Bitcoin प्राइस पिछले 24 घंटे में लगभग फ्लैट ट्रेड कर रहा है, जो $67,600 के करीब बना हुआ है। लेकिन 30-दिन की गिरावट कुछ और Story बताती है। प्राइस महीने-दर-महीने Bitcoin प्राइस पिछले 24 घंटे में लगभग फ्लैट ट्रेड कर रहा है, जो $67,600 के करीब बना हुआ है। लेकिन 30-दिन की गिरावट कुछ और Story बताती है। प्राइस महीने-दर-महीने

Bitcoin का ‘Big Bad’ सामने आया — साल की ऊंचाई पर व्हेल मेट्रिक, प्राइस $60,000 तक जा सकता है

2026/02/18 14:39
6 मिनट पढ़ें

Bitcoin प्राइस पिछले 24 घंटे में लगभग फ्लैट ट्रेड कर रहा है, जो $67,600 के करीब बना हुआ है। लेकिन 30-दिन की गिरावट कुछ और Story बताती है। प्राइस महीने-दर-महीने लगभग 27% गिरा है। ये अचानक से आया intraday pause रिकवरी का संकेत नहीं है। ये गिरावट से पहले मामूली ब्रेक भी हो सकता है।

सबसे मजबूत होल्डर ग्रुप्स में से एक आक्रामक डिस्ट्रिब्यूशन सिग्नल्स दिखा रहा है। ये पैटर्न, उन historical setups से मिलते हैं जो तेज correction से पहले दर्ज किए गए थे। खतरा बिल्कुल साफ दिख रहा है।

Bear Flag ब्रेकडाउन और Whale Ratio साल के हाई पर, बना है ऐतिहासिक पैटर्न

Bitcoin पहले ही bear flag पैटर्न से नीचे आ चुका है। इस structure में breakdown point से करीब 40% crash की रिस्क रहती है। पैटर्न खुद थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। लेकिन एक और बड़ा डेवलपमेंट साथ में देखने को मिला।

Exchange Whale Ratio 14 फरवरी को बढ़कर 0.81 पर पहुंच गया। ये पिछले एक साल में सबसे ज्यादा रीडिंग रही है। ये मेट्रिक, टॉप 10 whale inflows और कुल एक्सचेंज inflows का ratio ट्रैक करता है।

इतिहास बताता है कि ये पैटर्न बेहद सटीकता के साथ बार-बार रिपीट हुआ है। मार्च 2025 में, ये ratio 0.62 तक पहुंचा जब Bitcoin करीब $84,100 पर ट्रेड कर रहा था। प्राइस अगले हफ्ते करीब 3.7% बढ़कर $87,200 पहुंच गया क्योंकि whales पहले से पोजिशन ले रहे थे। लेकिन अप्रैल की शुरुआत तक, Bitcoin लगभग 12.6% गिरकर $76,200 पहुंच गया क्योंकि distribution शुरू हो गया था।

नवंबर में भी यही हुआ। ratio 0.70 तक पहुंचा जब प्राइस $88,400 के करीब था। Bitcoin लगभग 5.2% बढ़कर $93,000 तक गया और फिर दिसंबर के मध्य तक लगभग 7.4% गिरकर $86,000 पर आ गया। पैटर्न क्लियर है – whales पहले पोजिशन लेते हैं, प्राइस थोड़ी देर ऊपर जाता है, फिर भारी सेलिंग शुरू हो जाती है।

व्हेल-से-एक्सचेंज रेशियो वर्ष का उच्चतम स्तर छूता हैExchange-Whale Ratio: CryptoQuant

अब ये ratio फरवरी के मध्य में 0.81 तक पहुंच गया जब Bitcoin करीब $69,700 पर ट्रेड हो रहा था। ये पिछले 12 महीनों में सबसे बड़ा व्हेल-मेट्रिक स्पाइक है। प्राइस पहले ही गिर चुका है और फिलहाल $67,000 के आसपास बना हुआ है। लेकिन ratio अभी भी 0.65 पर ऊपर ही है।

ये level अब भी historical profit-booking zone में आता है, जैसा कि पुराने corrections में देखने को मिला था। इसलिए, एक और तेज BTC प्राइस बाउंस और फिर डीपर correction को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

8 फरवरी से 16 फरवरी के बीच 12-घंटे के चार्ट पर एक hidden bearish divergence बन गई थी। इस दौरान प्राइस ने lower high बनाया। वहीं, Relative Strength Index (RSI), जो एक momentum indicator है, उसने higher high बनाया। ये combination pullback के जारी रहने का इशारा करता है, न कि reversal का।

Bitcoin RSI रिस्क का संकेतBitcoin RSI रिस्क का संकेत: TradingView

तीनों सिग्नल गहरे करेक्शन की ओर इशारा करते हैं। लेकिन इस कमजोरी के लिए खास तौर से व्हेल्स को क्यों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है?

Whale addresses में कमी, सबसे मजबूत सप्लाई क्लस्टर पर फोकस

कुछ लोग कह सकते हैं कि Exchange Whale Ratio इसलिए बढ़ा है क्योंकि टोटल एक्सचेंज इनफ्लो कम हो गया। लेकिन असली व्हेल एड्रेस की गिनती इसे गलत साबित करती है।

1,000 BTC या उससे ज्यादा होल्ड करने वाले व्हेल एड्रेस 22 जनवरी को 1,959 थे, जो अब घटकर 1,939 हो गए हैं। यानी करेक्शन के दौरान 20 व्हेल एड्रेस कम हो गए। ये होल्डर अचानक गायब नहीं हुए हैं। इन्होंने प्राइस गिरने के साथ-साथ अपनी होल्डिंग्स डिस्ट्रीब्यूट कर दी हैं। व्हेल एड्रेस भी प्राइस के साथ ही कम हुए। उन्होंने डिप में खरीदारी नहीं की — बल्कि डिप खुद बनाया।

व्हेल्स लगातार बीटीसी बेच रहे हैंव्हेल्स लगातार बीटीसी बेच रहे हैं: Glassnode

ऐसी और भी टोकन इनसाइट्स रोज़ाना पाएं, एडिटर Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूजलेटर यहां सब्सक्राइब करें।

पैटर्न यह दिखाता है कि व्हेल्स प्राइस के रिबाउंड का फायदा उठाकर थोड़े समय में बेचकर निकल जाते हैं। इनकी कन्विक्शन कमजोर है। जब मजबूत होल्डर्स कमजोरी में खरीदारी करते हैं, तो बाइंग प्रेशर बनता है। लेकिन अगर लोग कमजोरी में ही होल्डिंग्स डिस्ट्रीब्यूट करने लगें, तो गिरावट और तेज हो जाती है। Bitcoin का 27% का मंथली ड्रॉप सही लगता है जब आप देखते हैं कि 20 व्हेल एड्रेस या कम से कम 20,000 BTC बाहर चले गए हैं।

असल खतरा तब दिखता है जब यह देखा जाए कि सप्लाई कहां सबसे ज्यादा है। UTXO Realized Price Distribution से पूरा मार्केट में कॉस्ट बेसिस क्लस्टर्स पता चलते हैं। कुछ ऐसे प्राइस लेवल्स दिखते हैं जहां सबसे ज्यादा सप्लाई बनी थी। ये जोन, मार्केट की दिशा के हिसाब से, मजबूत सपोर्ट या रेजिस्टेंस का काम करते हैं।

अभी सबसे ज्यादा क्लस्टर $66,800 के पास है। इस लेवल पर मौजूदा प्राइस के नीचे सबसे ज्यादा सप्लाई कंसंट्रेटेड है। यह निकट भविष्य में सबसे बड़ा कॉस्ट बेसिस जोन है। इसे तोड़ने के लिए भारी सेलिंग प्रेशर चाहिए। रिटेल ट्रेडर्स के पास इतनी ताकत नहीं है कि ऐसी बड़ी सप्लाई को पार कर सकें। सिर्फ व्हेल्स के पास ही यह क्षमता है। इसलिए, वे Bitcoin प्राइस के लिए असली ‘Big Bad’ साबित हो सकते हैं।

प्रमुख प्राइस क्लस्टरप्रमुख प्राइस क्लस्टर: Glassnode

समस्या यहाँ है। वही व्हेल्स पहले से ही मार्केट में डिस्ट्रिब्यूट कर रही हैं। Exchange Whale Ratio ने इसे साबित किया है। एड्रेस काउंट में गिरावट ने भी इसे कन्फर्म किया है। वे एक्टिवली मार्केट में बेच रही हैं। इस वक्त प्राइस करीब $67,600 पर है, जो $66,800 के क्लस्टर के बेहद करीब है।

Bitcoin प्राइस का क्रिटिकल सपोर्ट $60,000 क्रैश रिस्क से बचाएगा

पहला बड़ा सपोर्ट लेवल $66,600 पर है। यह $66,800 के URPD क्लस्टर के बिलकुल करीब है। दोनों लेवल एक ही टेक्निकल और सप्लाई-आधारित जोन को रिप्रेजेंट करते हैं। Bitcoin इस क्रिटिकल सपोर्ट से सिर्फ 1.6% ऊपर ट्रेड हो रहा है। अगर व्हेल्स डिस्ट्रिब्यूट करना जारी रखती हैं तो यह लेवल ज्यादा देर नहीं टिकेगा।

अगर $66,600 से नीचे ब्रेक होता है, तो रास्ता सीधा $60,000 की तरफ खुल जाएगा। यह मौजूदा स्तर से लगभग 12% और गिरावट को दर्शाता है। Bitcoin ने 6 फरवरी को इस जोन को टच किया था और वहां से बाउंस किया। लेकिन अब की सेटिंग पहले से ज्यादा कमजोर दिख रही है। तब Whale Ratio अपने सालाना हाई पर नहीं था। हिडन बियरिश डाइवर्जेंस भी अभी बना नहीं था।

Bitcoin प्राइस एनालिसिसBitcoin प्राइस एनालिसिस: TradingView

अब ये सारी वॉर्निंग्स एक साथ फ्लैश कर रही हैं, जबकि प्राइस सबसे स्ट्रॉन्ग सप्लाई क्लस्टर के बस ऊपर है। अगर $66,600 टूटता है, तो URPD जोन फेल होते ही सेलिंग का कैस्केड ट्रिगर हो सकता है। जो होल्डर $66,800 के कॉस्ट बेसिस के करीब बैठे हैं, वे पैनिक कर सकते हैं। Leveraged longs जो रिकवरी की उम्मीद में बैठे हैं, वे लिक्विडेट हो सकते हैं। $60,000 की तरफ मूव पहले ब्रेकडाउन से भी तेज़ हो सकता है।

अगर ऊपर की तरफ देखें, तो Bitcoin को असली स्ट्रेंथ दिखाने के लिए $71,600 के ऊपर क्लीन ब्रेक की जरूरत है। तभी इमीजिएट बियरिश स्ट्रक्चर इनवैलिडेट होगा और खरीदार कंट्रोल में लौटेंगे। पूरी तरह से पैटर्न इनवैलिडेशन सिर्फ $79,300 के ऊपर ही मुमकिन है। जब तक Bitcoin ये लेवल री-क्लेम नहीं करता, तब तक बियर फ्लैग ब्रेकडाउन एक्टिव रहेगा और डाउनसाइड रिस्क हावी रहेगा।

The post Bitcoin का ‘Big Bad’ सामने आया — साल की ऊंचाई पर व्हेल मेट्रिक, प्राइस $60,000 तक जा सकता है appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Bad Idea AI लोगो
Bad Idea AI मूल्य(BAD)
$0.00000000094
$0.00000000094$0.00000000094
+3.29%
USD
Bad Idea AI (BAD) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए service@support.mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

नेवादा ने प्रेडिक्शन मार्केट विवाद में Kalshi पर मुकदमा दायर किया

नेवादा ने प्रेडिक्शन मार्केट विवाद में Kalshi पर मुकदमा दायर किया

नेवादा गेमिंग कंट्रोल बोर्ड ने KalshiEX LLC के खिलाफ सिविल प्रवर्तन कार्रवाई दर्ज की है, संघीय रूप से विनियमित प्रेडिक्शन मार्केट पर बिना लाइसेंस के पेशकश करने का आरोप लगाते हुए
शेयर करें
Crypto.news2026/02/18 16:30
एनालिस्ट का दावा, Upbit पर $5 बिलियन XRP सेलिंग फ्लो से प्राइस पर होगा असर

एनालिस्ट का दावा, Upbit पर $5 बिलियन XRP सेलिंग फ्लो से प्राइस पर होगा असर

XRP (XRP) प्राइस बुधवार को भी गिरावट के साथ ट्रेड हुआ, जिससे पिछले एक साल में इसकी वैल्यू में 44% की गिरावट आ चुकी है। इसी बीच, एक मार्केट एनालिस्ट ने साउथ कोरि
शेयर करें
Beincrypto HI2026/02/18 16:07
ORCA प्राइस में 50% की तेजी, $1 Million की डिमांड से उछाल, लेकिन रिस्क के संकेत भी दिखे

ORCA प्राइस में 50% की तेजी, $1 Million की डिमांड से उछाल, लेकिन रिस्क के संकेत भी दिखे

ORCA ने पिछले 24 घंटों में मार्केट को हैरान कर दिया, क्योंकि इसकी प्राइस में 50% की तेज उछाल आई। ये प्राइस बिना किसी बड़े डेवलपमेंट की घोषणा के तेजी से बढ़ी। ये
शेयर करें
Beincrypto HI2026/02/18 15:09