उस Bitcoin (BTC) वॉलेट में पहली बार एक्टिविटी देखी गई है, जिसका ज़िक्र Nancy Guthrie की गुमशुदगी के बाद मीडिया आउटलेट्स को भेजे गए फिरौती नोट में किया गया था। जउस Bitcoin (BTC) वॉलेट में पहली बार एक्टिविटी देखी गई है, जिसका ज़िक्र Nancy Guthrie की गुमशुदगी के बाद मीडिया आउटलेट्स को भेजे गए फिरौती नोट में किया गया था। ज

Polymarket ट्रेडर्स ने Nancy Guthrie केस में गिरफ्तारी की 78% संभावना जताई, नए सुराग आए सामने

2026/02/11 20:49
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

उस Bitcoin (BTC) वॉलेट में पहली बार एक्टिविटी देखी गई है, जिसका ज़िक्र Nancy Guthrie की गुमशुदगी के बाद मीडिया आउटलेट्स को भेजे गए फिरौती नोट में किया गया था।

जैसे-जैसे नए डिटेल्स सामने आ रहे हैं, इस केस को लेकर चर्चा केवल कानून प्रवर्तन एजेंसियों तक ही सीमित नहीं रही है। ट्रेडर्स ने इस केस से जुड़े पोलिमार्केट (Polymarket) प्रेडिक्शन मार्केट प्लेटफॉर्म पर दांव लगाने शुरू कर दिए हैं। इससे एक सक्रिय जांच से जुड़ी अटकलों पर नैतिकता से जुड़े सवाल उठ रहे हैं।

Nancy Guthrie गायब: अहम बातें, फिरौती से जुड़ी जानकारी और FBI की जांच

BeInCrypto ने रिपोर्ट किया है कि Nancy Guthrie, जो “Today” शो की होस्ट Savannah Guthrie की मां हैं, उन्हें Tucson, Arizona के Catalina Foothills स्थित घर से अगवा किया गया था। उन्हें आखिरी बार 31 जनवरी को देखा गया था और 1 फरवरी को उनकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

अधिकारियों को उनके घर के प्रवेश द्वार के पास खून के छींटे मिले। Guthrie का फोन, वॉलेट, दवाइयां और कार वहीं छूटे पाए गए। इस मामले की जांच में FBI, Pima County Sheriff’s Department की मदद कर रही है।

अपहरण के बाद फिरौती से जुड़ी कथित कम्युनिकेशन सामने आने लगी। People मैगजीन ने बताया कि 2 फरवरी की शाम Tucson के CBS एफिलिएट KOLD को ईमेल के जरिए फिरौती नोट मिला।

उस मैसेज में Nancy की सुरक्षित वापसी के लिए 5 फरवरी तक $4 मिलियन की Bitcoin डिमांड की गई थी और अगर यह पेमेंट नहीं होती है, तो 9 फरवरी तक $6 मिलियन की मांग की गई। सूत्रों के अनुसार, नोट में चेतावनी दी गई थी कि अगर दूसरी डेडलाइन गुजरती है तो गंभीर परिणाम होंगे।

मनोरंजन न्यूज़ आउटलेट TMZ को भी reportedly अगले दिन वही ईमेल मिला। FBI ने पुष्टि की है कि उसने अमेरिका के मीडिया आउटलेट्स को भेजे गए फिरौती ईमेल, जिसमें सोमवार की डेडलाइन का जिक्र था, को गंभीरता से लिया है।

9 फरवरी को FBI Phoenix के प्रवक्ता Connor Hagan ने शेयर किया कि एजेंसी को Guthrie परिवार और कथित किडनैपर्स के बीच किसी अन्य कम्युनिकेशन की जानकारी नहीं है।

FBI डायरेक्टर Kash Patel ने भी केस से जुड़ी सर्विलांस फुटेज जारी की है। अधिकारी Nancy Guthrie की तलाश के दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुके हैं।

Nancy Guthrie की फिरौती नोट से जुड़ा Bitcoin Wallet एक्टिव दिखा

इसी बीच, TMZ ने रिपोर्ट किया कि फिरौती नोट में जिस Bitcoin वॉलेट का जिक्र था उसमें हाल ही में एक्टिविटी देखी गई है। हालांकि, सटीक अमाउंट का खुलासा नहीं किया गया है।

एक सोर्स के हवाले से, People ने रिपोर्ट किया कि “सैंकड़ों $ ” के आस-पास की एक छोटी ट्रांजैक्शन reportedly उस Bitcoin वॉलेट में भेजी गई है, जिसका ज़िक्र रैनसम नोट में था।

हालांकि Bitcoin ट्रांजैक्शन पब्लिकली blockchain पर रिकॉर्ड होती हैं, फिर भी रैनसम पेमेंट को ट्रेस करना हमेशा आसान नहीं है। वॉलेट एड्रेस के पीछे व्यक्ति को पहचानने के लिए कई बार extra investigative tools और exchanges की मदद लेनी पड़ती है।

कुछ मामलों में, अटैकर्स funds को कई wallets में ट्रांसफर करते हैं, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कन्वर्ट करते हैं या क्रिप्टोकरेन्सी mixers का इस्तेमाल करते हैं। यह सब ट्रांजैक्शन ट्रेल को छुपाने के लिए किया जाता है। जहां blockchain की transparency investigators की मदद कर सकती है, वहीं लेयर्ड या disguised ट्रांजैक्शन से इसे ट्रैक करना और रिकवर करना बहुत ज्यादा complex हो जाता है।

Nancy Guthrie की गिरफ्तारी पर Bet ने Prediction मार्केट्स की एथिकल दुविधा को उजागर किया

यह केस prediction market प्लेटफॉर्म Polymarket पर भी चर्चा में आ गया है, जहां users एक संभावित गिरफ्तारी की डेटलाइन को लेकर speculation कर रहे हैं।

इस मार्केट का नाम “Nancy Guthrie kidnapper arrested by February 28?” है, जिसे 10 फरवरी 2026 को 1:04 PM ET पर बनाया गया था। ट्रेडर्स फिलहाल लगभग 78% संभावना इस डेट तक गिरफ्तारी की लगा रहे हैं, और ये संभावना तेजी से बदल रही है।

Polymarket पर Nancy Guthrie से जुड़ा prediction market.Polymarket पर Nancy Guthrie से जुड़ा prediction market. स्रोत: Polymarket

एक एक्टिव market का किसी रियल-टाइम किडनैपिंग जांच से जुड़ना बड़े नैतिक सवाल खड़े करता है। किसी ongoing और sensitive क्रिमिनल केस को speculative financial instrument बनाना, स्थिति की गंभीरता को हल्का साबित कर सकता है।

साथ ही, ऐसे मार्केट्स गलत जानकारी फैलाने, अफवाहें तेज़ करने या पब्लिक perception को गलत दिशा में ले जाने का भी रिस्क रखते हैं, खासकर जब तक law enforcement की कार्रवाई जारी है।

ऐसे प्लेटफॉर्म्स को अक्सर उम्मीदों को जोड़ने वाले टूल्स के रूप में बताया जाता है, लेकिन जब इन्हें किसी सक्रिय आपराधिक जांच में इस्तेमाल किया जाता है, तो इस पर बहस जारी रहती है, खासकर जब नतीजा सीधे पीड़ितों और उनके परिवारों को प्रभावित करता है।

The post Polymarket ट्रेडर्स ने Nancy Guthrie केस में गिरफ्तारी की 78% संभावना जताई, नए सुराग आए सामने appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Bitcoin लोगो
Bitcoin मूल्य(BTC)
$80,647.49
$80,647.49$80,647.49
+0.15%
USD
Bitcoin (BTC) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

अभी सबसे अच्छा क्रिप्टो प्रीसेल? BlockchainFX $15M के करीब पहुंचा क्योंकि $BFX लॉन्च नजदीक आ रहा है

अभी सबसे अच्छा क्रिप्टो प्रीसेल? BlockchainFX $15M के करीब पहुंचा क्योंकि $BFX लॉन्च नजदीक आ रहा है

BlockchainFX $15M के करीब पहुंच रहा है जैसे-जैसे BFX लॉन्च नजदीक आ रहा है, जो वास्तविक उपयोगिता और मजबूत गति के साथ उच्च-क्षमता वाली क्रिप्टो प्रीसेल के रूप में निवेशकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
शेयर करें
Blockchainreporter2026/04/02 18:00
पेंटागन की UAP फाइलों में अपोलो मून तस्वीरें शामिल हैं

पेंटागन की UAP फाइलों में अपोलो मून तस्वीरें शामिल हैं

पेंटागन ने 8 मई को 162 UAP फ़ाइलें जारी कीं, जिनमें NASA अपोलो मून फ़ोटो और 1965 के अंतरिक्ष यात्री ऑडियो शामिल हैं पेंटागन ने 8 मई को 162 UAP फ़ाइलें जारी कीं, जिनमें शामिल हैं
शेयर करें
Crypto.news2026/05/09 21:00
स्विस Bitcoin अभियान जनमत संग्रह हस्ताक्षर लक्ष्य तक पहुंचने में विफल

स्विस Bitcoin अभियान जनमत संग्रह हस्ताक्षर लक्ष्य तक पहुंचने में विफल

स्विस Bitcoin जनमत संग्रह अभियान हस्ताक्षर आवश्यकता पूरी न होने के बाद ध्वस्त हुआ एक हाई-प्रोफाइल अभियान जिसका उद्देश्य स्विस नेशनल बैंक को मजबूर करना था t
शेयर करें
Hokanews2026/05/09 20:54

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

KAIO Global Debut

KAIO Global DebutKAIO Global Debut

Enjoy 0-fee KAIO trading and tap into the RWA boom