एक US-आधारित structured-credit फर्म ट्रेडफाई (TradFi) की सीमाओं को क्रॉस कर रही है, जहाँ वह रियल-वर्ल्ड लेंडिंग में क्रिप्टो को इंटीग्रेट कर रही है। Newmarket Cएक US-आधारित structured-credit फर्म ट्रेडफाई (TradFi) की सीमाओं को क्रॉस कर रही है, जहाँ वह रियल-वर्ल्ड लेंडिंग में क्रिप्टो को इंटीग्रेट कर रही है। Newmarket C

$3 Billion का Credit दिग्गज Mortgage सिस्टम में Bitcoin की Testing कर रहा है – जानें कैसे

2026/02/14 00:00
4 मिनट पढ़ें

एक US-आधारित structured-credit फर्म ट्रेडफाई (TradFi) की सीमाओं को क्रॉस कर रही है, जहाँ वह रियल-वर्ल्ड लेंडिंग में क्रिप्टो को इंटीग्रेट कर रही है। Newmarket Capital, जो लगभग $3 बिलियन की एसेट्स मैनेज करती है, हाइब्रिड मॉर्गेज और कमर्शियल लोन का नया कॉन्सेप्ट ला रही है जिसमें बिटकॉइन (BTC) को पारंपरिक रियल एस्टेट के साथ कोलेट्रल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

इसकी सहयोगी कंपनी, Battery Finance, डिजिटल एसेट्स का इस्तेमाल कर ऐसे फाइनेंशियल स्ट्रक्चर तैयार कर रही है जिससे बॉरोअर्स को अपनी होल्डिंग्स को बेचे बिना क्रेडिट मिल सके।

Bitcoin से mortgage और real world lending में बदलाव

यह इनिशिएटिव उन बॉरोअर्स को टार्गेट करता है जो क्रिप्टो-एसेट होल्डर्स हैं, जैसे टेक-सेवी Millennials और Gen Z. यह फाइनेंसिंग का एक ऐसा रास्ता देता है जिससे इनवेस्टमेंट ग्रोथ का फायदा बना रहता है और साथ ही ट्रेडिशनल क्रेडिट मार्केट्स तक भी पहुंच मिलती है।

इनकम प्रोड्यूस करने वाली रियल एस्टेट को Bitcoin के साथ जोड़कर, यह फर्म वॉलेटिलिटी रिस्क को कम करने के साथ बॉरोअर्स को लोन का नया सलूशन ऑफर करना चाहती है।

Andrew Hohns, जो Newmarket Capital और Battery Finance के फाउंडर और CEO हैं, के मुताबिक इस मॉडल में कमर्शियल रियल एस्टेट जैसी इनकम-जेनरेटिंग प्रॉपर्टीज़ को बॉरोअर की कुछ Bitcoin होल्डिंग्स के साथ सप्लीमेंटल कोलेट्रल के तौर पर जोड़ा जाता है।

Bitcoin को ओवरऑल लोन पैकेज का हिस्सा माना जाता है, जिससे लेंडर्स को एक ऐसा एसेट मिलता है जो लिक्विड, डिविज़िबल और ट्रांसपेरेंट है, जैसा कि सिर्फ रियल एस्टेट में संभव नहीं था।

शुरुआती डील्स ने इस कॉन्सेप्ट को डेमॉन्स्ट्रेट किया है, जहाँ Battery Finance ने $12.5 मिलियन के मल्टीफैमिली प्रॉपर्टी को रिफाइनेंस किया जिसमें बिल्डिंग और लगभग 20 BTC को हाइब्रिड कोलेट्रल पैकेज में शामिल किया गया।

बॉरोअर बिना क्रिप्टो बेचने पर टैक्स लगने की चिंता के कैपिटल एक्सेस कर सकते हैं, वहीं लेंडर को एक्स्ट्रा डाउनसाइड प्रोटेक्शन मिलता है।

Institutional-ग्रेड Bitcoin गारंटी

प्योर Bitcoin-बेस्ड लोन, जो अभी एक्पेरिमेंट और निच मार्केट में ही हैं, उनकी बजाय Newmarket का मॉडल इंस्टिट्‍यूशनल-ग्रेड है:

  • यह पूरी तरह अंडररिटन है
  • इनकम-फोकस्ड है, और
  • US रेग्युलेटरी कंप्लायंस के लिए लीगल स्ट्रक्चर में तैयार किया गया है।

इन स्ट्रक्चर्स में Bitcoin को पेमेंट मेथड की बजाय कोलेट्रल के एक हिस्से के तौर पर ट्रीट किया जाता है; मॉर्गेज और लोन रीपेमेंट USD में ही होते हैं।

यह तरीका डिजिटल होल्डिंग्स के साथ real world asset (RWA) को जोड़ने के बढ़ते ट्रेंड पर आधारित है। जून 2025 में, Federal एजेंसियां जैसे FHFA ने यह संकेत दिया था कि क्रिप्टो को mortgage क्वालिफिकेशन में शामिल किया जा सकता है।

हालांकि, प्राइवेट लेंडर्स जैसे Newmarket Capital तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ये मौजूदा रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क के तहत हाइब्रिड collateral structures को अपनाकर उन्हें ऑपरेशनल बना रहे हैं।

Newmarket और Battery Finance का काम यह दिखाता है कि Bitcoin और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज TradFi के साथ किस तरह से interact कर सकती हैं, जिससे लेंडिंग और क्रेडिट के नए तरीके खुल सकते हैं।

फिर भी, कुछ चुनौतियां बनी हुई हैं। BeInCrypto ने रिपोर्ट किया कि भले ही Fannie Mae और Freddie Mac ने Bitcoin को mortgage collateral के रूप में स्वीकारने की प्लानिंग की है, इसमें एक शर्त है।

Bitcoin को रेग्युलेटेड exchanges पर होल्ड किया जाना जरूरी है। Self-custody या प्राइवेट वॉलेट्स में रखे Bitcoin को मान्यता नहीं मिलेगी।

इससे financial sovereignty और centralized कंट्रोल को लेकर चिंता पैदा होती है। पॉलिसी के तहत Bitcoin का यूज़ mortgage लेंडिंग में उन्हीं प्लेटफॉर्म्स तक सीमित रहता है जो कस्टोडियल और राज्य द्वारा दिखाए जा सकें, जबकि decentralized स्टोरेज को बाहर रखा गया है।

फिर भी, भले ही यह इनोवेशन हाउसिंग अफोर्डेबिलिटी का समाधान न हो, लेकिन यह क्रिप्टो को रियल-वर्ल्ड फाइनेंस में मेनस्ट्रीम एडॉप्शन की दिशा में एक अहम कदम है।

The post $3 Billion का Credit दिग्गज Mortgage सिस्टम में Bitcoin की Testing कर रहा है – जानें कैसे appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Bitcoin लोगो
Bitcoin मूल्य(BTC)
$69,118.71
$69,118.71$69,118.71
+0.60%
USD
Bitcoin (BTC) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

KuCoin Token (KCS) मूल्य पूर्वानुमान 2026, 2027-2030: तकनीकी विश्लेषण और दीर्घकालिक पूर्वानुमान

KuCoin Token (KCS) मूल्य पूर्वानुमान 2026, 2027-2030: तकनीकी विश्लेषण और दीर्घकालिक पूर्वानुमान

KuCoin Token (KCS) मूल्य पूर्वानुमान 2026, 2027-2030: तकनीकी विश्लेषण और दीर्घकालिक पूर्वानुमान पोस्ट सबसे पहले Coinpedia Fintech News Story Highlights पर प्रकाशित हुई
शेयर करें
CoinPedia2026/02/14 01:22
XRP की बड़े पैमाने पर अपनाने की तैयारी है। यहाँ है नवीनतम जानकारी

XRP की बड़े पैमाने पर अपनाने की तैयारी है। यहाँ है नवीनतम जानकारी

वित्त में तकनीकी क्रांतियां अक्सर तेजी से त्वरित होने से पहले चुपचाप सामने आती हैं। जो धीमी प्रगति लगती है, वह अचानक व्यापक रूप से बदल सकती है
शेयर करें
Timestabloid2026/02/14 00:05
एथेरियम की कीमत एडम एंड ईव पैटर्न से मिलती-जुलती है, तल बन रहा है?

एथेरियम की कीमत एडम एंड ईव पैटर्न से मिलती-जुलती है, तल बन रहा है?

एथेरियम की कीमत संभावित मैक्रो बॉटम के शुरुआती संकेत दिखा रही है, जिसमें प्राइस एक्शन एक Adam and Eve रिवर्सल पैटर्न बना रहा है जो प्रमुख स्तरों के टूटने पर रैली को ट्रिगर कर सकता है
शेयर करें
Crypto.news2026/02/14 00:12