Tether की ताज़ा फ़्रीज़ कार्रवाई $187 बिलियन के stablecoin दिग्गज की केंद्रीकृत शक्ति को उजागर करती है, जिसने अब तक 3 बिलियन डॉलर से अधिक की अवैध फ़ंडिंग को ब्लTether की ताज़ा फ़्रीज़ कार्रवाई $187 बिलियन के stablecoin दिग्गज की केंद्रीकृत शक्ति को उजागर करती है, जिसने अब तक 3 बिलियन डॉलर से अधिक की अवैध फ़ंडिंग को ब्ल

Tether ने Turkish जुए के गैंग से जुड़े $500 Million के एसेट्स फ्रीज़ किए

2026/02/08 01:47
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Tether, दुनिया की सबसे ज्यादा ट्रेड की जाने वाली स्टेबलकॉइन की इश्यूअर कंपनी, ने $500 मिलियन से ज्यादा डिजिटल एसेट्स को फ्रीज कर दिया है।

ये फंड्स तुर्की में बड़े पैमाने पर चल चुकी अवैध जुए और मनी-लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट से जुड़े हुए हैं।

Tether पर क्रिप्टो की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक

ये फ्रीज उन एसेट्स को टारगेट करता है, जो रिपोर्ट्स के अनुसार Veysel Sahin के पास हैं। तुर्की के प्रोसिक्यूटर का आरोप है कि उसने एक बड़ा अवैध बेटिंग नेटवर्क चलाया है।

ये कदम अब तक के क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर में सबसे बड़ी सिंगल-एसेट सीज़र में से एक है।

Tether के CEO Paolo Ardoino ने कंपनी की इस कर्रवाई में भूमिका कन्फर्म की है और इंटरनेशनल लॉ इंफोर्समेंट के साथ बढ़ती को-ऑपरेशन को हाइलाइट किया है।

इस बीच, ये एक्शन British Virgin Islands में रजिस्टर्ड कंपनी Tether के लिए बड़ा बदलाव दिखाता है। पहले रेग्युलेटर्स द्वारा पारदर्शिता की कमी के लिए आलोचना झेल चुकी Tether अब ग्लोबल पुलिस एजेंसियों के साथ एक्टिव पार्टनर की तरह सामने आई है।

इस साल की शुरुआत में भी कंपनी ने $180 मिलियन से ज्यादा वैल्यू वाले USDT टोकन को फ्रीज किया था। कुल मिलाकर, Tether अब तक अपनी शुरुआत से $3 बिलियन से ज्यादा एसेट्स फ्रीज कर चुकी है।

$187 बिलियन से ज्यादा की सर्क्युलेटिंग सप्लाई के साथ, Tether का USDT टोकन ग्लोबल क्रिप्टोकरेन्सी मार्केट के लिए मुख्य लिक्विडिटी सोर्स है। BeInCrypto की रिपोर्ट के अनुसार ये एसेट ग्लोबली 534 मिलियन से ज्यादा यूजर्स को सर्व करता है।

इसकी भारी पॉपुलैरिटी की वजह से ट्रेडर्स एक्सचेंजेस के बीच फंड बहुत जल्दी ट्रांसफर कर सकते हैं, वो भी ट्रेडिशनल बैंकों पर डिपेंड हुए बिना।

हालांकि, हाल ही में हुई तेजी से और बड़ी स्केल पर की गई कार्वाई से डिजिटल एसेट सेक्टर की “censorship-resistant” इमेज काफी हद तक टूट गई है।

इंफोर्समेंट एक्शन से आगे, Tether ने पिछले साल में USDT रिजर्व डाइवर्सिफाइ करने की दिशा में तेजी से कदम उठाए हैं।

कंपनी ने हाल ही में Gold.com में $150 मिलियन का इन्वेस्टमेंट किया है, और Anchorage Digital, जो अमेरिका का पहला फेडरल रेग्युलेटेड डिजिटल एसेट बैंक है, उसमें $100 मिलियन का स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट भी किया है।

ये इन्वेस्टमेंट ऐसे समय हुए हैं जब स्टेबलकॉइन जायंट के लिए ये फाइनेंशियली रिकॉर्ड-ब्रेकिंग साल रहा है।

$10 बिलियन 2025 प्रॉफिट से मजबूत होकर, Tether अब stablecoin से आगे बढ़ चुका है। अब ये कंपनी अपने कैपिटल को विभिन्न आंतरिक इनिशिएटिव्स के पोर्टफोलियो में निवेश कर रही है, जिसमें खेल से लेकर Bitcoin माइनिंग, डिसेंट्रलाइज्ड कम्युनिकेशंस और AI तक कई सेक्टर शामिल हैं।

The post Tether ने Turkish जुए के गैंग से जुड़े $500 Million के एसेट्स फ्रीज़ किए appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

ईरान ने फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किया, विदेशी धन अमेरिकी बाजारों में उमड़ा

ईरान ने फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद किया, विदेशी धन अमेरिकी बाजारों में उमड़ा

यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई: ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद करने पर विदेशी धन अमेरिकी बाजारों में उमड़ा। विदेशी निवेशकों ने रिकॉर्ड $1.55 ट्रिलियन की खरीदारी की
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/22 08:24
मिशिगन में कोरी बुकर के आह्वान से MAGA समर्थक भड़के

मिशिगन में कोरी बुकर के आह्वान से MAGA समर्थक भड़के

सेन. कोरी बुकर (D-NJ) ने मिशिगन डेमोक्रेटिक वीमेन्स कॉकस में एक जोशीला भाषण दिया, जिसमें उन्होंने भीड़ से कहा, "हमें अपने लोकतंत्र के लिए पैदल सैनिकों की जरूरत है
शेयर करें
Rawstory2026/04/22 08:45
Kelp DAO हैकर ने अभी $175 मिलियन ETH ट्रांसफर किया और इसे लॉन्डर करना शुरू किया – यहाँ जानिए पूरी जानकारी

Kelp DAO हैकर ने अभी $175 मिलियन ETH ट्रांसफर किया और इसे लॉन्डर करना शुरू किया – यहाँ जानिए पूरी जानकारी

DeFi के हालिया इतिहास में सबसे बड़े शोषणों में से एक ने मंगलवार को एक नया मोड़ लिया, जब Arbitrum की सुरक्षा परिषद ने चुराई गई धनराशि में से $71 मिलियन को फ्रीज करने की कार्रवाई की — और
शेयर करें
Bitcoinist2026/04/22 10:00

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!