Bitcoin प्राइस हाल की वोलैटिलिटी के बाद अब कंसोलिडेट हो रही है और एक न्यूट्रल स्ट्रक्चर में ट्रेड कर रही है। क्रिप्टो किंग ने पिछले दो हफ्तों में किसी निर्णायक Bitcoin प्राइस हाल की वोलैटिलिटी के बाद अब कंसोलिडेट हो रही है और एक न्यूट्रल स्ट्रक्चर में ट्रेड कर रही है। क्रिप्टो किंग ने पिछले दो हफ्तों में किसी निर्णायक

Whales ने $60 Billion के Bitcoin बेचे, क्या इससे प्राइस $60,000 तक गिर सकता है

2026/02/23 22:10
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Bitcoin प्राइस हाल की वोलैटिलिटी के बाद अब कंसोलिडेट हो रही है और एक न्यूट्रल स्ट्रक्चर में ट्रेड कर रही है। क्रिप्टो किंग ने पिछले दो हफ्तों में किसी निर्णायक ट्रेंड को स्टेबलिश करने में संघर्ष किया है।

अभी Bitcoin एक रेंज में बंधा हुआ है, जहां खरीदारों और बेचने वालों के बीच संतुलन दिख रहा है। यह बैलेंस दिखाता है कि अब से निवेशकों का बिहेवियर आगामी डायरेक्शनल मूवमेंट को डिफाइन करेगा।

Whales की चिंता, MTHs का सपोर्ट

ऑन-चेन डेटा इंडीकेट करता है कि यंग होल्डर्स अपनी पोजीशन बेचने की बजाय HODL करना पसंद कर रहे हैं। HODL वेव्स दिखाती हैं कि 1 से 3 महीने के निवेशकों द्वारा होल्ड की गई सप्लाई में 5% कमी आई है। यही सप्लाई अब 3 से 6 महीने के कोहोर्ट में जा चुकी है, जिससे शॉर्ट-टर्म सेलिंग कम होने का संकेत मिलता है।

यह शिफ्ट हाल की गिरावट के बावजूद होल्डर की स्थिरता में सुधार दिखाती है। जो Bitcoin निवेशक अभी भी नुकसान में हैं, वे घबराहट में लिक्विडेट नहीं कर रहे हैं। इसके बजाय, कॉइन्स ज्यादा लॉन्ग-टर्म कैटेगरीज में जा रही हैं, जो इतिहास में प्राइस स्टेबिलिटी को सपोर्ट करती हैं। शॉर्ट-टर्म डिस्ट्रीब्यूशन कम होने से डाउनसाइड वोलैटिलिटी पर कंट्रोल रहता है और सपोर्ट जोन स्ट्रॉन्ग रहते हैं।

ऐसे और टोकन इनसाइट्स चाहिए? एडिटर Harsh Notariya के Daily Crypto Newsletter के लिए यहां साइन अप करें।

Bitcoin HODL वेव्सBitcoin HODL वेव्स। स्रोत: Glassnode

जहां कुछ होल्डर्स का बिहेवियर काफी स्थिर है, वहीं व्हेल एक्टिविटी एक बिल्कुल अलग डायनामिक दिखाती है। 13 फरवरी से अब तक बड़े होल्डर्स ने लगभग 900,000 BTC, जिसकी वैल्यू $60 बिलियन है, ट्रांसफर किए हैं। यह ट्रांसफर एक्टिविटी इंडीकेट करती है कि लिमिटेड प्राइस अप्रिसिएशन के बाद बड़ी कैपिटल पोजीशन एग्ज़िट की प्लानिंग में है।

लगातार व्हेल सेलिंग सप्लाई शॉक ला सकती है, खासकर जब मार्केट रेंज-बाउंड हो। बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन से ओवरहेड रेजिस्टेंस बढ़ता है और बुलिश मोमेंटम कमज़ोर पड़ता है। अगर महत्वपूर्ण होल्डर्स और ज्यादा बेसब्र हुए तो लगातार सेलिंग प्रेशर BTC की स्थिरता को कमजोर कर सकता है और बड़ी करेक्शन की संभावना बढ़ जाती है।

Bitcoin व्हेल सेलिंगBitcoin व्हेल सेलिंग। स्रोत: Santiment

BTC प्राइस ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन होने वाला है?

Bitcoin इस समय $66,188 पर ट्रेड कर रहा है, जो हाल ही में $67,394 के सपोर्ट लेवल से नीचे फिसल गया है। यह एसेट $65,000 और $70,000 के बीच सीमित है। यह कंसोलिडेशन रेंज मार्केट में चल रहे संतुलन को दिखाती है। अगर इसमें कोई बड़ा ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन होता है, तो वह अगले बड़े Bitcoin प्राइस मूवमेंट को तय कर सकता है।

पिछले दो हफ्तों में, BTC ने symmetrical triangle पैटर्न बनाया है। प्राइस एक्शन में अभी तक कोई स्पष्ट दिशा नहीं दिख रही है। हालांकि, अगर whales की सेलिंग जारी रही, तो मार्केट नीचे की ओर झुक सकता है। ट्रायंगल सपोर्ट के नीचे ब्रेक होने पर Bitcoin $64,142 तक जा सकता है। अगर यह लेवल भी टूटता है, तो BTC $60,000 की ओर गिर सकता है। खास बात यह है कि हाल ही में एक लंबा निचला wick dip buying में व्यापारियों की रुचि दिखाता है।

Bitcoin प्राइस एनालिसिस।Bitcoin प्राइस एनालिसिस। स्रोत: TradingView

दूसरी ओर, अगर whales का distribution धीमा हो जाता है और mid-term holders लॉन्ग-टर्म holders में बदल जाते हैं, तो रिकवरी के चांस मजबूत हो सकते हैं। बढ़ती डिमांड से रेंज की resistance के ऊपर ब्रेकआउट हो सकता है। $71,963 की ओर लगातार प्राइस मूव immediate bearish आउटलुक को इनवैलिडेट कर देगी। इस लेवल से ऊपर जाते ही Bitcoin प्राइस $74,789 तक जा सकता है, जिससे पूरी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में फिर से bullish मोमेंटम आ सकता है।

The post Whales ने $60 Billion के Bitcoin बेचे, क्या इससे प्राइस $60,000 तक गिर सकता है appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

विश्लेषक ने Bitcoin में गिरावट का अनुमान लगाया, अक्टूबर 2026 में सबसे निचला स्तर दिखेगा

विश्लेषक ने Bitcoin में गिरावट का अनुमान लगाया, अक्टूबर 2026 में सबसे निचला स्तर दिखेगा

Bitcoin अक्टूबर 2026 में $57,000 के करीब बॉटम कर सकता है, यह बात वेटरन क्रिप्टो निवेशक और लेखक Michael Terpin के अनुसार कही गई है। डिजिटल एसेट 29% से अधिक बढ़ चुका है
शेयर करें
Crypto Breaking News2026/04/27 07:33
विशेषज्ञ ने संकेत दिया कि प्रेस डिनर शूटिंग के बाद ट्रंप प्रशासन 'गलतियों' से 'लड़खड़ा' रहा है

विशेषज्ञ ने संकेत दिया कि प्रेस डिनर शूटिंग के बाद ट्रंप प्रशासन 'गलतियों' से 'लड़खड़ा' रहा है

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन व्हाइट हाउस में हुई गोलीबारी के बाद "अपनी अहंकार और संचित गलतियों के बोझ तले लड़खड़ाता हुआ" प्रतीत हो रहा है
शेयर करें
Rawstory2026/04/27 07:54
ईरान के क़ालीबाफ़ का दावा, अमेरिका के पास तेल विकल्प खत्म, शांति समझौते की संभावनाएं गिरीं

ईरान के क़ालीबाफ़ का दावा, अमेरिका के पास तेल विकल्प खत्म, शांति समझौते की संभावनाएं गिरीं

यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। ईरान के स्पीकर बाघेर क़लीबाफ़ का दावा है कि अमेरिका के पास तेल के विकल्प समाप्त हो गए हैं, शांति समझौते की संभावनाएं तेज़ी से गिरीं। ईरान के स्पीकर बाघेर क़लीबाफ़ का दावा है कि अमेरिका के पास
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/27 07:33

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Roll the Dice & Win Up to 1 BTC

Roll the Dice & Win Up to 1 BTCRoll the Dice & Win Up to 1 BTC

Invite friends & share 500,000 USDT!