Epstein फाइल्स दिखाती हैं कि उसने Gary Gensler से डिजिटल करेंसी पर बातचीत के लिए मिलने की बात की थी। इससे पता चलता है कि Epstein शुरआती क्रिप्टोकरेन्सी लीडर्स औEpstein फाइल्स दिखाती हैं कि उसने Gary Gensler से डिजिटल करेंसी पर बातचीत के लिए मिलने की बात की थी। इससे पता चलता है कि Epstein शुरआती क्रिप्टोकरेन्सी लीडर्स औ

Jeffrey Epstein के ईमेल्स में खुलासा, Gary Gensler से क्रिप्टो पर मुलाकात की प्लानिंग

2026/02/17 09:15
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Epstein फाइल्स दिखाती हैं कि उसने Gary Gensler से डिजिटल करेंसी पर बातचीत के लिए मिलने की बात की थी। इससे पता चलता है कि Epstein शुरआती क्रिप्टोकरेन्सी लीडर्स और नीति निर्माताओं से मिलने की कोशिश कर रहा था।

मई 2018 की ईमेल्स में Epstein ने पूर्व Treasury Secretary Lawrence Summers को बताया कि “Gary Gensler जल्दी आ रहे हैं… वो डिजिटल करेंसी पर बात करना चाहते हैं।” Summers ने जवाब दिया कि वह Gensler को सरकारी सेवाओं के समय से जानते हैं और उन्हें “काफ़ी स्मार्ट” बताया।

इस बातचीत से ऐसा लगता है कि Epstein उम्मीद कर रहा था कि Gensler क्रिप्टोकरेन्सी से जुड़ी चर्चाओं में शामिल होंगे।

Epstein द्वारा Steve Bannon और Gensler पर बातचीतEpstein द्वारा Steve Bannon (पूर्व White House Chief Strategist) के साथ Gensler पर बातचीत। स्रोत: DOJ


Epstein Files में सामने आईं और भी Crypto Stories

अलग-अलग, इंटरनल मैसेजेज से पता चलता है कि Epstein ने MIT Media Lab लीडरशिप से जुड़ी क्रिप्टो मीटिंग्स का जिक्र किया था।

एक मैसेज में पूछा गया कि क्या दूसरे लोग “Gary Gensler में इंटरेस्टेड होंगे,” जो बताता है कि उस समय Gensler अकादमिक या नीति सर्कल्स में क्रिप्टोकरेन्सी फोकस्ड बातचीत में शामिल थे।

एक दूसरे मैसेज में Epstein ने लिखा था कि वह “कल Gary Gensler के साथ क्रिप्टो पर होंगे,” हालांकि फाइल्स से ये पुष्टि नहीं होती कि सीधा मीटिंग हुआ या नहीं।

उस समय, Gensler MIT में प्रोफेसर थे और वहां blockchain और डिजिटल करेंसी पढ़ाते थे।

बाद में, वह 2021 से 2025 तक SEC बने, जहां उन्होंने US इतिहास में क्रिप्टोकरेन्सी पर अब तक की सबसे कड़ी रेग्युलेटरी कार्रवाई की।

Gensler से जुड़े रेफरेंस, Epstein की शुरूआती क्रिप्टोकरेन्सी डेवेलपमेंट और इन्वेस्टमेंट में गहरी भागीदारी का सबूत दिखाते हैं।

DOJ डॉक्युमेंट्स दर्शाते हैं कि Epstein ने MIT के Media Lab को लाखों डॉलर डोनेट किए। इसमें Digital Currency Initiative को भी फंडिंग दी गई थी, जिसने Bitcoin Foundation के गिरने के बाद Bitcoin Core डेवेलपर्स को समर्थन दिया।

इस Initiative के तहत फंडेड डेवेलपर्स में Bitcoin के ओपन-सोर्स प्रोटोकॉल के मेनटेनर्स भी शामिल थे।

इसके अलावा, फाइनेंशियल रिकॉर्ड्स कन्फर्म करते हैं कि Epstein ने 2014 में क्रिप्टो एक्सचेंज Coinbase में $3 मिलियन इन्वेस्ट किए थे।

उन्होंने Bitcoin इन्फ्रास्ट्रक्चर फर्म Blockstream में भी निवेश किया था और शुरुआती Bitcoin डेवलपर्स, रिसर्चर्स और वेंचर कैपिटलिस्ट्स से संवाद किया था।

इसके अलावा, ईमेल्स में दिखाया गया है कि Epstein ने 2016 में Sharia-compliant डिजिटल करेंसी का प्रस्ताव रखा था, जो Bitcoin पर आधारित थी।

हालांकि, इन फाइल्स में Epstein और Gensler के बीच किसी भी वित्तीय संबंध का जिक्र नहीं है। और न ही इससे ये साबित होता है कि दोनों ने कभी सीधे तौर पर मुलाकात की या किसी क्रिप्टो से जुड़े प्रोजेक्ट पर साथ काम किया।

फिर भी, ये डॉक्युमेंट्स इस बात को उजागर करते हैं कि Epstein लगातार क्रिप्टो, अकादमिक संस्थानों और फाइनेंशियल पॉलिसी में प्रभावशाली लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे थे।

The post Jeffrey Epstein के ईमेल्स में खुलासा, Gary Gensler से क्रिप्टो पर मुलाकात की प्लानिंग appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

पिछले हफ्ते 9% गिरावट के बाद फिर चली Ethereum प्राइस वॉर्निंग

पिछले हफ्ते 9% गिरावट के बाद फिर चली Ethereum प्राइस वॉर्निंग

Ethereum (ETH) प्राइस फिर से वही बियरिश वार्निंग दिखा रहा है, जिसने पिछले हफ्ते लगभग 9% की करेक्शन से पहले संकेत दिया था। यह सिग्नल 22 अप्रैल को फिर से नजर आया
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/23 15:22
GenZVerse ने Polygon पर लाइव Web3 इकोसिस्टम के साथ पूरी तरह से ऑन-चेन गवर्नेंस सिस्टम तैनात किया

GenZVerse ने Polygon पर लाइव Web3 इकोसिस्टम के साथ पूरी तरह से ऑन-चेन गवर्नेंस सिस्टम तैनात किया

लंदन, यूनाइटेड किंगडम — GenZVerse ने अपने पूरी तरह से ऑन-चेन गवर्नेंस फ्रेमवर्क की तैनाती की घोषणा की है, साथ ही अपने लाइव Web3 इकोसिस्टम को सक्रिय करने की भी,
शेयर करें
The Bit Times2026/04/23 15:13
न्यूयॉर्क, इलिनोइस ने राज्य कर्मचारियों पर प्रेडिक्शन मार्केट्स पर प्रतिबंध लगाया

न्यूयॉर्क, इलिनोइस ने राज्य कर्मचारियों पर प्रेडिक्शन मार्केट्स पर प्रतिबंध लगाया

न्यूयॉर्क और इलिनोइस ने राज्य कर्मचारियों पर प्रेडिक्शन मार्केट्स में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया, इनसाइडर ट्रेडिंग के जोखिम और नैतिकता संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए।
शेयर करें
Crypto.news2026/04/23 14:50

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!