Coinbase Fed से भुगतान फ्रेमवर्क को पुनः संरचित करने का अनुरोध कर रहा है ताकि ऑम्निबस ग्राहक बैलेंस और अधिक लचीली संचालन सीमाओं की अनुमति मिल सके। The post CoinCoinbase Fed से भुगतान फ्रेमवर्क को पुनः संरचित करने का अनुरोध कर रहा है ताकि ऑम्निबस ग्राहक बैलेंस और अधिक लचीली संचालन सीमाओं की अनुमति मिल सके। The post Coin

Coinbase ने Fed से कहा US पेमेंट्स को यूरोपियन स्टैंडर्ड्स जैसा बनाएं

2026/02/14 22:49
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Coinbase, जो अमेरिका का सबसे बड़ा क्रिप्टो exchange है, ने Federal Reserve के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें नॉन-बैंक financial institutions को स्पेशलाइज़्ड payment accounts तक पहुँच देने की बात कही गई है।

San Francisco स्थित इस exchange ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक को एक पत्र सबमिट किया है जिसमें special-purpose Reserve Bank payment accounts की वकालत की गई है। Coinbase का कहना है कि ये accounts देश की फाइनेंशियल infrastructure को मॉडर्न बनाने के लिए बेहद ज़रूरी हैं।

Coinbase ने Fed की ‘restrictive’ पेमेंट rails शर्तों को दी चुनौती

Coinbase का मानना है कि इस प्रस्ताव से fintech और क्रिप्टो-नेटिव कंपनियों को Federal Reserve के payment rails तक सीधे पहुँच मिल सकेगी।

इस बदलाव के बाद ये कंपनियाँ ग्लोबल इकॉनमी की कोर “plumbing” का इस्तेमाल कर पाएंगी, और इसके लिए उन्हें पूरा कमर्शियल बैंकिंग चार्टर लेने की ज़रूरत नहीं रहेगी।

फिलहाल, ज्यादातर क्रिप्टो कंपनियों को dollar ट्रांजैक्शन सेटल करने के लिए intermediary बैंकों पर निर्भर रहना पड़ता है। इस प्रोसेस में लागत, देरी और काउंटरपार्टी risk बढ़ जाता है।

Coinbase के चीफ पॉलिसी ऑफिसर, Faryar Shirzad ने भी बताया कि ऐसा access पहले से ही United Kingdom, European Union, Brazil और India में मिल रहा है।

Shirzad का कहना है कि इन देशों में competition तेज़ हुआ है और settlement risk कम हुए हैं, जिससे उनका financial sector ग्लोबली compititive बना हुआ है।

लेकिन, ये क्रिप्टो जायंट चेतावनी देता है कि मौजूदा framework बहुत ज़्यादा restrictive limits की वजह से “dead on arrival” हो सकता है।

Coinbase का कहना है कि Federal Reserve के वर्तमान प्रस्ताव में “ज़रूरत से ज़्यादा रोक लगाने वाली” limitations हैं। कंपनी के मुताबिक, ये restrictions इस account की utility को बड़े पैमाने की operations के लिए बेकार बना सकती हैं।

इस exchange ने खास तौर पर end-of-day balances पर interest न मिलने और low overnight balance limits की आलोचना की।

Coinbase ने रेग्युलेटर्स से ये भी अपील की कि वे balance-sheet limits से जुड़ी “flawed” logic पर फिर से विचार करें। Coinbase का कहना है कि payment services में risk ज्यादा ऑपरेशनल होते हैं, न कि credit-related।

साथ ही, कंपनी ने “ओम्निबस” कस्टमर बैलेंस होल्ड करने की अनुमति की भी वकालत की। Brian Armstrong के नेतृत्व वाले exchange ने कहा कि ऐसे कदमों से कंपनियां यूजर फंड्स को पूल करके सेटलमेंट को ज्यादा एफिशिएंट बना सकती हैं।

एक “सिंप्लिफाइड फ्रेमवर्क” की वकालत करके जो कमर्शियल viability सुनिश्चित करता है, Coinbase खुद को एक systemic player के तौर पर पोजीशन कर रहा है, जो फाइनेंस के पल्ले-पल्ले से रेग्युलेटेड कोर में आने की कोशिश कर रहा है।

The post Coinbase ने Fed से कहा US पेमेंट्स को यूरोपियन स्टैंडर्ड्स जैसा बनाएं appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

नई रिपोर्ट में 3 बड़ी exchanges में AI arms race का खुलासा

नई रिपोर्ट में 3 बड़ी exchanges में AI arms race का खुलासा

OKX, Bybit, और Bitget सभी कर्मचारियों के लिए एंटरप्राइज AI टूल्स अनिवार्य कर रहे हैं, जिसमें दैनिक उपयोग कोटा और AI-कोडेड टार्गेट्स तय किए गए हैं। The post नई र
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/22 23:37
SUI 10B आपूर्ति सीमा दीर्घकालिक क्रिप्टो मूल्य को बढ़ावा देती है

SUI 10B आपूर्ति सीमा दीर्घकालिक क्रिप्टो मूल्य को बढ़ावा देती है

यह पोस्ट SUI 10B Supply Cap Drives Long-Term Crypto Value BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। SUI की 10 अरब की हार्ड कैप टर्मिनल मुद्रास्फीति को समाप्त करती है, जो
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/22 23:41
सुपर माइक्रो कंप्यूटर (SMCI) का स्टॉक गिरा क्योंकि सह-संस्थापक ने चिप तस्करी के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया

सुपर माइक्रो कंप्यूटर (SMCI) का स्टॉक गिरा क्योंकि सह-संस्थापक ने चिप तस्करी के आरोपों में दोषी नहीं होने का अनुरोध किया

TLDR SMCI के सह-संस्थापक Yih-Shyan "Wally" Liaw ने Nvidia-संचालित सर्वरों को अवैध रूप से चीन में भेजने के आरोपों के लिए दोषी नहीं होने की याचिका दायर की अभियोजकों ने $2.5 बिलियन का आरोप लगाया
शेयर करें
Coincentral2026/04/02 18:25

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!