XRP प्राइस पिछले 24 घंटों में 5% से ज्यादा गिरने के बाद एक क्रिटिकल फेज में है और 8-घंटे के चार्ट पर बियरिश हेड-एंड-शोल्डर ब्रेकडाउन कंफर्म हो चुका है। इस मूव कXRP प्राइस पिछले 24 घंटों में 5% से ज्यादा गिरने के बाद एक क्रिटिकल फेज में है और 8-घंटे के चार्ट पर बियरिश हेड-एंड-शोल्डर ब्रेकडाउन कंफर्म हो चुका है। इस मूव क

XRP प्राइस ब्रेकडाउन से Bears खुश, क्या $1.28 ट्रैप रह गया नजरअंदाज?

2026/02/23 21:00
5 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

XRP प्राइस पिछले 24 घंटों में 5% से ज्यादा गिरने के बाद एक क्रिटिकल फेज में है और 8-घंटे के चार्ट पर बियरिश हेड-एंड-शोल्डर ब्रेकडाउन कंफर्म हो चुका है।

इस मूव के बाद डेरिवेटिव्स मार्केट में बियरिश सेंटीमेंट और भी मजबूत हुआ है, जहां ट्रेडर्स लगातार और गिरावट के लिए पोजिशन ले रहे हैं। हालांकि, इस निराशा के बीच कई ऑन-चेन सिग्नल्स हैं जो दिखाते हैं कि यह ब्रेकडाउन देखने में जितना सीधा दिखता है, उतना नहीं है।

XRP पैटर्न ब्रेकडाउन से Bears एक्टिव, क्या Space में भीड़ है

कंफर्म्ड हेड-एंड-शोल्डर ब्रेकडाउन ने $1.12 के पास डाउनसाइड टारगेट दिया है, जो नेकलाइन से लगभग 20% की संभावित गिरावट है। ये पैटर्न आम तौर पर डिमांड कमजोर होने को दिखाता है, इसी वजह से बियरिश ट्रेडर्स ने आक्रामक रिएक्शन दिया है।

ऐसी और क्रिप्टो टोकन इनसाइट्स चाहते हैं? एडिटर Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर यहाँ सब्सक्राइब करें।

XRP गिर गयाXRP गिर गया: TradingView

Open interest, जो कि एक्टिव फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स की कुल वैल्यू को मापता है, वो लगभग $750 मिलियन से बढ़कर $774.42 मिलियन पहुंच गया है। इस 3.25% की बढ़त से पता चलता है कि मार्केट में नई पोजिशन आ रही हैं, जिनमें ज्यादा बियरिश साइड की हैं।

साथ ही, फंडिंग रेट्स अभी भी काफी नेगेटिव हैं, फिलहाल -0.019% पर है, जो पहले के मुकाबले 600% ज्यादा (पहले था -0.0025%) है। इसका मतलब है कि शॉर्ट XRP पोजिशन वाले अपने पोजिशन बनाए रखने के लिए पेमेंट कर रहे हैं और आगे गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं।

बेहद ज्यादा शॉर्ट्सबेहद ज्यादा शॉर्ट्स: Santiment

बियरिश पोजिशनिंग में इतनी तेजी से बढ़ोतरी हुई है, इसी वजह से Bears का कॉन्फिडेंस बढ़ गया है। हालांकि, सिर्फ डेरिवेटिव्स पोजिशनिंग से पूरी Story साफ नहीं होती, खासकर जब स्पॉट मार्केट में अलग ही बिहेवियर दिख रहा है। अगर ट्रेडर्स इतनी आक्रामक XRP के खिलाफ बेटिंग कर रहे हैं, तो इन्वेस्टर्स कॉइन्स बेचने की बजाय उन्हें विड्रॉ क्यों कर रहे हैं?

Exchange ऑउटफ्लो करीब 23% बढ़े, इन्वेस्टर्स कर रहे हैं होल्डिंग न कि सेल-ऑफ़

Exchange नेट पोजीशन चेंज डेटा से पता चलता है कि XRP ऑउटफ्लो पिछले हफ्ते में काफी बढ़ गए हैं। 17 फरवरी को 30-दिन के रोलिंग बेसिस पर करीब 63.83 मिलियन XRP एक्सचेंजेज से निकले थे, लेकिन 22 फरवरी तक यह संख्या बढ़कर 78.38 मिलियन XRP हो गई। सिर्फ पांच दिनों में ऑउटफ्लो में 23% की बढ़ोतरी हुई है।

Exchange से ऑउटफ्लो आमतौर पर सेलिंग की जगह जमाखोरी (accumulation) की ओर इशारा करते हैं, क्योंकि इन्वेस्टर्स लॉन्ग-टर्म होल्डिंग के लिए अपनी कॉइन्स को प्राइवेट वॉलेट में ट्रांसफर करते हैं। अगर इन्वेस्टर्स को बड़े क्रैश की उम्मीद होती, तो इनफ्लो बढ़ जाता क्योंकि ट्रेडर्स बेचने की तैयारी करते।

यह विरोधाभास बताता है कि ब्रेकडाउन असल में स्पॉट सेलिंग नहीं, बल्कि ज्यादा डेरिवेटिव्स लिक्विडेशन (लॉन्ग-साइड) से हुआ है। यह थ्योरी इस बात से मजबूत होती है कि 19 फरवरी को डेरिवेटिव्स मार्केट में अभी भी हाई ओपन इंटरेस्ट और बुलिश बायस था और फंडिंग रेट लगभग 0.0036% पर पॉजिटिव थी।

XRP के लिए पॉजिटिव फंडिंगपॉजिटिव फंडिंग:Santiment

इससे एक और महत्वपूर्ण सवाल उठता है: इस गिरावट के दौरान आखिर XRP कौन जमा कर रहा है?

Conviction holders ने अपनी सप्लाई करीब 60% बढ़ाई, बियरिश सेंटीमेंट को किया नजरअंदाज

XRP के HODL Waves मेट्रिक से पता चलता है, जो वॉलेट्स को होल्डिंग टाइम के हिसाब से अलग करता है, कि मिड-टर्म इन्वेस्टर्स लगातार अपनी होल्डिंग्स बढ़ा रहे हैं। 3 महीने से 6 महीने वाले होल्डर ग्रुप ने पिछले महीने में अपनी सप्लाई शेयर 10% से बढ़ाकर 15.86% कर ली है। यह करीब 60% की बड़ी छलांग है, जो एक्सपीरियंस होल्डर्स का मजबूत कॉन्फिडेंस दिखाती है।

मिड-टर्म होल्डर्स जोड़ रहे हैंमिड-टर्म होल्डर्स जोड़ रहे हैं:Glassnode

ये इन्वेस्टर्स आमतौर पर डर (fear) के समय accumulation करते हैं और शॉर्ट-टर्म वोलाटिलिटी से आजकल प्रभावित नहीं होते। इनका व्यवहार बताता है कि ज्यादातर इन्वेस्टर्स मौजूदा गिरावट को एक मौका मानते हैं, न कि चेतावनी।

यह बढ़ती accumulation सीधे-सीधे डेरिवेटिव मार्केट में बढ़ती बियरिश शॉर्टिंग के विपरीत है। अगर एक्सपीरियंस्ड इन्वेस्टर्स खरीद रहे हैं और ट्रेडर्स शॉर्ट पोजीशन ले रहे हैं, तो प्राइस जल्द ही उस लेवल के करीब पहुंच सकता है जहां यह टकराव खत्म होगा।

XRP कॉस्ट बेसिस डेटा दिखाता है $1.28 पर Bears की जीत या हार तय हो सकती है

कॉस्ट बेसिस डिस्ट्रीब्यूशन डेटा से पता चलता है कि $1.27 से $1.28 के बीच बड़ा accumulation क्लस्टर बना है। इस रेंज में 444 मिलियन XRP से ज्यादा इकट्ठा किया गया है, जो मौजूदा स्ट्रक्चर में सबसे मजबूत सपोर्ट ज़ोन में से एक बन गया है।

कॉस्ट बेसिस क्लस्टर्सकॉस्ट बेसिस क्लस्टर्स: Glassnode

कॉस्ट बेसिस जोन इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन्वेस्टर्स आमतौर पर अपने एंट्री लेवल्स को डिफेंड करते हैं। इसका मतलब है कि XRP को $1.28 के करीब मजबूत सपोर्ट मिल सकता है, भले ही टेक्निकल ब्रेकडाउन और गहरे फॉल की संभावना $1.12 तक दिखा रहा है। यह लेवल चार्ट के फिबोनाची रिट्रेसमेंट के 0.618 लेवल के पास के मुख्य सपोर्ट से भी मेल खाता है, जिससे इसकी अहमियत बढ़ जाती है। अगर 8-घंटे के टाइमफ्रेम में यह लेवल टूटता है तो XRP के लिए नीचे के टार्गेट्स खुल सकते हैं।

इसी के साथ, $1.39 पर रेजिस्टेंस बना हुआ है। अगर XRP इस लेवल को फिर से हासिल करता है, तो ब्रेकडाउन इन्कैलिडेट हो सकता है और शॉर्ट स्क्वीज़ ट्रिगर हो सकती है, जिससे bearish ट्रेडर्स को अपनी पोजिशन छोड़नी पड़ेगी। अगर $1.46 वापस लिया जाता है, तो ज्यादातर शॉर्ट्स खत्म हो सकते हैं।

XRP प्राइस एनालिसिसXRP प्राइस एनालिसिस: TradingView

फिलहाल, XRP प्राइस एक क्रिटिकल क्रॉसरोड पर है। Bears का कॉन्फिडेंस बढ़ रहा है क्योंकि ओपन इंटरेस्ट बढ़ रहा है और फंडिंग रेट्स नेगेटिव बने हुए हैं, लेकिन बढ़ती accumulation और exchange से ऑउटफ्लो strong डिमांड की ओर इशारा कर रहे हैं। अगला मूव ये तय कर सकता है कि ब्रेकडाउन आगे बढ़ेगा या bearish ट्रेडर्स के लिए ये एक ट्रैप साबित होगा।

The post XRP प्राइस ब्रेकडाउन से Bears खुश, क्या $1.28 ट्रैप रह गया नजरअंदाज? appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
XRP लोगो
XRP मूल्य(XRP)
$1,4355
$1,4355$1,4355
+0,46%
USD
XRP (XRP) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

GOP ऑपरेटिव ने आगामी राजकीय यात्रा को लेकर किंग चार्ल्स III पर निशाना साधा: 'एक घृणित क्षण'

GOP ऑपरेटिव ने आगामी राजकीय यात्रा को लेकर किंग चार्ल्स III पर निशाना साधा: 'एक घृणित क्षण'

एक GOP ऑपरेटिव ने रविवार को किंग चार्ल्स III पर उनकी आगामी राजकीय यात्रा को लेकर कड़ा प्रहार किया, इसे "क्राउन के लिए एक घृणित क्षण" कहा। स्टीव श्मिट, एक राजनीतिक रणनीतिकार
शेयर करें
Rawstory2026/04/27 06:28
Scallop Protocol को फ्लैश लोन और ऑरेकल मैनिपुलेशन अटैक के संयोजन में $142K का नुकसान हुआ

Scallop Protocol को फ्लैश लोन और ऑरेकल मैनिपुलेशन अटैक के संयोजन में $142K का नुकसान हुआ

स्कैलप प्रोटोकॉल को रविवार को एक फ्लैश लोन एक्सप्लॉइट का शिकार होना पड़ा। हमलावर ने कथित तौर पर लगभग $142,000 (150,000 SUI) निकाल लिए, जो एक अत्यधिक लक्षित
शेयर करें
Cryptopolitan2026/04/27 05:50
लाइटकॉइन को नेटवर्क बग के कारण डिनायल-ऑफ-सर्विस अटैक का सामना करना पड़ा — विवरण

लाइटकॉइन को नेटवर्क बग के कारण डिनायल-ऑफ-सर्विस अटैक का सामना करना पड़ा — विवरण

नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, नेटवर्क में एक ज़ीरो-डे भेद्यता के कारण इस सप्ताहांत प्रमुख Litecoin माइनिंग पूल पर डिनायल-ऑफ-सर्विस (DOS) हमला किया गया।
शेयर करें
Bitcoinist2026/04/27 06:00

Roll the Dice & Win Up to 1 BTC

Roll the Dice & Win Up to 1 BTCRoll the Dice & Win Up to 1 BTC

Invite friends & share 500,000 USDT!