Bitwise के CIO Matt Hougan के अनुसार, यह मान लेना कि Layer 1 blockspace एक कमोडिटी बन चुका है, जल्दीबाज़ी हो सकती है। Hougan का कहना है कि संस्थागत व्यवहार इस पBitwise के CIO Matt Hougan के अनुसार, यह मान लेना कि Layer 1 blockspace एक कमोडिटी बन चुका है, जल्दीबाज़ी हो सकती है। Hougan का कहना है कि संस्थागत व्यवहार इस प

Ethereum, Solana ने L1 मिथक को किया गलत साबित — Bitwise CIO बोले, Prediction Markets से सबकुछ बदल जाएगा

2026/02/23 05:12
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Bitwise के CIO Matt Hougan के अनुसार, यह मान लेना कि Layer 1 blockspace एक कमोडिटी बन चुका है, जल्दीबाज़ी हो सकती है। Hougan का कहना है कि संस्थागत व्यवहार इस पर एक बिल्कुल अलग स्टोरी दिखाता है।

Hougan ने उस बढ़ती सोच पर सवाल उठाया, जिसमें कहा जा रहा है कि L1 blockspace एक कमोडिटी बनता जा रहा है।

Top-Tier chains पर Institutional Capital का cluster, ऑन-चेन prediction मार्केट्स ने Information Edge को नई परिभाषा दी

Bitwise एग्जीक्यूटिव के मुताबिक, अगर इंफ्रास्ट्रक्चर सच में कमोडिटाइज़ हो गया होता, तो पूंजी और डेवेलपमेंट सभी चेन में बराबर तरीके से वितरित होती।

लेकिन, असल में ज्यादातर संस्थागत बिल्डिंग बहुत ही कम चेन (जैसे Ethereum, Solana आदि) पर हो रही है।

Ethereum और Solana जैसी नेटवर्क्स अब भी माइंडशेयर, लिक्विडिटी और डेवेलपर एक्टिविटी में लीड कर रही हैं, जबकि नई Layer 1s फीस और थ्रूपुट पर जबरदस्त कॉम्पिटीशन कर रही हैं। Hougan ने आज के कम-फीस वाले माहौल के लिए एक आसान वजह बताई।

हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि मौजूदा बैलेंस ज्यादा समय तक नहीं टिक सकता।

अगर ब्लॉकचेन-बेस्ड फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रिलियन $ की टोकनाइज़्ड एसेट्स और ऑन-चेन सेटलमेंट को सपोर्ट करने के लिए एक्सपैंड होता है, तो आज की ज्यादा कैपेसिटी जल्द ही कम पड़ सकती है। इस तरह का नतीजा टॉप नेटवर्क्स की इकॉनमी को पूरी तरह बदल सकता है।

Prediction Markets को “Internet Age का Reg FD” बता रहे हैं Hougan

इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा, Hougan ने एक और चर्चित मुद्दे पर भी राय रखी: क्रिप्टो-बेस्ड प्रिडिक्शन मार्केट्स में इनसाइडर ट्रेडिंग को लेकर चिंताएं।

Regulation Fair Disclosure (Reg FD) का मकसद यह है कि कोई भी जरूरी जानकारी सिर्फ चुनिंदा निवेशकों को न दी जाए।

Hougan का मानना है कि prediction मार्केट्स इस सिद्धांत को आगे बढ़ाते हैं, क्योंकि वे बड़े इवेंट्स के इर्द-गिर्द संभावनाओं की पब्लिकली प्राइसिंग करते हैं।

उन्होंने बताया कि कैसे पहले न्यूज़ और इनसाइड जानकारी हासिल करने के लिए वॉशिंगटन डी.सी. में hedge funds “alpha” निकालते थे – इसके लिए ये hedge funds लॉबिस्ट्स और कंसल्टेंट्स हायर करते थे ताकि Capitol Hill से प्राइवेट इंटेलिजेंस मिल सके।

आज, रिटेल इन्वेस्टर्स भी live probabilities ट्रैक कर सकते हैं Polymarket जैसे प्लेटफॉर्म्स पर, जिनमें ऐसे मार्केट्स भी शामिल हैं जो Clarity Act जैसे किसी कानून के पास होने की संभावना से जुड़े हैं।

उन्होंने माना कि रिस्क अब भी हैं, खासकर prediction मार्केट्स में insider trading को रोकने की सख्त जरूरत है। फिर भी, Hougan ने जोर दिया कि prediction मार्केट्स का कुल असर बहुत पॉजिटिव और बराबरी देने वाला है।

इसलिए, यहां दो बहसें हैं:

  • क्या L1s एक जैसी, commoditized हो गई हैं
  • क्या prediction मार्केट्स से किसी को अनफेयर एडवांटेज मिल सकता है

दोनों बहसें इस पर टिकी हैं कि फाइनेंशियल सिस्टम्स में पावर कैसे डिस्ट्रिब्यूट होती है। Matt Hougan के अनुसार, टॉप-टियर चेन पर institutions का फोकस इकोनॉमिक रियलिटी दिखाता है, ये सिर्फ commoditization नहीं है।

वहीं, prediction मार्केट्स एक ऐसा रेयर उदाहरण हैं जहाँ information asymmetry वाकई कम हो सकती है।

The post Ethereum, Solana ने L1 मिथक को किया गलत साबित — Bitwise CIO बोले, Prediction Markets से सबकुछ बदल जाएगा appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Solayer लोगो
Solayer मूल्य(LAYER)
$0,08835
$0,08835$0,08835
+0,19%
USD
Solayer (LAYER) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

ATOM मूल्य भविष्यवाणी: स्मार्ट मनी लॉन्ग स्क्वीज़ सेटअप के बावजूद $2.20 का लक्ष्य

ATOM मूल्य भविष्यवाणी: स्मार्ट मनी लॉन्ग स्क्वीज़ सेटअप के बावजूद $2.20 का लक्ष्य

ATOM का सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर ब्रेकआउट मोमेंटम का संकेत देता है, लेकिन आक्रामक बिकवाली का दबाव और ओवरबॉट स्थितियां अगले से पहले एक पुलबैक की ओर इशारा करती हैं
शेयर करें
BlockChain News2026/04/26 17:39
Iran ने US में पीक गैसोलीन डिमांड सीज़न से पहले मजबूत ऑयल कार्ड्स होने का दावा किया

Iran ने US में पीक गैसोलीन डिमांड सीज़न से पहले मजबूत ऑयल कार्ड्स होने का दावा किया

ईरान ने बिना खेले हुए तेल सप्लाई कार्ड्स का उल्लेख किया है क्योंकि होर्मुज़ निर्यात अमेरिकी पीक समर गैसोलीन डिमांड से पहले 95% नीचे बना हुआ है। The post Iran ने
शेयर करें
Beincrypto HI2026/04/27 05:05
DOT मूल्य भविष्यवाणी: दो सप्ताह के भीतर $1.18 की गिरावट से पहले $1.30 की राहत रैली

DOT मूल्य भविष्यवाणी: दो सप्ताह के भीतर $1.18 की गिरावट से पहले $1.30 की राहत रैली

Polkadot में $1.30 प्रतिरोध स्तर तक पहुँचने की 65% संभावना दिखती है, जो एक डेड कैट बाउंस में होगी, इससे पहले कि यह $1.18 सपोर्ट तक टूट जाए, क्योंकि रिटेल लॉन्ग पोजीशन लिक्विडेशन कैस्केड का सामना कर रही हैं। (
शेयर करें
BlockChain News2026/04/26 17:27

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Roll the Dice & Win Up to 1 BTC

Roll the Dice & Win Up to 1 BTCRoll the Dice & Win Up to 1 BTC

Invite friends & share 500,000 USDT!