डिजिटल एसेट इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स ने 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में कुल $288 मिलियन के नेट ऑउटफ्लो दर्ज किए हैं, जो लगातार पांचवें हफ्ते नेगेटिव क्रिप्टो फंड फडिजिटल एसेट इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स ने 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में कुल $288 मिलियन के नेट ऑउटफ्लो दर्ज किए हैं, जो लगातार पांचवें हफ्ते नेगेटिव क्रिप्टो फंड फ

Crypto फंड्स में $288 मिलियन ऑउटफ्लो, US-Europe डिवाइड के बीच

2026/02/23 19:40
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

डिजिटल एसेट इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स ने 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में कुल $288 मिलियन के नेट ऑउटफ्लो दर्ज किए हैं, जो लगातार पांचवें हफ्ते नेगेटिव क्रिप्टो फंड फ्लो को दर्शाते हैं। पिछले पांच हफ्तों में कुल ऑउटफ्लो $4 बिलियन तक पहुंच चुका है।

हालांकि विदड्रॉल की रफ्तार काफी अहम है, लेकिन यह पिछले साल की इसी अवधि में हुए $6 बिलियन के लॉस से कम है। इससे पता चलता है कि मार्केट में पैनीक सेलिंग की बजाय एक संतुलित एडजस्टमेंट हो रहा है।

Crypto ऑउटफ्लो में डाइवर्जेंस, US investors सबसे ज्यादा पीछे हटे

ट्रेडिंग वॉल्यूम्स ने भी सेंटिमेंट के ठंडा पड़ने को दिखाया। ETP (Exchange-traded product) वॉल्यूम गिरकर $17 बिलियन हो गई। यह पिछले कुछ हफ्तों में देखी गई रिकॉर्ड ऐक्टिविटी से काफी कम है।

वॉल्यूम्स में गिरावट और लगातार ऑउटफ्लो के साथ, इन्वेस्टर्स की रुचि कम हो रही है और शॉर्ट-टर्म में कम लिक्विडिटी के कारण वॉलेटिलिटी बढ़ने का जोखिम है।

रीजनल डेटा इन्वेस्टर्स के व्यवहार में बड़ा फर्क दिखाता है। US-बेस्ड फंड्स में $347 मिलियन का ऑउटफ्लो दर्ज हुआ है।

वहीं, यूरोप और कनाडा में मिलाकर $59 मिलियन का इनफ्लो रिकॉर्ड हुआ है। इसमें Switzerland ($19.5 मिलियन), Canada ($16.8 मिलियन), और Germany ($16.2 मिलियन) के इंस्टीट्यूशन्स का योगदान है।

देश के हिसाब से क्रिप्टो ऑउटफ्लोदेश के हिसाब से क्रिप्टो ऑउटफ्लो। स्रोत: CoinShares Report

यह बंटवारा निवेशकों के आत्मविश्वास में बदलाव को दर्शाता है। विदेशों के इन्वेस्टर्स हालिया प्राइस कमजोरी को कॉइन्स को चुन-चुनकर खरीदने का मौका मान रहे हैं।

वहीं, US इन्वेस्टर्स अब भी डिफेंसिव मूड में हैं। इससे लगता है कि वे बड़े मार्केट अनसर्टेनिटी के चलते सतर्कता बनाए हुए हैं।

Bitcoin और Ethereum पर सबसे ज्यादा दबाव, Altcoins दिखा रहे हल्की मजबूती

पिछले हफ्ते के क्रिप्टो ऑउटफ्लो में सबसे बड़ा हिस्सा Bitcoin का रहा, जिसमें इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स से $215 मिलियन निकाले गए।

खास बात यह रही कि शॉर्ट Bitcoin प्रोडक्ट्स में $5.5 मिलियन का इनफ्लो हुआ, जो किसी भी एसेट में सबसे बड़ा है। इससे मालूम पड़ता है कि कुछ इन्वेस्टर्स अपने पोर्टफोलियो को हेज या संभावित गिरावट पर दांव लगा रहे हैं।

Ethereum ऑउटफ्लो में दूसरा सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसमें $36.5 मिलियन का ऑउटफ्लो देखा गया। बाकी बड़े प्रोडक्ट्स भी स्ट्रगल कर रहे हैं, जैसे मल्टी-एसेट फंड्स ($32.5 मिलियन ऑउटफ्लो) और Tron ($18.9 मिलियन ऑउटफ्लो)।

एसेट के हिसाब से क्रिप्टो फ्लो। स्रोत: CoinSharesएसेट के हिसाब से क्रिप्टो फ्लो। स्रोत: CoinShares

यह रुख मार्केट में सतर्कता दिखाता है, जिससे लगता है कि टॉप-कैप एसेट्स में लगातार ऑउटफ्लो मार्केट के लीडर्स से दूर जाने का इशारा है। ऐसे हालात में स्मार्ट इन्वेस्टर्स को altcoins में नए मौके मिल सकते हैं।

सच में, जहां ओवरऑल सेंटीमेंट निगेटिव रहा, वहीं कुछ altcoins में थोड़ा कैपिटल अभी भी इन्वेस्ट हुआ है।

XRP ने altcoin इनफ्लो को $3.5 मिलियन के साथ लीड किया, उसके बाद Solana ($3.3 मिलियन) और Chainlink ($1.2 मिलियन) रहे।

हालांकि ये फायदा पूरे ऑउटफ्लो को कवर नहीं कर पाया, लेकिन इससे यह दिखता है कि इन्वेस्टर्स ऐसे एसेट्स की ओर जा रहे हैं जिनका नैरेटिव मजबूत है या जिनमें रिलेटिव मोमेंटम दिख रहा है।

ताजा डेटा से पता चलता है कि क्रिप्टो मार्केट में सिचुएशन काफी मिक्स्ड है, जहां US में लगातार सेलिंग प्रेशर बना हुआ है। वहीं, कुछ इंटरनेशनल लेवल पर चुनिंदा altcoins में इनफ्लो दिख रहे हैं जो कॉन्फिडेंस को दर्शाते हैं।

The post Crypto फंड्स में $288 मिलियन ऑउटफ्लो, US-Europe डिवाइड के बीच appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
4 लोगो
4 मूल्य(4)
$0,010399
$0,010399$0,010399
-0,88%
USD
4 (4) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

GOP ऑपरेटिव ने आगामी राजकीय यात्रा को लेकर किंग चार्ल्स III पर निशाना साधा: 'एक घृणित क्षण'

GOP ऑपरेटिव ने आगामी राजकीय यात्रा को लेकर किंग चार्ल्स III पर निशाना साधा: 'एक घृणित क्षण'

एक GOP ऑपरेटिव ने रविवार को किंग चार्ल्स III पर उनकी आगामी राजकीय यात्रा को लेकर कड़ा प्रहार किया, इसे "क्राउन के लिए एक घृणित क्षण" कहा। स्टीव श्मिट, एक राजनीतिक रणनीतिकार
शेयर करें
Rawstory2026/04/27 06:28
Scallop Protocol को फ्लैश लोन और ऑरेकल मैनिपुलेशन अटैक के संयोजन में $142K का नुकसान हुआ

Scallop Protocol को फ्लैश लोन और ऑरेकल मैनिपुलेशन अटैक के संयोजन में $142K का नुकसान हुआ

स्कैलप प्रोटोकॉल को रविवार को एक फ्लैश लोन एक्सप्लॉइट का शिकार होना पड़ा। हमलावर ने कथित तौर पर लगभग $142,000 (150,000 SUI) निकाल लिए, जो एक अत्यधिक लक्षित
शेयर करें
Cryptopolitan2026/04/27 05:50
लाइटकॉइन को नेटवर्क बग के कारण डिनायल-ऑफ-सर्विस अटैक का सामना करना पड़ा — विवरण

लाइटकॉइन को नेटवर्क बग के कारण डिनायल-ऑफ-सर्विस अटैक का सामना करना पड़ा — विवरण

नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, नेटवर्क में एक ज़ीरो-डे भेद्यता के कारण इस सप्ताहांत प्रमुख Litecoin माइनिंग पूल पर डिनायल-ऑफ-सर्विस (DOS) हमला किया गया।
शेयर करें
Bitcoinist2026/04/27 06:00

Roll the Dice & Win Up to 1 BTC

Roll the Dice & Win Up to 1 BTCRoll the Dice & Win Up to 1 BTC

Invite friends & share 500,000 USDT!