मैंने क्रिप्टो मार्केट में उस समय एंट्री की थी जब Bitcoin लगभग $6,000 पर ट्रेड हो रहा था — हां, इतनी पुरानी बात है। उस समय यह फाइनेंस और एक्सपेरिमेंटेशन के बीच मैंने क्रिप्टो मार्केट में उस समय एंट्री की थी जब Bitcoin लगभग $6,000 पर ट्रेड हो रहा था — हां, इतनी पुरानी बात है। उस समय यह फाइनेंस और एक्सपेरिमेंटेशन के बीच

आज के क्रिप्टो मार्केट में “Buy the Rumor, Sell the News” स्ट्रेटजी क्यों काम नहीं कर रही

2026/02/23 15:58
6 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

मैंने क्रिप्टो मार्केट में उस समय एंट्री की थी जब Bitcoin लगभग $6,000 पर ट्रेड हो रहा था — हां, इतनी पुरानी बात है। उस समय यह फाइनेंस और एक्सपेरिमेंटेशन के बीच “नो मेन्स लैंड” में था, और मार्केट न्यूज़ या प्रभावशाली लोगों की बातों पर तुरंत, बिना सोच-विचार के रिएक्ट करता था।

यह सिर्फ मेरा अनुभव नहीं था। सालों बाद एक स्टडी ने 2020–2021 के दौरान Bitcoin और Dogecoin का एनालिसिस किया। रिसर्च में पाया गया कि जिन दिनों Musk ने क्रिप्टोकरेंसीज़ पर ट्वीट किया, उन दिनों प्राइस और ट्रेडिंग वॉल्यूम में सांख्यिकीय रूप से बड़ा उछाल आया। Dogecoin पर यह असर Bitcoin से दस गुना ज्यादा दिखा, जिससे इसकी वोलैटिलिटी बहुत बढ़ गई थी।

आज के टाइम की बात करें तो चीज़ें बिल्कुल अलग लगती हैं। बड़ी न्यूज़ अब भी आती है। प्राइस ऊपर-नीचे होते हैं। लेकिन मार्केट का रिएक्शन अब बदल चुका है। नीचे मैं बता रहा हूं कि आज मार्केट में क्या और कैसे बदलाव हुए हैं।

पहले सिर्फ हेडलाइंस ही मार्केट बनाती थीं

पहले की क्रिप्टो साइकिल्स तुरंत रिएक्शन पर डिपेंड थीं। उस समय लिक्विडिटी कम थी, डेरिवेटिव्स का रोल प्राइस डिस्कवरी में कम था और स्पॉट मार्केट्स में पोजीशनिंग साफ दिखती थी। ऐसे में न्यूज़ आते ही प्राइस तेजी से बदल जाता था।

मैंने यह पहचानने के लिए कि Bitcoin की न्यूज़ पर रिएक्शन तुरंत आता है या धीरे-धीरे, अलग-अलग मार्केट साइकिल्स में बड़े हेडलाइंस के आसपास की प्राइस मूवमेंट को कंपेयर किया। मैंने पहले के साइकिल से दो हाई-इंपैक्ट इवेंट्स और पोस्ट-2024 हल्विंग पीरियड से दो इवेंट्स चुने। हर केस में, मैंने न्यूज़ से पहले और बाद की प्राइस मूवमेंट ट्रैक की और डेटा को नॉर्मलाइज़ किया, ताकि फोकस रिएक्शन पैटर्न्स पर रहे, न कि सिर्फ प्राइस लेवल्स पर।

फरवरी 2021 में, Tesla ने डिस्क्लोज किया कि उसने $1.5 बिलियन की Bitcoin खरीदी है, जब प्राइस लगभग $38,000 था। जैसे ही यह अनाउंसमेंट हुआ, कुछ घंटों में ही प्राइस 15% से ज्यादा बढ़कर $44,000 के ऊपर चला गया। मार्केट ने न्यूज़ को साफ तौर पर पॉजिटिव माना, क्योंकि हेडलाइन ही पूरा गेम थी।

कुछ महीनों बाद ही इसका उल्टा हुआ। मई 2021 में, जब चीन ने Bitcoin माइनिंग पर सख्ती तेज की, Bitcoin सिर्फ कुछ दिनों में लगभग $40,000 से गिरकर $30,000 के करीब पहुंच गया। हेडलाइंस ने पैनिक सेलिंग, फोर्स्ड लिक्विडेशन और तेज गिरावट शुरू कर दी। प्राइस धीरे-धीरे नहीं, बल्कि सीधा क्रैश कर गया।

उस वक्त की मार्केट में वोलैटिलिटी कोई एक्सेप्शन नहीं थी, बल्कि रोज़मर्रा की बात थी।

क्रिप्टो मार्केट न्यूज़ पर वोलैटिलिटी

मौजूदा cycle में बड़ी खबरों का असर कैसे पड़ता है

क्या अब Bitcoin न्यूज़ का उतना असर नहीं लेता? ऐसा नहीं है। लेकिन जिस तरह Bitcoin रिएक्ट करता है, वह साफ तौर पर बदल गया है।

जैसे हाल ही में Gary Gensler का U.S. Securities and Exchange Commission के चेयर पद से हटना — जिसे क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए बड़ा टर्निंग प्वाइंट माना गया है।

नवंबर 2024 में, जब उसकी संभावित विदाई की न्यूज़ पब्लिक हुई, तब Bitcoin $80,000 के मिड-रेंज में ट्रेड कर रहा था। अगले कुछ हफ्तों में, प्राइस धीरे-धीरे बढ़कर $100,000 तक पहुँच गई। यह मूव धीरे-धीरे हुई, जिसमें अधिकतर प्राइस appreciation, लीडरशिप में बदलाव के ऑफिशियल होने से पहले ही दिखाई दी, जो जनवरी 2025 में हुआ।

यहां कोई बड़ा breakout candle नहीं था, और न ही पुष्टि के समय अचानक कोई बड़ा repricing हुआ। इसके बजाय, मार्केट ने इस डेवलपमेंट को एक व्यापक, पहले से अपेक्षित रेग्युलेटरी बदलाव के हिस्से के रूप में स्वीकार किया।

February 2025 के macro-driven सेल-ऑफ़ के दौरान भी कुछ similar pattern देखने को मिला। जब U.S. tariff अनाउंसमेंट्स और बढ़ता ग्लोबल रिस्क मार्केट्स को risk-off मोड में ले गए, तब Bitcoin $100,000 के ऊपर से गिरकर $90,000 के मिड-रेंज तक आ गया। यह गिरावट सच थी, लेकिन यह कई ट्रेडिंग सेशन्स में नियंत्रित तरीके से फैली रही, न कि एक झटके में। 2021 के China ban की तरह यहां कोई panic cascade नहीं आया और structural failure की फीलिंग भी नहीं थी। प्राइस गिरा, लेकिन यह बड़ी शांति से हुआ।

Bitcoin प्राइस मूवमेंट चार्ट

Volatility समय के साथ फैली

यह कंट्रास्ट बहुत कुछ बताता है। 2021 में, बड़ी हैडलाइंस ने फौरन डबल-डिजिट मूव्स ला दी थीं। अब इस साइकल में, ऐसी ही अहम घटनाओं के बाद प्राइस में कई दिनों तक ट्रेंड दिखता है, और अक्सर प्राइस ऑफिशियल न्यूज़ से पहले ही मूव कर जाता है।

Bitcoin का ऊपर-नीचे जाना रुका नहीं है। चार्ट्स में अब volatility का pattern अलग दिखता है — प्राइस मूव्स स्मूथ हैं और अब हैडलाइंस पर तुरंत कोई एक्स्ट्रीम रिएक्शन नहीं होता। मार्केट की रिएक्शन अब positioning, liquidity और expectations पर आधारित होती है, न कि चौंकाने वाली न्यूज़ पर।

सीधे शब्दों में कहें तो, Bitcoin की रिएक्शन्स रुकी नहीं हैं — बल्कि ओवररिएक्शन बंद हो गया है।

रिएक्शन आखिर गया कहाँ

अभी के मार्केट का ज्यादातर एडजस्टमेंट स्पॉट प्राइस से दूर होता है। अब बड़े प्लेयर्स फ्यूचर्स और ऑप्शन्स के जरिए अपनी पोजिशन बनाते और hedge करते हैं। कैपिटल spot Bitcoin ETFs के जरिए आता-जाता है, जबकि बड़े ट्रेड्स OTC डेस्क्स से मूव होते हैं और फौरन स्पॉट मार्केट पर असर नहीं दिखता। इन चैनलों के कारण अब पहले की तरह ब्लैक-एंड-व्हाइट रिएक्शन नहीं आते।

बड़े प्लेयर्स और whales अब भी मौजूद हैं, लेकिन उनका असर सीधे-सीधे स्पॉट मार्केट शॉक्स की तरह नहीं दिखता। वे चुपचाप अपनी पोजिशन बदल सकते हैं, बिना फौरन प्राइस को हिलाए।

ऐसा लगता है कि मार्केट ने अब आखिरकार अपनी इमोशनल, हैडलाइंस-ड्रिवन रिएक्शन को पीछे छोड़कर, रिस्क की रिप्राइसिंग की ज्यादा mature प्रक्रिया को अपनाया है।

यह बदलाव एक बिलकुल अलग मैक्रो बैकड्रॉप के बीच हो रहा है: ग्लोबल liquidity टाइट है, automatic bailouts की उम्मीद कम है, और Monetary Policy में restraint पर फोकस है, stimulus पर नहीं। अब Bitcoin को macro asset की तरह ट्रीट किया जा रहा है और ETFs जैसी रेग्युलेटेड चैनल्स से एक्सेस किया जाता है। ऐसे में isolated न्यूज़ की बजाय liquidity कंडीशन्स और कैपिटल फ्लोज़ का असर बड़ा है।

अगर आप अभी भी सोचते हैं कि हर बड़ी न्यूज़ पर तुरंत ब्रेकआउट या क्रैश होगा, तो मार्केट थोड़ा अजीब लग सकता है। थोड़ी दूरी से देखें, तो पिक्चर कुछ और है — शोर गायब नहीं हुआ है, लेकिन अब वो स्टोरी को लीड नहीं करता। मार्केट धीरे-धीरे धैर्य के साथ रिस्क की प्राइसिंग सीख रहा है।

The post आज के क्रिप्टो मार्केट में “Buy the Rumor, Sell the News” स्ट्रेटजी क्यों काम नहीं कर रही appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

GOP ऑपरेटिव ने आगामी राजकीय यात्रा को लेकर किंग चार्ल्स III पर निशाना साधा: 'एक घृणित क्षण'

GOP ऑपरेटिव ने आगामी राजकीय यात्रा को लेकर किंग चार्ल्स III पर निशाना साधा: 'एक घृणित क्षण'

एक GOP ऑपरेटिव ने रविवार को किंग चार्ल्स III पर उनकी आगामी राजकीय यात्रा को लेकर कड़ा प्रहार किया, इसे "क्राउन के लिए एक घृणित क्षण" कहा। स्टीव श्मिट, एक राजनीतिक रणनीतिकार
शेयर करें
Rawstory2026/04/27 06:28
Scallop Protocol को फ्लैश लोन और ऑरेकल मैनिपुलेशन अटैक के संयोजन में $142K का नुकसान हुआ

Scallop Protocol को फ्लैश लोन और ऑरेकल मैनिपुलेशन अटैक के संयोजन में $142K का नुकसान हुआ

स्कैलप प्रोटोकॉल को रविवार को एक फ्लैश लोन एक्सप्लॉइट का शिकार होना पड़ा। हमलावर ने कथित तौर पर लगभग $142,000 (150,000 SUI) निकाल लिए, जो एक अत्यधिक लक्षित
शेयर करें
Cryptopolitan2026/04/27 05:50
लाइटकॉइन को नेटवर्क बग के कारण डिनायल-ऑफ-सर्विस अटैक का सामना करना पड़ा — विवरण

लाइटकॉइन को नेटवर्क बग के कारण डिनायल-ऑफ-सर्विस अटैक का सामना करना पड़ा — विवरण

नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, नेटवर्क में एक ज़ीरो-डे भेद्यता के कारण इस सप्ताहांत प्रमुख Litecoin माइनिंग पूल पर डिनायल-ऑफ-सर्विस (DOS) हमला किया गया।
शेयर करें
Bitcoinist2026/04/27 06:00

Roll the Dice & Win Up to 1 BTC

Roll the Dice & Win Up to 1 BTCRoll the Dice & Win Up to 1 BTC

Invite friends & share 500,000 USDT!