XRP प्राइस में आने वाली हर उछाल पर सेलिंग प्रेशर वापस आ सकता है।

The post XRP प्राइस में संभावित बॉटम के संकेत, लेकिन इतिहास जल्दी उम्मीद से सतर्क करता है appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
XRP लोगो
XRP मूल्य(XRP)
$1.428
$1.428$1.428
-0.33%
USD
XRP (XRP) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

YouTube, Billie Eilish और $10 मिलियन: Justin Bieber Coachella समीक्षा

YouTube, Billie Eilish और $10 मिलियन: Justin Bieber Coachella समीक्षा

यह पोस्ट YouTube, Billie Eilish And $10 Million: Justin Bieber Coachella Review BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। INDIO, CALIFORNIA – 18 अप्रैल: (एक्सक्लूसिव कवरेज
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/22 05:37
USD/TWD: गिरता हुआ वेज उलटाव के जोखिम का संकेत देता है – OCBC

USD/TWD: गिरता हुआ वेज उलटाव के जोखिम का संकेत देता है – OCBC

यह पोस्ट USD/TWD: Falling wedge hints at reversal risk – OCBC BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। OCBC रणनीतिकार Sim Moh Siong और Christopher Wong ने प्रकाश डाला
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/22 06:40
सुपर माइक्रो कंप्यूटर (SMCI) का स्टॉक गिरा क्योंकि सह-संस्थापक ने चिप तस्करी के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया

सुपर माइक्रो कंप्यूटर (SMCI) का स्टॉक गिरा क्योंकि सह-संस्थापक ने चिप तस्करी के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया

TLDR SMCI के सह-संस्थापक Yih-Shyan "Wally" Liaw ने Nvidia-संचालित सर्वरों को अवैध रूप से चीन में भेजने के आरोपों के लिए दोषी नहीं होने की याचिका दायर की अभियोजकों ने $2.5 बिलियन का आरोप लगाया
शेयर करें
Coincentral2026/04/02 18:25

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!