मीम कॉइन वोलैटिलिटी एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में शॉर्ट-टर्म में जोरदार रैली दिखाई दे रही है। जहां बड़े कैप एसेट्स स्पष्ट दिशा मीम कॉइन वोलैटिलिटी एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में शॉर्ट-टर्म में जोरदार रैली दिखाई दे रही है। जहां बड़े कैप एसेट्स स्पष्ट दिशा

फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में देखने लायक 3 मीम कॉइन्स

2026/02/24 03:00
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

मीम कॉइन वोलैटिलिटी एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि फरवरी 2026 के तीसरे हफ्ते में शॉर्ट-टर्म में जोरदार रैली दिखाई दे रही है। जहां बड़े कैप एसेट्स स्पष्ट दिशा तय करने में झूझ रहे हैं, वहीं कुछ लो-कैप टोकन्स ने डबल और ट्रिपल डिजिट तक की ग्रोथ दिखाई है।

लेकिन, इतनी तेजी से प्राइस में बढ़ोतरी होने पर करेक्शन का रिस्क काफी बढ़ जाता है। इसलिए, BeInCrypto ने ऐसे ही तीन मीम कॉइन्स का एनालिसिस किया है, जो फरवरी के आखिरी हफ्ते में नजर रखने के लिए अहम हैं।

Siren (SIREN) क्या है

SIREN प्राइस पिछले हफ्ते में 100.5% बढ़ गया है और लेख लिखे जाने के वक्त $0.279 पर ट्रेड कर रहा है। मीम कॉइन को इन्वेस्टर्स के दोबारा पॉजिटिव होने से फायदा मिल रहा है। Exchange से कम ऑउटफ्लो दिखा रहा है कि holders अपना टोकन होल्ड कर रहे हैं, जो शॉर्ट-टर्म में क्रिप्टो मार्केट में मजबूत बुलिश मोमेंटम का सिग्नल है।

Chaikin Money Flow इंडिकेटर जीरो लाइन के ऊपर चला गया है, जो बढ़ती कैपिटल इनफ्लो दिखाता है। अगर लगातार बाइंग प्रेशर बना रहा तो आगे भी रैली मिल सकती है। अगर मोमेंटम जारी रहा, तो SIREN प्राइस $0.386 के अपने all-time high को फिर से टेस्ट कर सकता है। इसके ऊपर ब्रेकआउट मिलते ही $0.465 की तरफ रास्ता खुल सकता है।

ऐसे ही और टोकन इनसाइट्स चाहिए? एडिटर Harsh Notariya का डेली क्रिप्टो न्यूज़लेटर यहाँ सब्सक्राइब करें।

SIREN प्राइस एनालिसिसSIREN प्राइस एनालिसिस। स्रोत: TradingView

हालांकि, इतनी तेज ग्रोथ की वजह से प्रॉफिट बुकिंग के चांस भी बढ़ जाते हैं। अगर सेंटिमेंट में बदलाव आता है तो SIREN $0.258 के सपोर्ट लेवल से नीचे जा सकता है। अगर ये लेवल टूटता है, तो बुलिश स्ट्रक्चर कमजोर हो जाएगा। ऐसी सिचुएशन में मीम कॉइन $0.179 तक गिर सकता है, जिससे नए हाई तक पहुँचने में देरी आ सकती है।

न जॉब, न पढ़ाई, न ट्रेनिंग (NEET)

NEET प्राइस ने बीते 24 घंटों में 75% का उछाल मारा है और यह लेख लिखते वक्त $0.0249 पर ट्रेड हो रहा है। यह शार्प रैली पूरी क्रिप्टो मार्केट के लिए भी चौकाने वाली रही। ट्रेडिंग वॉल्यूम और सोशल मीडिया पर चर्चा के चलते मोमेंटम मजबूत हुआ है, जिससे अगर डिमांड बनी रही तो altcoin में आगे भी तेजी रह सकती है।

लगातार बाइंग प्रेशर के कारण NEET का शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर और मजबूत हुआ है। अगर $0.0258 से ऊपर क्लोजिंग मिलती है, तो अगले कुछ दिनों में प्राइस $0.0329 की तरफ बढ़ सकता है। मीम कॉइन का बेस 14,100 holders और $24 मिलियन के मार्केट कैप के साथ, इसमें एक्टिव कम्युनिटी पार्टिसिपेशन दिखता है, जो अक्सर वोलैटिलिटी का कारण बनता है।

NEET प्राइस एनालिसिस।NEET प्राइस एनालिसिस। स्रोत: TradingView

हालांकि, तेजी से बढ़ती प्राइस में करेक्शन का खतरा ज्यादा हो जाता है। अगर खरीदारी कम हो जाती है, तो मुनाफावसूली से प्राइस में पलटाव आ सकता है। अगर $0.0188 का सपोर्ट बना रहता है, तो रिकवरी के चांस बने रहेंगे। इस लेवल के नीचे ब्रेक होने पर NEET का प्राइस $0.0158 तक जा सकता है, जिससे बुलिश आउटलुक फेल हो जाएगा और कमजोरी बढ़ जाएगी।

Comedian (BAN) पर बैन

BAN इस हफ्ते के सबसे स्ट्रॉन्ग परफॉर्म करने वाले मीम कॉइन्स में से एक बनकर उभरा है, जो कि कुल क्रिप्टो मार्केट की कमजोरी के बावजूद 34% बढ़ा है। मार्केट गिरावट के बीच ऐसा प्रदर्शन इसकी मजबूती दिखाता है। अगर यह ट्रेंड कंटिन्यू रहता है और BAN का मार्केट से डिस्कनेक्ट बना रहता है, तो शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स को इसमें अपवर्ड मोमेंटम का मौका मिल सकता है।

BAN की Bitcoin से कोरिलेशन -0.34 है, यानी ये लीडिंग क्रिप्टोकरेन्सी के ऑपोसिट मूव करता है। जब Bitcoin में गिरावट आती है, तब BAN को इसका फायदा मिल सकता है। अगर यह नेगेटिव कोरिलेशन बनी रहती है, तो मौजूदा अपवर्ड ट्रेंड को मजबूती मिलेगी और BAN प्राइस $0.1617 तक जा सकता है, साथ ही यह तेजी $0.1835 तक एक्सटेंड हो सकती है।

BAN प्राइस एनालिसिस।BAN प्राइस एनालिसिस। स्रोत: TradingView

हालांकि, अगर Bitcoin प्राइस में फिर से मोमेंटम आ जाता है तो यह ट्रेंड बदल सकता है। अगर पूरे क्रिप्टो मार्केट का सेंटिमेंट मजबूत होता है, तो BAN का इनवर्स कोरिलेशन लिमिटेड रह सकता है। अगर प्राइस $0.1108 के नीचे आता है तो बुलिश स्ट्रक्चर कमजोर पड़ेगा। अगर सेलिंग प्रेशर बना रहता है, तो यह मीम कॉइन को $0.0913 की तरफ ले जा सकता है, जिससे मौजूदा रिकवरी आउटलुक फेल हो जाएगा।

The post फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में देखने लायक 3 मीम कॉइन्स appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

विश्लेषक ने Bitcoin में गिरावट का अनुमान लगाया, अक्टूबर 2026 में सबसे निचला स्तर दिखेगा

विश्लेषक ने Bitcoin में गिरावट का अनुमान लगाया, अक्टूबर 2026 में सबसे निचला स्तर दिखेगा

Bitcoin अक्टूबर 2026 में $57,000 के करीब बॉटम कर सकता है, यह बात वेटरन क्रिप्टो निवेशक और लेखक Michael Terpin के अनुसार कही गई है। डिजिटल एसेट 29% से अधिक बढ़ चुका है
शेयर करें
Crypto Breaking News2026/04/27 07:33
विशेषज्ञ ने संकेत दिया कि प्रेस डिनर शूटिंग के बाद ट्रंप प्रशासन 'गलतियों' से 'लड़खड़ा' रहा है

विशेषज्ञ ने संकेत दिया कि प्रेस डिनर शूटिंग के बाद ट्रंप प्रशासन 'गलतियों' से 'लड़खड़ा' रहा है

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन व्हाइट हाउस में हुई गोलीबारी के बाद "अपनी अहंकार और संचित गलतियों के बोझ तले लड़खड़ाता हुआ" प्रतीत हो रहा है
शेयर करें
Rawstory2026/04/27 07:54
ईरान के क़ालीबाफ़ का दावा, अमेरिका के पास तेल विकल्प खत्म, शांति समझौते की संभावनाएं गिरीं

ईरान के क़ालीबाफ़ का दावा, अमेरिका के पास तेल विकल्प खत्म, शांति समझौते की संभावनाएं गिरीं

यह पोस्ट BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। ईरान के स्पीकर बाघेर क़लीबाफ़ का दावा है कि अमेरिका के पास तेल के विकल्प समाप्त हो गए हैं, शांति समझौते की संभावनाएं तेज़ी से गिरीं। ईरान के स्पीकर बाघेर क़लीबाफ़ का दावा है कि अमेरिका के पास
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/27 07:33

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Roll the Dice & Win Up to 1 BTC

Roll the Dice & Win Up to 1 BTCRoll the Dice & Win Up to 1 BTC

Invite friends & share 500,000 USDT!