Solana प्राइस ने हाल की सेशनों में साइडवेज़ मूवमेंट दिखाया है, जिसमें कंसोलिडेशन नज़र आ रहा है, न कि कोई डीसाइसिव रिकवरी। इस बाउंस के बावजूद, निवेशकों के व्यवहाSolana प्राइस ने हाल की सेशनों में साइडवेज़ मूवमेंट दिखाया है, जिसमें कंसोलिडेशन नज़र आ रहा है, न कि कोई डीसाइसिव रिकवरी। इस बाउंस के बावजूद, निवेशकों के व्यवहा

Solana के नए होल्डर्स में 2.3 मिलियन की गिरावट, क्या प्राइस रिकवरी पर असर पड़ेगा

2026/02/15 04:00
3 मिनट पढ़ें

Solana प्राइस ने हाल की सेशनों में साइडवेज़ मूवमेंट दिखाया है, जिसमें कंसोलिडेशन नज़र आ रहा है, न कि कोई डीसाइसिव रिकवरी। इस बाउंस के बावजूद, निवेशकों के व्यवहार से पता चलता है कि पूरे क्रिप्टो मार्केट में आत्मविश्वास अब भी सीमित है।

पिछले 10 दिनों में एक फिक्स्ड ट्रेडिंग रेंज में अपेक्षाकृत स्थिरता दिखाई दी है। हालांकि, यह स्थिरता नए अक्युमिलेशन यानी दोबारा खरीदारी में तब्दील नहीं हुई है।

Solana नए holders का भरोसा खो रहा है

नए Solana निवेशकों ने सबसे पहले एक्टिविटी कम की। नेटवर्क पर पहली ट्रांजेक्शन करने वाले एड्रेस को नए एड्रेस कहा जाता है। इस साल की शुरुआत में, Solana ने लगभग 1 करोड़ नए एड्रेस अपने पीक एंगेजमेंट पर रिकॉर्ड किए थे।

पिछले चार दिनों में यह संख्या 23% गिरकर 76.2 लाख पर आ गई है। यह गिरावट ऑन-बोर्डिंग मोमेंटम के स्लो होने का इंडीकेटर है। नेटवर्क का विस्तार कम होने का मतलब है कि संभावित खरीदार रिकवरी के क्लियर सिग्नल का इंतजार कर रहे हैं।

इस तरह की और टोकन इनसाइट्स चाहिए? एडिटर Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर यहां सब्सक्राइब करें।

Solana नए एड्रेसSolana नए एड्रेस। स्रोत: Glassnode

इस पुलबैक से ये साफ है कि Solana होल्डर्स सशक्त अपसाइड कंफर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही वो फिर से एग्रेसिव वापसी करेंगे। कई निवेशक शॉर्ट-टर्म रैली के पीछे भागने को तैयार नहीं हैं। जब तक प्राइस में लगातार अपवर्ड मूवमेंट नहीं दिखता, तब तक ऑनबोर्डिंग ग्रोथ सुस्त रह सकती है।

Solana होल्डर्स भी पीछे हट रहे हैं

Exchange नेट पोज़िशन चेंज डेटा बता रहा है कि अब खरीदारी से बेचने के दबाव की तरफ शिफ्ट हो रहा है। ग्रीन बार का मतलब है एक्सचेंज में इनफ्लो, यानी बियरिश फेज़ में निवेशक आमतौर पर बेचने के लिए अपने SOL एक्सचेंज में ट्रांसफर करते हैं। हाल ही के डेटा में ज्यादा SOL ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स पर ट्रांसफर हुआ है।

पिछले 48 घंटों में लगभग 14 लाख SOL एक्सचेंज में आए, जिनकी वैल्यू लगभग $117 मिलियन है। ऐसे इनफ्लो से एक्सचेंजेज में उपलब्ध सप्लाई बढ़ जाती है। अगर खरीदार डिस्ट्रीब्यूशन को अब्जॉर्ब नहीं करते तो बढ़ी हुई बैलेंस अपसाइड मोमेंटम को लिमिट कर सकती है।

Solana एक्सचेंज नेट पोज़िशन बदलावSolana एक्सचेंज नेट पोज़िशन बदलाव। स्रोत: Glassnode

अगर SOL प्राइस में तेजी जारी रहती है, तो शॉर्ट-टर्म होल्डर्स मुनाफावसूली बढ़ा सकते हैं। अक्सर इस तरह का व्यवहार, रेंज-बाउंड मार्केट्स में रैली को रोकता है। लगातार inflows से भी सिर्फ कंसोलिडेशन को ताकत मिलेगी, sustained ब्रेकआउट को नहीं।

SOL प्राइस ब्रेकआउट की संभावना कम

Solana प्राइस अभी $89 रेजिस्टेंस और $78 सपोर्ट के बीच रेंज-बाउंड बना हुआ है। मौजूदा लेवल $86 पर है, जो इस चैनल के मिडपॉइंट के करीब है। हालांकि डेली में 10% की तेजी सेंटिमेंट को बेहतर करती है, लेकिन ओवरऑल रिकवरी निश्चित नहीं है।

नई एड्रेस ग्रोथ स्लो होने और एक्सचेंज inflows बढ़ने के कारण, डाउनसाइड रिस्क बना हुआ है। अगर $78 का सपोर्ट टूटता है तो SOL $67 तक जा सकता है। ऐसा मूव, मौजूदा bearish स्ट्रक्चर के जारी रहने की पुष्टि करेगा।

Solana प्राइस एनालिसिस।Solana प्राइस एनालिसिस। स्रोत: TradingView

अगर इन्वेस्टर्स बेचना बंद करते हैं और inflows भी कम हो जाते हैं, तो SOL $89 रेजिस्टेंस को चैलेंज कर सकता है। इस लेवल के ऊपर ब्रेकआउट होने पर प्राइस $97 तक जा सकता है। अगर $97 के ऊपर स्ट्रेंथ बनी रहती है तो $105 तक का टारगेट बन सकता है, जिससे bearish थीसिस इनवैलिडेट हो जाएगी और स्ट्रक्चरली रिकवरी के संकेत मिलेंगे।

The post Solana के नए होल्डर्स में 2.3 मिलियन की गिरावट, क्या प्राइस रिकवरी पर असर पड़ेगा appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

कार्डानो प्राइस प्रेडिक्शन 2026 बनाम Tron: यूरोपीय एक्सचेंज दिग्गज क्रिप्टो यूनिट्स को मर्ज करता है, लेकिन DeepSnitch AI के पास कार्डानो प्राइस प्रेडिक्शन से 60x बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है

कार्डानो प्राइस प्रेडिक्शन 2026 बनाम Tron: यूरोपीय एक्सचेंज दिग्गज क्रिप्टो यूनिट्स को मर्ज करता है, लेकिन DeepSnitch AI के पास कार्डानो प्राइस प्रेडिक्शन से 60x बेहतर प्रदर्शन करने का मौका है

बोएर्स स्टटगार्ट ग्रुप, यूरोप के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजों में से एक, ने फ्रैंकफर्ट-आधारित ट्रेडिंग के साथ अपने क्रिप्टोकरेंसी व्यवसाय के रणनीतिक विलय की घोषणा की है
शेयर करें
Captainaltcoin2026/02/15 04:30
BTC $70,000 को पार कर गया, दिन में 0.27% की बढ़त।

BTC $70,000 को पार कर गया, दिन में 0.27% की बढ़त।

PANews ने 15 फरवरी को रिपोर्ट किया कि, OKX मार्केट डेटा के अनुसार, BTC अभी-अभी $70,000 को पार कर गया है और वर्तमान में $69,983.20 प्रति कॉइन पर ट्रेड कर रहा है, दैनिक
शेयर करें
PANews2026/02/15 04:47
SAND तकनीकी विश्लेषण 14 फरवरी

SAND तकनीकी विश्लेषण 14 फरवरी

The post SAND Technical Analysis Feb 14 appeared on BitcoinEthereumNews.com. SAND 0.09 डॉलर स्तर पर एक महत्वपूर्ण मोड़ के करीब पहुंच रहा है जिसमें दैनिक लाभ हो रहे हैं
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/02/15 04:12