Binance ने कथित तौर पर उन जांचकर्ताओं को नौकरी से निकाल दिया जिन्होंने अपनी चल रही US अनुपालन निगरानी के दौरान ईरान से जुड़े $1 बिलियन के कथित USDT एक्टिविटी कोBinance ने कथित तौर पर उन जांचकर्ताओं को नौकरी से निकाल दिया जिन्होंने अपनी चल रही US अनुपालन निगरानी के दौरान ईरान से जुड़े $1 बिलियन के कथित USDT एक्टिविटी को

Binance ने इन्वेस्टीगेटर्स को किया बाहर, $1 बिलियन Iran-linked USDT फ्लो सामने आए

2026/02/14 02:24
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Binance ने अपनी कंप्लायंस इन्वेस्टिगेशन टीम के कम से कम पांच सदस्यों को नौकरी से निकाल दिया है, क्योंकि इन्होंने आंतरिक रूप से $1 बिलियन से ज्यादा के ट्रांजेक्शन को ईरानी संस्थाओं से जुड़े होने का शक जताया था, जैसा कि Fortune ने रिपोर्ट किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, ये ट्रांजेक्शन मार्च 2024 से अगस्त 2025 के बीच हुए। ये ट्रांजेक्शन Tether की USDT stablecoin के जरिए Tron ब्लॉकचेन पर किए गए थे।

Tron पर USDT: क्या Iran में फिर वही पैटर्न दिख रहा है

बताया गया है कि फायरिंग की शुरुआत 2025 के आखिर में हुई। जिन स्टाफ को निकाला गया, उनमें से कई के पास लॉ इंफोर्समेंट का बैकग्राउंड था और वो सीनियर इन्वेस्टिगेटिव रोल्स में थे।

Fortune ने रिपोर्ट किया है कि हाल के महीनों में कम से कम चार और सीनियर कंप्लायंस स्टाफ भी खुद छोड़ चुके हैं या उन्हें बाहर कर दिया गया है।

रिपोर्टेड $1 बिलियन का फ्लो USDT में था, जिसे Tron नेटवर्क के जरिए ट्रांसफर किया गया। इस कॉम्बिनेशन को ईरान से जुड़े एक्टिविटी में हाल के कई सेंक्शंस मामलों में देखा गया है।

इस महीने की शुरुआत में US Treasury’s Office of Foreign Assets Control (OFAC) ने दो UK-रजिस्टरड क्रिप्टो एक्सचेंज, Zedcex और Zedxion, पर सेंक्शन लगाया। आरोप है कि इन एक्सचेंजों ने लगभग $1 बिलियन के ट्रांजेक्शन प्रोसेस किए, जो Iran’s Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) से जुड़े थे।

OFAC और ब्लॉकचेन एनालिटिक्स रिपोर्टिंग (TRM Labs और Chainalysis द्वारा दी गई रिपोर्ट) के अनुसार, ऐसे ज्यादातर ट्रांजेक्शन में भी Tron पर USDT का इस्तेमाल किया गया था।

इसके अलावा, BeinCrypto ने जनवरी में रिपोर्ट किया था कि Iran के सेंट्रल बैंक ने रियाल पर प्रेशर के चलते $500 मिलियन से अधिक USDT जमा कर ली। ब्लॉकचेन एनालिसिस फर्म Elliptic का कहना है कि इन खरीदारी का मकसद ट्रेडिशनल बैंकिंग सिस्टम के बाहर हार्ड करंसी की लिक्विडिटी सुनिश्चित करना था, जिससे एक तरह का पैरेलल डॉलर रिजर्व तैयार किया गया।

इन सभी मामलों को मिलाकर देखें तो साफ है कि stablecoins, खास तौर पर USDT, ईरान से जुड़े क्रॉस-बॉर्डर फाइनेंशियल फ्लो में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं।

कैसे Iran के सेंट्रल बैंक ने 2025 में लगातार USDT रिसीव किएकैसे Iran के सेंट्रल बैंक ने 2025 के दौरान समय-समय पर USDT रिसीव किए। स्रोत: Elliptic

Binance ने सार्वजनिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि कथित ईरान से जुड़े ट्रांजैक्शन ने प्रतिबंध कानूनों का उल्लंघन किया है, और न ही किसी रेग्युलेटर ने इस रिपोर्टिंग से संबंधित कंपनी के खिलाफ किसी नई कार्रवाई की घोषणा की है। 

हालांकि, यह घटना stablecoin इन्फ्रास्ट्रक्चर और exchanges की भू-राजनीतिक प्रतिबंध व्यवस्थाओं में भूमिका को लेकर बढ़ती जांच के बीच सामने आई है।

The post Binance ने इन्वेस्टीगेटर्स को किया बाहर, $1 बिलियन Iran-linked USDT फ्लो सामने आए appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

स्कैमर्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को नकली BTC, USDT टोल से निशाना बनाया

स्कैमर्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को नकली BTC, USDT टोल से निशाना बनाया

मुख्य अंतर्दृष्टि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे जहाज क्रिप्टो स्कैमर्स का नवीनतम निशाना बन गए हैं। रॉयटर्स ने इसकी रिपोर्ट की, जिसमें समुद्री क्षेत्र से एक अलर्ट का हवाला दिया गया
शेयर करें
Themarketperiodical2026/04/22 22:37
नासा ने चंद्रमा के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया — स्पेस स्टॉक्स के लिए इसका क्या मतलब है

नासा ने चंद्रमा के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया — स्पेस स्टॉक्स के लिए इसका क्या मतलब है

संक्षेप में NASA का आर्टेमिस II 1 अप्रैल, 2026 को लॉन्च हुआ, जो चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर 10 दिन की यात्रा पर भेज रहा है। दल लगभग 700,000 मील की यात्रा करेगा — जो इससे भी अधिक दूर है
शेयर करें
Coincentral2026/04/02 18:30
SUI के 10B टोकन कैप से दीर्घकालिक क्रिप्टो मूल्य कैसे बदल सकता है

SUI के 10B टोकन कैप से दीर्घकालिक क्रिप्टो मूल्य कैसे बदल सकता है

SUI की 10 अरब की हार्ड कैप टर्मिनल मुद्रास्फीति को समाप्त करती है, जो इसे आज के अधिकांश Proof-of-Stake ब्लॉकचेन नेटवर्क से अलग करती है। पूर्व-आवंटित से प्राप्त स्टेकिंग पुरस्कार
शेयर करें
LiveBitcoinNews2026/04/22 22:45

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!