Zcash के असली क्रिएटर्स ने आधिकारिक रूप से Electric Coin Company (ECC) से अलग होकर एक नया स्वतंत्र डेवलपमेंट एंटिटी लांच किया है, जो कि प्राइवेसी कॉइन के इतिहासZcash के असली क्रिएटर्स ने आधिकारिक रूप से Electric Coin Company (ECC) से अलग होकर एक नया स्वतंत्र डेवलपमेंट एंटिटी लांच किया है, जो कि प्राइवेसी कॉइन के इतिहास

Zcash के Original Builders का ECC से अलग होना, OpenAI और Anthropic के बीच आई दरार की याद दिलाता है

2026/02/17 02:32
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Zcash के असली क्रिएटर्स ने आधिकारिक रूप से Electric Coin Company (ECC) से अलग होकर एक नया स्वतंत्र डेवलपमेंट एंटिटी लांच किया है, जो कि प्राइवेसी कॉइन के इतिहास में अब तक की सबसे स्पष्ट संरचनात्मक डिवाइड है।

टीम ने आज अनाउंस किया कि Zashi वॉलेट अब “Zodl” नाम से रीब्रांड होगा। इससे यह कन्फर्म होता है कि Zcash का प्रमुख वॉलेट और इसके ओरिजिनल इंजीनियर अब ECC के कंट्रोल से बाहर काम कर रहे हैं।

Original Builders ECC के बाहर Zcash डेवलपमेंट जारी रखेंगे

इस अनाउंसमेंट ने जनवरी से शुरू हुए ब्रेकअप को औपचारिक रूप दिया है, जब गवर्नेंस को लेकर Bootstrap (जो कि ECC की ओनर है) से विवाद के बाद पूरे ECC स्टाफ ने इस्तीफा दे दिया था।

यह विवाद कंट्रोल, ऑटोनॉमी और Zcash के भविष्य के डेवलपमेंट डायरेक्शन को लेकर था।

नई बनी ZODL टीम में वही इंजीनियर्स और प्रोडक्ट टीम शामिल हैं, जिन्होंने Zcash की कोर प्राइवेसी टेक्नोलॉजी बनाई थी और इसका प्रमुख वॉलेट डेवलप किया था।

इस ऑर्गनाइजेशन का कहना है कि वे ECC और Zcash Development Fund से पूरी तरह स्वतंत्र रहकर शील्डेड ZEC एडॉप्शन बढ़ाने के लिए टूल्स बनाते रहेंगे।

सबसे अहम बात, Zcash के असली क्रिएटर्स इकोसिस्टम को छोड़कर नहीं गए हैं।

बल्कि, उन्होंने अब एक नई ऑर्गनाइजेशन के तहत रीग्रुप किया है और वॉलेट इन्फ्रास्ट्रक्चर से ऑपरेशनल कंटिन्युटी बरकरार रखी है। Zodl वॉलेट पूरी तरह Zcash ब्लॉकचेन के साथ कम्पैटिबल है।

इसी दौरान, ECC अब भी Bootstrap के अंडर एक लीगल एंटिटी के तौर पर मौजूद है। हालांकि, इसके पास अब वह ओरिजिनल टीम नहीं है जिसने Zcash के मॉडर्न इन्फ्रास्ट्रक्चर को डिज़ाइन और मेंटेन किया था।

इसका परिणाम ये हुआ कि अब Zcash के फ्यूचर डेवलपमेंट से जुड़ी दो अलग-अलग ऑर्गनाइजेशनल सेंटर्स हो गए हैं।

2026 में अब तक Zcash प्राइस चार्ट2026 में अब तक का Zcash प्राइस चार्ट। स्रोत: CoinGecko

Split ने OpenAI और Anthropic के स्ट्रक्चरल ब्रेक को दिखाया

यह डिवाइड बहुत हद तक OpenAI–Anthropic के डिवाइड जैसी है, जिसमें पुराने OpenAI लीडर्स ने नई इंडिपेंडेंट AI कंपनी बनाई थी, जब गवर्नेंस और स्ट्रैटेजिक डायरेक्शन पर मतभेद हुआ था। दोनों केस में, फाउंडिंग इंजीनियर्स और टेक्निकल लीडरशिप ने ओरिजिनल ऑर्गनाइजेशन छोड़कर अपनी पुरानी सोच के साथ पैरलल डेवलपमेंट इफर्ट शुरू किया।

इंर्पोटेंट बात ये है कि Zcash ब्लॉकचेन में कोई फोर्क नहीं हुआ है। ब्लॉक्स नॉर्मली प्रोसेस हो रहे हैं, और ZEC एसेट में कोई बदलाव नहीं है।

हालांकि, डेवलपमेंट लीडरशिप और टेक्निकल डायरेक्शन अब ओरिजिनल कॉरपोरेट स्ट्रक्चर के बाहर मौजूद है।

यह अंतर एक बढ़ता हुआ पैटर्न दिखाता है डिसेंट्रलाइज्ड इकोसिस्टम्स में, जहां डेवलपर्स की निरंतरता अक्सर इंस्टीट्यूशनल ओनरशिप से ज्यादा मायने रख सकती है।

असल में, जो इंजीनियर्स प्रोटोकॉल इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनाते हैं और मेंटेन करते हैं, वे ही इसके लॉन्ग-टर्म प्राइस trajectory को अक्सर तय करते हैं।

The post Zcash के Original Builders का ECC से अलग होना, OpenAI और Anthropic के बीच आई दरार की याद दिलाता है appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

पिछले हफ्ते 9% गिरावट के बाद फिर चली Ethereum प्राइस वॉर्निंग

पिछले हफ्ते 9% गिरावट के बाद फिर चली Ethereum प्राइस वॉर्निंग

Ethereum (ETH) प्राइस फिर से वही बियरिश वार्निंग दिखा रहा है, जिसने पिछले हफ्ते लगभग 9% की करेक्शन से पहले संकेत दिया था। यह सिग्नल 22 अप्रैल को फिर से नजर आया
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/23 15:22
GenZVerse ने Polygon पर लाइव Web3 इकोसिस्टम के साथ पूरी तरह से ऑन-चेन गवर्नेंस सिस्टम तैनात किया

GenZVerse ने Polygon पर लाइव Web3 इकोसिस्टम के साथ पूरी तरह से ऑन-चेन गवर्नेंस सिस्टम तैनात किया

लंदन, यूनाइटेड किंगडम — GenZVerse ने अपने पूरी तरह से ऑन-चेन गवर्नेंस फ्रेमवर्क की तैनाती की घोषणा की है, साथ ही अपने लाइव Web3 इकोसिस्टम को सक्रिय करने की भी,
शेयर करें
The Bit Times2026/04/23 15:13
न्यूयॉर्क, इलिनोइस ने राज्य कर्मचारियों पर प्रेडिक्शन मार्केट्स पर प्रतिबंध लगाया

न्यूयॉर्क, इलिनोइस ने राज्य कर्मचारियों पर प्रेडिक्शन मार्केट्स पर प्रतिबंध लगाया

न्यूयॉर्क और इलिनोइस ने राज्य कर्मचारियों पर प्रेडिक्शन मार्केट्स में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया, इनसाइडर ट्रेडिंग के जोखिम और नैतिकता संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए।
शेयर करें
Crypto.news2026/04/23 14:50

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!