Aave Labs ने एक नई गवर्नेंस पहल पेश की है, जो क्रिप्टोकरेन्सी सेक्टर के प्रमुख लेंडिंग प्रोटोकॉल्स में से एक की भविष्य की दिशा को बदल सकती है। हालांकि कागज पर यAave Labs ने एक नई गवर्नेंस पहल पेश की है, जो क्रिप्टोकरेन्सी सेक्टर के प्रमुख लेंडिंग प्रोटोकॉल्स में से एक की भविष्य की दिशा को बदल सकती है। हालांकि कागज पर य

Aave ने 100% DAO रेवेन्यू मॉडल प्रपोज किया, लेकिन प्राइस दबाव में

2026/02/14 02:00
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Aave Labs ने एक नई गवर्नेंस पहल पेश की है, जो क्रिप्टोकरेन्सी सेक्टर के प्रमुख लेंडिंग प्रोटोकॉल्स में से एक की भविष्य की दिशा को बदल सकती है।

हालांकि कागज पर ये बदलाव एक अच्छी पहल लगती है, लेकिन AAVE प्राइस में इसका कोई पॉजिटिव असर नहीं दिखा है, क्योंकि इन्वेस्टर्स का बर्ताव अलग रहा है।

AAVE ने नया गवर्नेंस मॉडल लॉन्च किया

“Aave Will Win” नामक इस प्रस्ताव के तहत, Aave DAO से उम्मीद की गई है कि वह आने वाले V4 अपग्रेड को लेकर एक कम्प्रीहेंसिव रोडमैप को सपोर्ट करे। अगर इसे अप्रूवल मिल जाता है, तो V4 प्रोटोकॉल के अगले फेज की कोर इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में काम करेगा, जिसमें Aave Labs द्वारा डिवेलप किए गए प्रोडक्ट्स से होने वाली 100% रेवन्यू सीधे DAO को मिलेगी।

AAVE प्राइस अपने नए गवर्नेंस मॉडल के शुरू होने के बावजूद दबाव में बनी हुई है। मनी फ्लो इंडेक्स के हिसाब से टोकन अभी ओवरसोल्ड लेवल पर है। हाल की रीडिंग्स बताती हैं कि मैक्रो लेवल पर बिकवाली का दबाव लगातार आउटफ्लो के बाद अब पीक पर हो सकता है।

इतिहास बताता है कि AAVE प्राइस ने हमेशा ओवरसोल्ड कंडीशन में आने के बाद रिकवरी की है। जब ओवरसोल्ड सिग्नल आते हैं, तो इसका मतलब बिकवाली का saturation यानी buyers धीरे-धीरे एंट्री लेने लगते हैं। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट की कमजोरी और इन्वेस्टर्स की सतर्कता के कारण इस बार रिकवरी इतने आसान तरीके से नहीं आ सकती, जैसा पहले साइकिल्स में हुआ है।

ऐसे और टोकन insights पढ़ने के लिए Editor Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर यहाँ सब्सक्राइब करें।

AAVE MFIAAVE MFI. स्रोत: TradingView

AAVE होल्डर्स अब भी सेल-ऑफ़ कर रहे हैं

Exchange नेट पोजीशन चेंज डेटा से पता चलता है कि सेलिंग प्रेशर अभी भी हावी है। एक्सचेंजेस में नेट इनफ्लो ये दिखाते हैं कि holders AAVE को ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रांसफर कर रहे हैं। ये व्यवहार आमतौर पर सेल करने की मंशा को दर्शाता है, ना कि accumulation की।

आउटफ्लो बढ़ने और लगातार exchange इनफ्लो बने रहने से पॉसिबल रिबाउंड में देरी हो सकती है। यहां तक कि प्रोटोकॉल में पॉजिटिव डेवलपमेंट्स आने के बाद भी, इमीडिएट उपरी मोमेंटम नहीं आया है। मार्केट पार्टिसिपेंट्स अभी लिक्विडिटी कंडीशंस और रिस्क ऐपेटाइट को लेकर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, बजाए गवर्नेंस अपग्रेड्स के।

AAVE एक्सचेंज नेट पोजीशन चेंजAAVE एक्सचेंज नेट पोजीशन चेंज. स्रोत: Glassnode

AAVE प्राइस सपोर्ट से ऊपर टिका हुआ है

प्रकाशन के समय AAVE प्राइस $111 पर ट्रेड कर रही है, और $109 के 23.6% फिबोनाच्ची लेवल के ऊपर बनी हुई है। यह लेवल ज्यादा तर बियर मार्केट सपोर्ट फ्लोर के तौर पर देखा जाता है। इस सपोर्ट को बनाए रखना बहुत जरूरी है ताकि स्ट्रक्चरल कमजोरी और न गहराए।

मिलेजुले टेक्निकल इंडीकेटर्स इंडीकेट करते हैं कि AAVE शॉर्ट-टर्म में $109 के ऊपर कंसोलिडेट कर सकती है। प्राइस $119 के रेजिस्टेंस के नीचे रेंज-बाउंड रह सकती है, जबकि मोमेंटम स्थिर हो। लेकिन अगर $109 के नीचे कन्फर्म ब्रेक होता है तो AAVE की प्राइस $100 या उससे भी नीचे जा सकती है।

AAVE प्राइस एनालिसिसAAVE प्राइस एनालिसिस. स्रोत: TradingView

अगर सेल-ऑफ़ प्रेशर कम होता है और इन्वेस्टर्स का भरोसा लौटता है, तो AAVE $109 से रिबाउंड कर सकती है। $119 के ऊपर जाना पॉजिटिव सेंटिमेंट का संकेत देगा। वहीं, अगर $128 ब्रेक होता है, तो $136 तक का रास्ता खुल सकता है, जिससे मौजूदा बियरिश आउटलुक इनवैलिडेट हो जाएगा।

The post Aave ने 100% DAO रेवेन्यू मॉडल प्रपोज किया, लेकिन प्राइस दबाव में appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
AaveToken लोगो
AaveToken मूल्य(AAVE)
$94.28
$94.28$94.28
+0.21%
USD
AaveToken (AAVE) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

स्कैमर्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को नकली BTC, USDT टोल से निशाना बनाया

स्कैमर्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों को नकली BTC, USDT टोल से निशाना बनाया

मुख्य अंतर्दृष्टि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे जहाज क्रिप्टो स्कैमर्स का नवीनतम निशाना बन गए हैं। रॉयटर्स ने इसकी रिपोर्ट की, जिसमें समुद्री क्षेत्र से एक अलर्ट का हवाला दिया गया
शेयर करें
Themarketperiodical2026/04/22 22:37
नासा ने चंद्रमा के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया — स्पेस स्टॉक्स के लिए इसका क्या मतलब है

नासा ने चंद्रमा के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को लॉन्च किया — स्पेस स्टॉक्स के लिए इसका क्या मतलब है

संक्षेप में NASA का आर्टेमिस II 1 अप्रैल, 2026 को लॉन्च हुआ, जो चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर 10 दिन की यात्रा पर भेज रहा है। दल लगभग 700,000 मील की यात्रा करेगा — जो इससे भी अधिक दूर है
शेयर करें
Coincentral2026/04/02 18:30
SUI के 10B टोकन कैप से दीर्घकालिक क्रिप्टो मूल्य कैसे बदल सकता है

SUI के 10B टोकन कैप से दीर्घकालिक क्रिप्टो मूल्य कैसे बदल सकता है

SUI की 10 अरब की हार्ड कैप टर्मिनल मुद्रास्फीति को समाप्त करती है, जो इसे आज के अधिकांश Proof-of-Stake ब्लॉकचेन नेटवर्क से अलग करती है। पूर्व-आवंटित से प्राप्त स्टेकिंग पुरस्कार
शेयर करें
LiveBitcoinNews2026/04/22 22:45

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!