USDT, जो मार्केट की सबसे बड़ी Stablecoin है मार्केट कैप के हिसाब से, उसमें बीते कई सालों बाद अब कुछ अनोखे संकेत देखने को मिल रहे हैं। USDT का मार्केट कैप ग्रोथ USDT, जो मार्केट की सबसे बड़ी Stablecoin है मार्केट कैप के हिसाब से, उसमें बीते कई सालों बाद अब कुछ अनोखे संकेत देखने को मिल रहे हैं। USDT का मार्केट कैप ग्रोथ

USDT मार्केट कैप की ग्रोथ 2 साल बाद निगेटिव, मिड-टर्म के लिए क्या सिग्नल देता है

2026/02/11 17:50
3 मिनट पढ़ें

USDT, जो मार्केट की सबसे बड़ी Stablecoin है मार्केट कैप के हिसाब से, उसमें बीते कई सालों बाद अब कुछ अनोखे संकेत देखने को मिल रहे हैं। USDT का मार्केट कैप ग्रोथ अब स्लो होने के बाद नेगेटिव हो गया है। यह बदलाव चिंता बढ़ाता है कि बियर मार्केट अभी शुरू हो सकता है।

इंवेस्टर की खरीदारी की इच्छा को मापने के लिए USDT के मार्केट कैप में बदलाव को एक संकेतक के तौर पर देखा जाता है। इससे मौजूदा स्थितियों का आकलन करने में मदद मिलती है और आने वाले समय के संभावित ट्रेंड भी पता चल सकते हैं।

मार्केट रिकवरी में मुश्किलें, Tether का मार्केट कैप दिखा रहा reversal संकेत

CryptoQuant के 60-दिन की औसत USDT Market Cap Change डेटा फरवरी में नेगेटिव हो गया। इससे पहले ऐसा Q3 2023 में हुआ था।

USDT मार्केट कैप ग्रोथ। स्रोत: CryptoQuant.USDT मार्केट कैप ग्रोथ। स्रोत: CryptoQuant.

इस चार्ट में Bitcoin के प्राइस और USDT के मार्केट कैप ग्रोथ के बीच correlation दिखाई गई है। जब USDT expands होता है, तब नया liquidity crypto मार्केट में आता है। लेकिन जब ग्रोथ नेगेटिव हो जाता है, तब पैसा मार्केट छोड़ता है बजाए इसके की वो साइडलाइन पर रुके।

एनालिस्ट Crypto Tice बताते हैं कि इसका असर साफ दिखता है – buying power कमजोर हो जाती है, downside सपोर्ट fragile हो जाता है और रैलियां जल्दी सेल-ऑफ़ हो जाती हैं।

नेगेटिव मार्केट कैप ग्रोथ की वजह नए जारी किए जा रहे USDT की कम हो रही डिमांड भी हो सकती है। CoinGecko के डेटा के मुताबिक, जनवरी की शुरुआत से ही USDT का मार्केट कैप $187 बिलियन से घट कर $184.3 बिलियन हो गया है।

Tether (USDT) मार्केट कैप। स्रोत: CoinGecko.Tether (USDT) मार्केट कैप। स्रोत: CoinGecko.

यह गिरावट शायद Tether की हाल की USDT बर्न एक्टिविटी के कारण हो सकती है। 10 फरवरी को, Whale Alert ने रिपोर्ट किया कि Tether ने 3.5 बिलियन USDT बर्न किया। कंपनी ने पिछले महीने भी 3 बिलियन USDT बर्न किया था।

Tether (USDT-ERC-20) द्वारा बर्न की गई सप्लाई का डेटा ग्राफTether (USDT-ERC-20) द्वारा बर्न की गई सप्लाई। स्रोत: CryptoQuant

CryptoQuant के आंकड़ों के अनुसार, ये इतिहास में अब तक की दो सबसे बड़ी लगातार बर्निंग्स हैं।

इन बर्न्स से दिखता है कि इन्वेस्टर्स USDT को फिर से fiat में कन्वर्ट कर रहे हैं। Tether, redeemed USDT को सर्कुलेशन से हटाता है ताकि सप्लाई उसके रिज़र्व के बराबर रहे और 1:1 पेग बना रहे।

हालांकि, ऐतिहासिक डाटा संदर्भ देता है। 2022 से अब तक, जब 60-डे एवरेज मार्केट कैप चेंज नेगेटिव हुआ, ये समय लगभग दो महीने तक चला। ये फेज अक्सर तब आते हैं जब Bitcoin साइडवेज़ मूव करता है और लोकल बॉटम बनाता है।

इसमें नवंबर 2022 से जनवरी 2023 और अगस्त से अक्टूबर 2023 जैसे उदाहरण हैं। ऐसे में, मौजूदा डाटा या तो लो-लेवल स्टैग्नेंट मार्केट की तरफ इंडीकेट करता है या फिर रिकवरी से पहले अगले दो महीनों में और गहराई से गिरावट की संभावना हो सकती है।

BeInCrypto की ताजा एनालिसिस में एक बियरिश सीनारियो को दिखाया गया है। अगर मुख्य $63,000 का सपोर्ट लेवल टूटता है तो Bitcoin $43,000 से नीचे जा सकता है।

The post USDT मार्केट कैप की ग्रोथ 2 साल बाद निगेटिव, मिड-टर्म के लिए क्या सिग्नल देता है appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

कैश ऐप बड़े और डॉलर-कॉस्ट एवरेजिंग Bitcoin लेनदेन के लिए ट्रांजेक्शन शुल्क माफ करेगा।

कैश ऐप बड़े और डॉलर-कॉस्ट एवरेजिंग Bitcoin लेनदेन के लिए ट्रांजेक्शन शुल्क माफ करेगा।

PANews ने 11 फरवरी को रिपोर्ट किया कि Solid Intel के अनुसार, Jack Dorsey का Cash App बड़ी Bitcoin ($BTC) खरीद और डॉलर-
शेयर करें
PANews2026/02/11 19:07
Kaspa को 2026 में बड़े खतरे का सामना करना पड़ेगा: जानिए KAS की कीमत कैसे प्रतिक्रिया दे सकती है

Kaspa को 2026 में बड़े खतरे का सामना करना पड़ेगा: जानिए KAS की कीमत कैसे प्रतिक्रिया दे सकती है

Kaspa अब एक असहज क्षण के भीतर स्थित है। तकनीक परिपक्व होती जा रही है, फिर भी सुर्खियां कहीं और भटकती रहती हैं। यह तनाव केंद्रीय प्रश्न को आकार देता है
शेयर करें
Captainaltcoin2026/02/11 19:00
2026 में Java: CX लीडर्स को AI, क्लाउड लागत और अनुभव इंफ्रास्ट्रक्चर पर पुनर्विचार क्यों करना चाहिए

2026 में Java: CX लीडर्स को AI, क्लाउड लागत और अनुभव इंफ्रास्ट्रक्चर पर पुनर्विचार क्यों करना चाहिए

2026 में CX लीडर्स Java को क्यों नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते AI-संचालित अनुभव, क्लाउड अर्थशास्त्र, और प्लेटफ़ॉर्म विकल्प कैसे ग्राहक यात्राओं को नया रूप दे रहे हैं क्या आपने कभी एक त्रुटिहीन
शेयर करें
Cxquest2026/02/11 19:20