Binance ने The Wall Street Journal (WSJ) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है, जिसमें पब्लिकेशन पर बदनामी (defamation) का आरोप लगाया गया है। इस exchange ने अपBinance ने The Wall Street Journal (WSJ) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है, जिसमें पब्लिकेशन पर बदनामी (defamation) का आरोप लगाया गया है। इस exchange ने अप

Binance ने Wall Street Journal को ईरान compliance रिपोर्ट पर लीगल एक्शन की चेतावनी दी

2026/02/25 02:22
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Binance ने The Wall Street Journal (WSJ) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है, जिसमें पब्लिकेशन पर बदनामी (defamation) का आरोप लगाया गया है। इस exchange ने अपनी sanctions compliance प्रोग्राम पर एक हालिया जांच के लिए WSJ से सुधार और रिपोर्ट वापस लेने की मांग की है।

CEO Richard Teng ने 24 फरवरी को पब्लिक रूप से इस कदम की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि exchange ने औपचारिक रूप से WSJ की रिपोर्ट को चैलेंज किया है और कानूनी आपत्तियों के साथ एक लीगल लेटर भेजा है।

Binance ने sanctions उल्लंघन से किया इनकार

Withers Bergman LLP लॉ फर्म द्वारा भेजे गए इस लेटर में WSJ पर Binance की रेप्युटेशन को नुकसान पहुंचाने वाले झूठे और गुमराह करने वाले दावे प्रकाशित करने का आरोप लगाया गया है।

Binance का कहना है कि आर्टिकल ने उसके कंप्लायंस एक्शन को गलत ढंग से पेश किया और कंपनी द्वारा पब्लिकेशन से पहले दी गई प्रतिक्रियाएं शामिल नहीं कीं।
स्पेशली, Binance ने इस आरोप से इनकार किया है कि उसने ईरान पर लगाए गए Sanctions का उल्लंघन किया या आंतरिक जांच को दबाया। इसके वकीलों ने कहा कि रिपोर्ट में गलत तरह से दिखाया गया कि exchange ने गैरकानूनी गतिविधियों में भाग लिया और उन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की, जिन्होंने कंप्लायंस रिस्क की बात सामने रखी।

इस लेटर में WSJ पर निष्पक्ष (फेयर) और तटस्थ नहीं रहने का भी आरोप लगाया गया है।

Binance जिस WSJ आर्टिकल के खिलाफ लीगल एक्शन की चेतावनी दे रहा हैBinance जिस WSJ आर्टिकल के खिलाफ लीगल एक्शन की चेतावनी दे रहा है

साथ ही, Binance ने अपनी ब्लॉग पोस्ट के जरिए अपने कंप्लायंस प्रोग्राम का बचाव किया और जांच के नतीजों पर आपत्ति दर्ज की।

यह exchange कहता है कि उसके पास 1,500 से ज्यादा कंप्लायंस से जुड़ा स्टाफ है और वह मॉनिटरिंग, sanctions screening, और financial crime डिटेक्शन में भारी निवेश करता है।

इसके अलावा, Binance ने बताया कि sanctions से जुड़ी exposure 2024 और 2025 के बीच तेजी से कम हुई और किसी भी संभावित रिस्क वाले अकाउंट्स की जांच कर उन्हें बंद कर दिया गया।

Binance की sanctions से जुड़ी ट्रांजैक्शन एक्सपोजरBinance की sanctions से जुड़ी ट्रांजैक्शन एक्सपोजर

Binance ने यह भी इनकार किया है कि उसने कंप्लायंस कंसर्न उठाने वाले कर्मचारियों को निकाला है।

इसकी जगह, कंपनी ने कहा कि कुछ कर्मचारियों को अंदरूनी जांच के बाद निकाला गया क्योंकि वे गोपनीयता और डेटा हैंडलिंग नीतियों का उल्लंघन करते पाए गए।

WSJ की जांच: ईरान से जुड़े क्रिप्टो फ्लो में $1 बिलियन से ज्यादा का आरोप

इस विवाद की शुरुआत WSJ की एक जांच के बाद हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि Binance ने $1 बिलियन से ज्यादा की क्रिप्टो ट्रांजेक्शंस प्रोसेस की थीं जो ईरानी संस्थाओं से जुड़ी थीं, जिनमें ऐसे अकाउंट शामिल थे जो रेग्युलेटरी संस्थाओं द्वारा बैन की गईं ऑर्गनाइज़ेशंस से जुड़े हुए थे।

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि इंटरनल इन्वेस्टिगेटर्स ने इन गतिविधियों को फ्लैग किया और बाद में उनमें से कुछ को हटा भी दिया गया, जिससे sanctions कंट्रोल लागू करने को लेकर सवाल उठे।

Binance ने इन आरोपों को खारिज किया है और अब वह औपचारिक करेक्शन की मांग कर रहा है।

The post Binance ने Wall Street Journal को ईरान compliance रिपोर्ट पर लीगल एक्शन की चेतावनी दी appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Phemex ने Polymarket द्वारा संचालित Prediction Market लॉन्च किया, एक महीने लंबी Forecasting Championship की शुरुआत की (PRNewsfoto/Phemex)

Phemex ने Polymarket द्वारा संचालित Prediction Market लॉन्च किया, एक महीने लंबी Forecasting Championship की शुरुआत की (PRNewsfoto/Phemex)

Phemex, एक यूजर-फर्स्ट ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जिस पर 1 करोड़ से अधिक ट्रेडर्स भरोसा करते हैं, ने Polymarket द्वारा संचालित अपने Prediction Market के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की
शेयर करें
Globalfintechseries2026/04/23 23:18
Spartans.com ने RAF को अपने एक्सक्लूसिव स्पोर्ट पार्टनर के रूप में साइन किया, जबकि Gamdom और Duel ने अपने उत्पादों को परिष्कृत किया

Spartans.com ने RAF को अपने एक्सक्लूसिव स्पोर्ट पार्टनर के रूप में साइन किया, जबकि Gamdom और Duel ने अपने उत्पादों को परिष्कृत किया

#Spartans.com का करोड़ों डॉलर का RAF डील, $1 बिलियन के Beta वेजर, और $7M का प्राइज़ पूल इसे 2026 की सबसे बेहतरीन क्रिप्टो कैसीनो कहानी बनाते हैं। यहाँ देखें यह कैसे तुलना करता है
शेयर करें
CoinoMedia2026/04/24 00:00
ट्रम्प को गंभीर झटका, Fox News पोल में नागरिकों ने 'उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए'

ट्रम्प को गंभीर झटका, Fox News पोल में नागरिकों ने 'उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए'

एक नए Fox News पोल से पता चलता है कि मतदाताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके द्वारा अर्थव्यवस्था को संभालने के तरीके के खिलाफ मुड़ना शुरू कर दिया है, The Daily द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार
शेयर करें
Rawstory2026/04/24 00:45

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!