विश्लेषकों का कहना है कि व्यापक दृष्टिकोण ऐतिहासिक रूप से Bitcoin ETF के लिए बुलिश बना हुआ है, क्योंकि इन फंड्स ने दो साल पहले लॉन्च होने के बाद से अब भी $53 बिविश्लेषकों का कहना है कि व्यापक दृष्टिकोण ऐतिहासिक रूप से Bitcoin ETF के लिए बुलिश बना हुआ है, क्योंकि इन फंड्स ने दो साल पहले लॉन्च होने के बाद से अब भी $53 बि

Bitcoin ETF में 2026 में अब तक $4.5 बिलियन ऑउटफ्लो, क्या ये सिलसिला जारी रहेगा

2026/02/22 19:07
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

US Spot Bitcoin exchange-traded funds (ETFs) को इस साल सबसे ज्यादा इंस्टिट्यूशनल friction का सामना करना पड़ रहा है।

इस साल, इन फंड्स में छह हफ्तों तक लगातार ऑउटफ्लो देखने को मिला है। इसकी वजह ग्लोबल मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितता है, जिससे कैपिटल पारंपरिक सुरक्षित ऑप्शंस की तरफ जा रहा है।

BlackRock, Fidelity के नेतृत्व में Bitcoin ETF से निकासी, मैक्रो चिंता बरकरार

SosoValue के डेटा के मुताबिक, 2026 की शुरुआत से अब तक इन फंड्स से करीब $4.5 बिलियन निकल चुके हैं, जबकि इसी साल के पहले और तीसरे हफ्ते में सिर्फ $1.8 बिलियन की inflow दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा नुकसान पिछले पांच हफ्तों में हुआ है, जो जनवरी के अंत से शुरू हुआ था। इसी दौरान, ETF सेक्टर से लगभग $4 बिलियन उड़न-छू हो गए। इसकी बड़ी वजह Bitcoin की हालिया प्राइस struggles मानी जा रही है।

2026 में Bitcoin ETFs के वीकली फ्लो।2026 में Bitcoin ETFs के वीकली फ्लो। स्रोत: SoSo Value

सबसे बड़ी गिरावट इस कैटेगरी के heavyweights में देखने को मिली है। BlackRock के iShares Bitcoin Trust (IBIT) में पिछले पांच हफ्तों में $2.1 बिलियन से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि Fidelity के Wise Origin Bitcoin Fund (FBTC) से $954 मिलियन से भी ज्यादा की ऑउटफ्लो देखी गई।

CryptoQuant के analyst J.A. Maartun के मुताबिक, Bitcoin ETF ऑउटफ्लो $8.3 बिलियन तक पहुंच चुकी है, जो पिछले अक्टूबर के ऑल-टाइम हाई से काफी नीचे है। इससे ये साल ETF स्टार्ट होने के बाद सबसे कमजोर साल बन गया है।

इसी के साथ, withdrawal की मौजूदा लगातार ट्रेंड दिखाता है कि इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स की सोच अब पहले जैसी आक्रामक मोमेंटम वाली नहीं रही, जैसी शुरुआत के दो साल में देखी गई थी।

पिछले एक साल में, US की मैक्रो पॉलिसी की वजह से Wall Street allocators में बड़ा de-risking ट्रेंड दिखा है।

इसके चलते Digital assets से पैसा निकलकर गोल्ड और सिल्वर जैसे precious metals की ओर मूव किया है। सिर्फ context के लिए, Gold और उससे जुड़े ETFs में पिछले तीन महीनों में $16 बिलियन की inflow देखी गई है।

फिर भी, मार्केट ऑब्जर्वर्स ने बताया है कि Bitcoin ETFs की स्ट्रक्चरल फूटप्रिंट अभी भी काफी हद तक बरकरार है।

Bloomberg के सीनियर ETF एनालिस्ट Eric Balchunas का कहना है कि बड़े पैमाने पर देखा जाए तो यह शुरुआती एसेट क्लास के लिए ऐतिहासिक रूप से bullish बना हुआ है।

उन्होंने यह भी बताया कि, हालिया ऑउटफ्लो के बावजूद, इन फंड्स ने मार्केट की शुरुआती अपेक्षाओं से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। पहले साल में सिर्फ $5 बिलियन से $15 बिलियन इनफ्लो का अनुमान था, जबकि फंड्स ने इससे कहीं ज्यादा अच्छे रिजल्ट दिए हैं।

The post Bitcoin ETF में 2026 में अब तक $4.5 बिलियन ऑउटफ्लो, क्या ये सिलसिला जारी रहेगा appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
4 लोगो
4 मूल्य(4)
$0.010368
$0.010368$0.010368
-1.18%
USD
4 (4) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

ATOM मूल्य भविष्यवाणी: स्मार्ट मनी लॉन्ग स्क्वीज़ सेटअप के बावजूद $2.20 का लक्ष्य

ATOM मूल्य भविष्यवाणी: स्मार्ट मनी लॉन्ग स्क्वीज़ सेटअप के बावजूद $2.20 का लक्ष्य

ATOM का सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ब्रेकआउट मोमेंटम का संकेत देता है, लेकिन आक्रामक बिकवाली का दबाव और ओवरबॉट स्थितियां अगले से पहले एक पुलबैक की ओर इशारा करती हैं
शेयर करें
BlockChain News2026/04/26 17:39
Iran ने US में पीक गैसोलीन डिमांड सीज़न से पहले मजबूत ऑयल कार्ड्स होने का दावा किया

Iran ने US में पीक गैसोलीन डिमांड सीज़न से पहले मजबूत ऑयल कार्ड्स होने का दावा किया

ईरान ने बिना खेले हुए तेल सप्लाई कार्ड्स का उल्लेख किया है क्योंकि होर्मुज़ निर्यात अमेरिकी पीक समर गैसोलीन डिमांड से पहले 95% नीचे बना हुआ है। The post Iran ने
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/27 05:05
DOT मूल्य भविष्यवाणी: दो सप्ताह के भीतर $1.18 की गिरावट से पहले $1.30 की राहत रैली

DOT मूल्य भविष्यवाणी: दो सप्ताह के भीतर $1.18 की गिरावट से पहले $1.30 की राहत रैली

Polkadot में $1.30 प्रतिरोध स्तर तक पहुँचने की 65% संभावना दिखती है, जो एक डेड कैट बाउंस में होगी, इससे पहले कि यह $1.18 सपोर्ट तक टूट जाए, क्योंकि रिटेल लॉन्ग पोजीशन लिक्विडेशन कैस्केड का सामना कर रही हैं। (
शेयर करें
BlockChain News2026/04/26 17:27

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Roll the Dice & Win Up to 1 BTC

Roll the Dice & Win Up to 1 BTCRoll the Dice & Win Up to 1 BTC

Invite friends & share 500,000 USDT!