Hedera (HBAR) प्राइस पिछले 24 घंटों में करीब 1% ऊपर गया है, जिससे एक मजबूत होती रिकवरी जारी है। पिछले सात दिनों में, Hedera प्राइस में 11.3% की तेजी आई है, जिससHedera (HBAR) प्राइस पिछले 24 घंटों में करीब 1% ऊपर गया है, जिससे एक मजबूत होती रिकवरी जारी है। पिछले सात दिनों में, Hedera प्राइस में 11.3% की तेजी आई है, जिसस

Hedera में गिरावट से ब्रेकआउट की उम्मीद बढ़ी, क्या HBAR प्राइस 50% उछल सकता है

2026/02/17 21:00
5 मिनट पढ़ें

Hedera (HBAR) प्राइस पिछले 24 घंटों में करीब 1% ऊपर गया है, जिससे एक मजबूत होती रिकवरी जारी है। पिछले सात दिनों में, Hedera प्राइस में 11.3% की तेजी आई है, जिससे खरीदारों की लगातार दिलचस्पी लौटती दिख रही है।

भले ही मासिक और तिमाही प्रदर्शन अभी भी निगेटिव है, लेकिन हाल के प्राइस मूवमेंट्स कुछ ज्यादा ही बुलिश संकेत दे रहे हैं। Hedera प्राइस शायद ब्रेकआउट की कोशिश कर सकता है। चार्ट्स, मोमेंटम सिग्नल्स, और इन्वेस्टर एक्टिविटी अब दर्शाते हैं कि 14 फरवरी से 15 फरवरी के बीच दिखा पुलबैक Hedera के ब्रेकआउट आउटलुक को और मजबूत कर सकता है।

Bull Flag मजबूत, Pullback से Breakout की तैयारी

HBAR प्राइस हाल ही में 12-घंटे के चार्ट पर बुलिश फ्लैग-एंड-पोल पैटर्न बनाता दिख रहा है। बुल फ्लैग एक मजबूत अपवर्ड मूव (पोल) के बाद बनता है, जिसके बाद एक कंट्रोल्ड पुलबैक होता है, जिससे मार्केट को स्टेबल होने का मौका मिलता है और फिर ऊपर की ओर मूव कंटिन्यू होती है। इस केस में, शुरुआती रैली ने HBAR प्राइस को लगभग 50% तक ऊपर पहुंचा दिया 6 फरवरी से 14 फरवरी के बीच। और इसके बाद, हालिया हाई से करीब 9% का करेक्शन आया।

यह गिरावट फ्लैग स्ट्रक्चर के अंदर ही रही, जो बुलिश सेटअप के लिए जरूरी थी।

नीचे ब्रेक होने की बजाय, प्राइस स्टेबल हो गई और कंसोलिडेशन शुरू हुआ। HBAR अब $0.101 के करीब ट्रेंड कर रहा है, जो फ्लैग के अपर बाउंड्री के पास है।

ऐसी और टोकन इनसाइट्स चाहते हैं? Editor Harsh Notariya के Daily Crypto Newsletter के लिए यहां साइन अप करें।

HBAR फ्लैग को होल्ड करता हैHBAR फ्लैग को होल्ड करता है: TradingView

यह लेवल ब्रेकआउट ट्रिगर का काम करता है। अगर प्राइस इस जोन के ऊपर जाती है, तो रैली का अगला फेज शुरू हो सकता है। हालांकि, सिर्फ प्राइस पैटर्न ब्रेकआउट कन्फर्म के लिए काफी नहीं है। मोमेंटम और इन्वेस्टर बिहेवियर को भी इस मूव को सपोर्ट करना होगा।

Bullish divergence और मजबूत dip buying से Buyers की पकड़ फिर मजबूत

मोमेंटम इंडिकेटर्स दिखाते हैं कि पुलबैक के दौरान सेलिंग प्रेशर कमजोर पड़ गया। Relative Strength Index (RSI), जो एक मोमेंटम इंडिकेटर है और खरीदारों-बेचने वालों की ताकत नापता है, उसने बुलिश डाइवर्जेंस बनाई है।

25 जनवरी से 15 फरवरी के बीच, HBAR प्राइस ने लोअर लो बनाया (एक महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल के पास स्टेबल हुआ), यानी प्राइस कमजोर लेवल तक गिरा। लेकिन इसी दौरान, RSI ने हायर लो बनाया, जिससे जाहिर होता है कि सेलर्स की ताकत कम हो रही थी, भले ही प्राइस डाउन जा रहा था। यह पैटर्न इंडीकेट करता है कि खरीदार धीरे-धीरे कंट्रोल में आ रहे थे।

बुलिश Divergenceबुलिश Divergence: TradingView

जैसे ही HBAR ने $0.098 के सपोर्ट लेवल को टच किया, यह सिग्नल आया है, जिससे इस ज़ोन में खरीदारों की अच्छी मौजूदगी कन्फर्म हो गई है।

Exchange फ्लो डेटा भी इस ट्रेंड को सपोर्ट करता है। Exchange नेटफ्लो यह ट्रैक करता है कि कितने कॉइन्स exchange में आते या निकलते हैं। जब कॉइन्स exchanges से बाहर जाते हैं, तो आमतौर पर इसका मतलब है कि निवेशक accumulation (खरीद) कर रहे हैं, क्योंकि वे अपनी एसेट्स को प्राइवेट वॉलेट्स में ट्रांसफर कर लेते हैं, बेचने की तैयारी नहीं करते।

15 फरवरी को, HBAR ने $2.49 मिलियन का exchange ऑउटफ्लो दर्ज किया, जो एक हफ्ते से ज्यादा का सबसे बड़ा ऑउटफ्लो था, जब प्राइस $0.098 के आस-पास स्टेबल था।

डिप खरीदार आ रहे हैंडिप खरीदार आ रहे हैं: Coinglass

यह दिखाता है कि निवेशकों ने संभवतः डिप पर खरीदी की है, न कि बिकवाली, जिससे प्राइस स्टेबल रहा और ब्रेकआउट स्ट्रक्चर भी बरकरार रहा। अब जब मोमेंटम और accumulation एक साथ आ रहे हैं, तो फाइनल कन्फर्मेशन इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या खरीदारों की ताकत resistance के पास बनी रहती है या नहीं।

Smart money और खरीदारों की ताकत बरकरार, Hedera प्राइस में 50% रैली संभव

अन्य मुख्य इंडीकेटर्स भी दिखाते हैं कि खरीदार ट्रेंड को सपोर्ट कर रहे हैं। Bull Bear Power इंडिकेटर, जो देखता है कि मार्केट में खरीदार या बेचने वाले कौन डॉमिनेट कर रहे हैं, वह करेक्शन के दौरान भी पॉजिटिव रहा। इसका मतलब, करेक्शन के बावजूद खरीदार कंट्रोल में रहे।

Smart Money Index भी अभी तक अपनी सिग्नल लाइन से ऊपर बना हुआ है। यह इंडिकेटर अनुभवी निवेशकों की एक्टिविटी को ट्रैक करता है, और जब यह सिग्नल लाइन से ऊपर रहता है, तो इसका अर्थ है कि बड़े निवेशक एक्टिव और इन्वेस्टेड हैं।

यह लगातार सपोर्ट ब्रेकआउट लेवल्स के पास बेहद जरूरी हो जाता है। फिलहाल महत्वपूर्ण ब्रेकआउट लेवल $0.101 पर है। अगर HBAR प्राइस इसमें मजबूती से ऊपर जाता है, तो बुल फ्लैग पैटर्न एक्टिवेट हो सकता है और HBAR प्राइस को $0.150 तक ले जा सकता है, जो करीब 50% की रैली है। इस टारगेट तक जाने के लिए मुख्य रेजिस्टेंस लेवल्स $0.120 और $0.133 हैं।

HBAR प्राइस एनालिसिसHBAR प्राइस एनालिसिस: TradingView

हालांकि, नीचे गिरने का खतरा अभी भी मौजूद है। अगर HBAR $0.086 से नीचे गिरता है, तो बुल फ्लैग पैटर्न फेल हो जाएगा और ब्रेकआउट सेटअप रद्द हो जाएगा।

फिलहाल, Hedera की इस गिरावट को कंसोलिडेशन फेज माना जा रहा है, न कि रिवर्सल। प्राइस स्ट्रक्चर, मोमेंटम सिग्नल्स, और इन्वेस्टर्स की एक्टिविटी सभी इस ओर इशारा करती हैं कि ब्रेकआउट की कोशिश अभी भी जारी है। रेज़िस्टेंस के ऊपर अगला मूव तय करेगा कि Hedera प्राइस 50% रैली सेटअप पूरा कर सकता है या नहीं।

The post Hedera में गिरावट से ब्रेकआउट की उम्मीद बढ़ी, क्या HBAR प्राइस 50% उछल सकता है appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Hedera लोगो
Hedera मूल्य(HBAR)
$0,10239
$0,10239$0,10239
+%1,67
USD
Hedera (HBAR) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

फरवरी में Crypto Sentiment कमजोर, Bitcoin को और गिरावट का खतरा

फरवरी में Crypto Sentiment कमजोर, Bitcoin को और गिरावट का खतरा

क्रिप्टो मार्केट सेंटीमेंट काफी तेजी से खराब हुआ है, Matrixport के Greed & Fear इंडेक्स के बेहद निचले स्तर पर पहुंचने से यह संकेत मिल रहा है कि मार्केट एक और अह
शेयर करें
Beincrypto HI2026/02/17 22:01
Paxos बैंकों से स्टेबलकॉइन्स को मुख्य बुनियादी ढांचे के रूप में अपनाने का आग्रह करता है

Paxos बैंकों से स्टेबलकॉइन्स को मुख्य बुनियादी ढांचे के रूप में अपनाने का आग्रह करता है

मुख्य बातें स्टेबलकॉइन मुख्य वित्तीय बुनियादी ढांचे में विकसित हो रहे हैं, न कि केवल क्रिप्टो उपकरण। बैंकों को अब यह तय करना होगा कि कैसे – न कि […] पोस्ट Paxos बैंकों से आग्रह करता है
शेयर करें
Coindoo2026/02/17 21:47
Jupiter मूल्य विश्लेषण – JUP $30B नेटिव SOL स्टेकिंग के बाद $0.19 को लक्षित कर रहा है

Jupiter मूल्य विश्लेषण – JUP $30B नेटिव SOL स्टेकिंग के बाद $0.19 को लक्षित कर रहा है

मुख्य बातें: Jupiter की कीमत आज 4% बढ़कर $0.16 पर ट्रेड कर रही है। यह तब हुआ है जब Jupiter ने Native Staking की शुरुआत की है, जिसमें $30B स्टेक की गई SOL
शेयर करें
Coinstats2026/02/17 21:29