Hyperliquid वर्तमान में क्रिप्टोकरेन्सी मार्केट में सबसे मजबूत परफ़ॉर्मर बनकर उभरा है। जहां Bitcoin लगभग 28% और Ethereum करीब 40% गिर चुका है, वहीं पिछले महीने Hyperliquid वर्तमान में क्रिप्टोकरेन्सी मार्केट में सबसे मजबूत परफ़ॉर्मर बनकर उभरा है। जहां Bitcoin लगभग 28% और Ethereum करीब 40% गिर चुका है, वहीं पिछले महीने

क्या HYPE कम हो रहा है? Hyperliquid की 25% रैली के सामने Reality Check

2026/02/07 05:00
5 मिनट पढ़ें

Hyperliquid वर्तमान में क्रिप्टोकरेन्सी मार्केट में सबसे मजबूत परफ़ॉर्मर बनकर उभरा है। जहां Bitcoin लगभग 28% और Ethereum करीब 40% गिर चुका है, वहीं पिछले महीने HYPE लगभग 25% ऊपर गया है और सात दिनों में करीब 10% की बढ़त दिखाई है। लेटेस्ट सेशन में भी Hyperliquid प्राइस लगभग 3% बढ़ा है।

हालांकि, इस बढ़त के पीछे कई टेक्निकल और डेरिवेटिव्स इंडीकेटर्स संकेत दे रहे हैं कि रैली की आंतरिक ताकत कमजोर हो रही है। जिन ब्रेकआउट्स का प्रयास किया गया, वे सफल नहीं हो पाए, वॉल्यूम घट रही है और लीवरेज रिस्क बढ़ रहा है, जिससे Hyperliquid की इस मूव की टिकाऊपन पर दबाव आ गया है।


खरीदारी कमजोर, सेलर्स फिर एक्टिव

हाल ही के प्राइस स्ट्रेंथ के बावजूद, स्पॉट मार्केट की भागीदारी कमजोर होती दिख रही है।

डेली चार्ट पर, HYPE ने हाल ही में $36 के ज़ोन की ओर पुश किया लेकिन यह बुल फ्लैग ब्रेकआउट कंसोलिडेट नहीं हो पाया। लेटेस्ट कैंडल ने इस लेवल पर लंबा अपर विक बनाया, जिससे पता चलता है कि सेलर्स ने वहां काफी एग्रेसिव तरीके से प्राइस को नीचे धकेला। यह रिजेक्शन हाईयर प्राइसेज पर बढ़ती सप्लाई (सेलर्स) को दिखाता है।

साथ ही, On-Balance Volume (OBV) जनवरी 28 से फरवरी 5 के बीच नीचे की तरफ ट्रेंड कर रहा है, जबकि प्राइस ऊपर जाता रहा। OBV एक वॉल्यूम-बेस्ड इंडिकेटर है जो बायिंग और सेलिंग प्रेशर को ट्रैक करता है।

कमजोर होता OBVकमजोर होता OBV: TradingView

ऐसी और टोकन इनसाइट्स चाहिए? एडिटर Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर यहां पढ़ें।

यह डाइवर्जेंस दिखाता है कि रैली को अब कम स्पॉट बायर्स सपोर्ट कर रहे हैं। आसान भाषा में बोले तो, प्राइस तो ऊपर जा रहा है, लेकिन असली डिमांड कम हो रही है। मोमेंटम इंडीकेटर्स भी कुछ ऐसा ही अलर्ट दे रहे हैं।

जनवरी 28 से फरवरी 4 के बीच Hyperliquid प्राइस ने हाईअर हाई बनाया, वहीं मोमेंटम इंडिकेटर Relative Strength Index (RSI) ने लोअर हाई प्रिंट किया। यह बियरिश डाइवर्जेंस दिखाता है कि सेलर्स का कंट्रोल बढ़ रहा है, जिसके बाद प्राइस $31 तक गिर गई थी, फिर बायर्स वापस आए।

अब फिर से इसी तरह का स्ट्रक्चर बन रहा है। प्राइस ऊपर जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन RSI इस मूव को कंफर्म नहीं कर पा रहा और फिर एक लोअर हाई बना रहा है। यह डाइवर्जेंस अभी पूरी तरह से कंफर्म नहीं हुई है। हालांकि, अगर अगला डेली कैंडल $36 से नीचे बनता है, तो यह पैटर्न वेलिडेट हो जाएगा।

बियरिश डाइवर्जेंस बन रही हैबियरिश डाइवर्जेंस बन रही है: TradingView

जब कमजोर हो रहा OBV बियरिश RSI डाइवर्जेंस और रेजिस्टेंस के पास बार-बार रिजेक्शन के साथ मेल खाता है, तो ये कई बार इंडीकेट करता है कि अपवर्ड मोमेंटम धीमा हो रहा है।


Derivatives पोजिशनिंग लॉन्ग्स की ओर ज्यादा झुकी

जहां एक तरफ स्पॉट बाइंग कमजोर हो रही है, वहीं दूसरी ओर लेवरेज एक्सपोजर अपोजिट डायरेक्शन में बढ़ रहा है।

सिर्फ Bybit के डेटा के अनुसार HYPE perpetual कॉन्ट्रैक्ट्स पर लॉन्ग पोज़िशन लगभग $17.1 मिलियन के आस-पास हैं, जबकि शॉर्ट पोज़िशन लगभग $10.7 मिलियन है। ये लगभग 60% लॉन्ग की तरफ स्क्यू दिखाता है। ऐसी पोजिशनिंग स्ट्रक्चरल वल्नरेबिलिटी बनाती है।

जब ज्यादातर ट्रेडर्स एक ही साइड में होते हैं, तो हल्की सी भी करेक्शन फोर्स्ड लिक्विडेशन ट्रिगर कर सकती है। ये लिक्विडेशन अक्सर सेलिंग प्रेशर को बढ़ा देती हैं और छोटी सी पुलबैक को गहरे ड्रॉप में बदल देती हैं। यह रिस्क मौजूदा टेक्निकल सेटअप के कारण और भी बढ़ जाता है।

HYPE लिक्विडेशन मैपHYPE लिक्विडेशन मैप: Coinglass

अगर बियरिश RSI डाइवर्जेंस एक्टिव हो जाती है और प्राइस रेजिस्टेंस के नीचे फिसलना शुरू कर देता है, तो ओवरलेवरेज्ड लॉन्ग पोजिशन मार्केट से बाहर हो सकती हैं। क्रिप्टो मार्केट्स में कई बार देखा गया है कि लॉन्ग-हेवी इनवार्यमेंट अचानक डाउनसाइड कास्केड के लिए प्रोन होती हैं।

Hyperliquid के केस में, लेवरेज तो बढ़ रहा है लेकिन मोमेंटम कमजोर हो रहा है, जो कि अनस्टेबल कॉम्बिनेशन है।


Hyperliquid के प्राइस लेवल्स अभी ट्रैक करें

सभी टेक्निकल और डेरिवेटिव्स सिग्नल अब कुछ महत्वपूर्ण लेवल्स के आसपास कंसोलिडेट होते दिख रहे हैं। उपर की तरफ, Hyperliquid (HYPE) को सबसे पहले $37 को एक मजबूत डेली क्लोज के आधार पर वापस लेना होगा। अगर प्राइस इस लेवल के ऊपर क्लीन ब्रेक कर लेती है, तो मौजूदा कमजोरी इनवैलिडेट हो जाएगी और बुलिश मोमेंटम वापस आ सकता है।

अगर $37 का लेवल वापस लिया गया तो अगला रेजिस्टेंस $42 के पास है। अगर ये ज़ोन क्लियर हो जाता है, तो ट्रेंड और मजबूत होगा और $60–$64 रीजन की तरफ रास्ता खुल जाएगा, जो Fibonacci एक्सटेंशन और रैली प्रोजेक्शन पर बेस्ड है।

लेकिन डाउनसाइड रिस्क अभी भी मुख्य चिंता है। $28 का लेवल इस समय सबसे महत्वपूर्ण स्ट्रक्चरल सपोर्ट बना हुआ है।

Hyperliquid प्राइस एनालिसिसHyperliquid प्राइस एनालिसिस: TradingView

अगर Hyperliquid (HYPE/USDT) $28 के नीचे डेली क्लोज करता है, तो ये बुलिश स्ट्रक्चर को कमजोर कर देगा और बड़े पैमाने पर लॉन्ग लिक्विडेशन शुरू हो सकता है। इस सिचुएशन में, प्राइस तेजी से $21 रीजन की तरफ जा सकता है, जहां पर डीपर सपोर्ट मौजूद है।

कम होती वॉल्यूम, बियरिश मोमेंटम सिग्नल्स और लॉन्ग-हेवी पोजिशनिंग जैसे फैक्टर्स को देखते हुए, $28 अब वो लेवल बन गया है जो Hyperliquid प्राइस के कंटिन्यू होने और ब्रेकडाउन होने के बीच की लाइन है।

The post क्या HYPE कम हो रहा है? Hyperliquid की 25% रैली के सामने Reality Check appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Hyperliquid लोगो
Hyperliquid मूल्य(HYPE)
$32.46
$32.46$32.46
-0.03%
USD
Hyperliquid (HYPE) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

माइकल सेलर की रणनीति में $4.3B BTC का नुकसान

माइकल सेलर की रणनीति में $4.3B BTC का नुकसान

स्ट्रैटेजी, पूर्व में माइक्रोस्ट्रैटेजी के नाम से जानी जाने वाली Bitcoin-भारी फर्म, ने भारी वित्तीय नुकसान दर्ज किया क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें कंपनी के औसत अधिग्रहण से नीचे गिर गईं
शेयर करें
Coinlaw2026/02/07 04:42
शुक्रवार को क्या बढ़ रहा है? Bitcoin, Litecoin क्रिप्टो रिबाउंड का नेतृत्व कर रहे हैं

शुक्रवार को क्या बढ़ रहा है? Bitcoin, Litecoin क्रिप्टो रिबाउंड का नेतृत्व कर रहे हैं

शुक्रवार के बाजार में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में उल्लेखनीय रिकवरी देखी गई, जिसमें Bitcoin और Litecoin ने बढ़त का नेतृत्व किया।
शेयर करें
Crypto.news2026/02/07 06:28
2022 की Crypto Winter से Bitcoin के लेटेस्ट सेल-ऑफ़ के बारे में क्या पता चलता है

2022 की Crypto Winter से Bitcoin के लेटेस्ट सेल-ऑफ़ के बारे में क्या पता चलता है

Bitcoin ने पिछले 48 घंटों में तेज गिरावट देखी है, जिससे रिटेल निवेशकों में डर फैल गया है और इसके भविष्य को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार को इसकी प्राइस म
शेयर करें
Beincrypto HI2026/02/07 05:44