Jane Street फिर से सुर्खियों में है क्योंकि Terraform Labs की दिवालिया संपत्ति ने इस ट्रेडिंग फर्म पर मई 2022 में TerraUSD (UST) और LUNA की गिरावट से जुड़े इनसाJane Street फिर से सुर्खियों में है क्योंकि Terraform Labs की दिवालिया संपत्ति ने इस ट्रेडिंग फर्म पर मई 2022 में TerraUSD (UST) और LUNA की गिरावट से जुड़े इनसा

Jane Street: क्रिप्टो की बड़ी गिरावटों में बार-बार क्यों नज़र आता है Wall Street का यह दिग्गज

2026/02/25 04:54
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Jane Street फिर से सुर्खियों में है क्योंकि Terraform Labs की दिवालिया संपत्ति ने इस ट्रेडिंग फर्म पर मई 2022 में TerraUSD (UST) और LUNA की गिरावट से जुड़े इनसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगाया है।

इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि Jane Street ने Terraform की liquidity withdrawals की गोपनीय जानकारी का उपयोग करके अपनी पोजीशन से बाहर निकलकर और stablecoin का $ पेग टूटने से पहले फायदा कमाया।

Terraform lawsuit से Jane Street फिर चर्चा में

शिकायत के अनुसार, Terraform ने चुपचाप करीब $150 मिलियन की liquidity Curve pools से हटा दी थी, जो UST को सपोर्ट कर रहे थे। इसके तुरंत बाद, Jane Street से जुड़े वॉलेट्स ने कथित रूप से या तो करोड़ों $ के UST निकाल लिए या बेच दिए। 

Terraform का कहना है कि इन एक्शन की वजह से मार्केट का भरोसा और तेज़ी से गिरा, जिससे लगभग $40 बिलियन की वैल्यू साफ हो गई।

हालांकि, ये सभी अभी आरोप ही हैं। Jane Street ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और कहा है कि वह अदालत में अपनी बात रखेगा। अभी तक कोर्ट ने इन दावों पर कोई फैसला नहीं सुनाया है।

Jane Street का नाम कई अन्य बड़े क्रिप्टो कोलैप्स, जैसे FTX, के साथ भी सामने आया है। हालांकि FTX केस में इस फर्म पर किसी भी गड़बड़ी का आरोप नहीं लगाया गया है।

यह कनेक्शन असल में लोगों की वजह से है। Sam Bankman-Fried, जो FTX और Alameda Research के फाउंडर हैं, पहले Jane Street में ट्रेडर के रूप में काम कर चुके हैं। Alameda की CEO Caroline Ellison ने भी अपने करियर की शुरुआत इसी फर्म से की थी।

ये लिंक्स दर्शाते हैं कि Jane Street क्वांटिटेटिव ट्रेडर्स के लिए एक बड़ा ट्रेनिंग हब रहा है। हालांकि, कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि Jane Street कंपनी ने FTX फ्रॉड या कोलैप्स में कोई भूमिका निभाई।

जांचकर्ताओं के मुताबिक, FTX और Alameda के लीडरशिप द्वारा इंटरनल कस्टमर फंड्स के गलत इस्तेमाल की वजह से ये कोलैप्स हुआ।

क्रिप्टो में Jane Street की मार्केट मेकर की भूमिका

Jane Street एक ग्लोबल क्वांटिटेटिव ट्रेडिंग फर्म और liquidity provider के रूप में काम करती है। ये algorithms और सांख्यिकीय मॉडल्स के जरिए स्टॉक्स, बांड्स, ETFs और तेजी से बढ़ती क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेड करती है।

ये फर्म खुद क्रिप्टो exchange नहीं चलाती और ना ही कोई टोकन जारी करती है। यह मार्केट मेकर के तौर पर एक्ट करती है। 

मार्केट मेकर्स लगातार एसेट्स खरीदी-बिक्री करके लिक्विडिटी प्रोवाइड करते हैं, जिससे मार्केट अच्छे से चलता है।

इसी भूमिका की वजह से Jane Street कई क्रिप्टो कंपनियों के साथ ट्रेडिंग काउंटरपार्टी के रूप में इंटरैक्ट करता है। ये एक्सपोजर अक्सर इसे बड़े मार्केट इवेंट्स, जैसे कि कॉलेप्स के क़रीब ले आता है।

Jane Street 2020 से 2022 के बीच इंडस्ट्री की तेज़ ग्रोथ में सबसे बड़े क्रिप्टो मार्केट मेकर्स में से एक बन गया था। यह मेजर एक्सचेंजेस पर ट्रेड करता था और अलग-अलग क्रिप्टो एसेट्स में लिक्विडिटी प्रोवाइड करता था।

इतने बड़े स्केल की वजह से इसकी ट्रेडिंग एक्टिविटी अक्सर ब्लॉकचेन रिकॉर्ड्स और लिक्विडिटी पूल्स में दिखती रहती है। लेकिन सिर्फ दिखाई देने का मतलब ये नहीं है कि उसका कारण वही है।

रेग्युलेटर्स और कोर्ट्स ने Jane Street को किसी भी बड़े क्रिप्टो कॉलेप्स का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। Terraform का मुकदमा पहली बार है जब कंपनी के खिलाफ किसी क्रिप्टो फेल्योर से जुड़े गलत कामों का सीधा आरोप लगा है।

Terraform केस यह क्लियर कर सकता है कि Jane Street की ट्रेडिंग एक्टिविटी ने कोई लीगल लिमिट क्रॉस की है या यह सिर्फ नॉर्मल मार्केट-मेकिंग बिहेवियर था।

इसका रिजल्ट यह भी तय कर सकता है कि कोर्ट्स डिसेंट्रलाइज्ड मार्केट्स में इनसाइडर जानकारी को कैसे समझते हैं।

फिलहाल, Jane Street क्रिप्टो में एक मजबूत लेकिन बैकग्राउंड में रहने वाला प्लेयर बना हुआ है। इसका प्रभाव इसके स्केल, टेक्निकल एक्सपर्टीज़ और लिक्विडिटी प्रोवाइड करने की भूमिका को दिखाता है — भले ही इसकी इन्वॉल्वमेंट पर सवाल उठते रहते हैं।

The post Jane Street: क्रिप्टो की बड़ी गिरावटों में बार-बार क्यों नज़र आता है Wall Street का यह दिग्गज appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Terra लोगो
Terra मूल्य(LUNA)
$0.0583
$0.0583$0.0583
-0.74%
USD
Terra (LUNA) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Phemex ने Polymarket द्वारा संचालित Prediction Market लॉन्च किया, एक महीने लंबी Forecasting Championship की शुरुआत की (PRNewsfoto/Phemex)

Phemex ने Polymarket द्वारा संचालित Prediction Market लॉन्च किया, एक महीने लंबी Forecasting Championship की शुरुआत की (PRNewsfoto/Phemex)

Phemex, एक यूजर-फर्स्ट ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जिस पर 1 करोड़ से अधिक ट्रेडर्स भरोसा करते हैं, ने Polymarket द्वारा संचालित अपने Prediction Market के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की
शेयर करें
Globalfintechseries2026/04/23 23:18
Spartans.com ने RAF को अपने एक्सक्लूसिव स्पोर्ट पार्टनर के रूप में साइन किया, जबकि Gamdom और Duel ने अपने उत्पादों को परिष्कृत किया

Spartans.com ने RAF को अपने एक्सक्लूसिव स्पोर्ट पार्टनर के रूप में साइन किया, जबकि Gamdom और Duel ने अपने उत्पादों को परिष्कृत किया

#Spartans.com का करोड़ों डॉलर का RAF डील, $1 बिलियन के Beta वेजर, और $7M का प्राइज़ पूल इसे 2026 की सबसे बेहतरीन क्रिप्टो कैसीनो कहानी बनाते हैं। यहाँ देखें यह कैसे तुलना करता है
शेयर करें
CoinoMedia2026/04/24 00:00
ट्रम्प को गंभीर झटका, Fox News पोल में नागरिकों ने 'उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए'

ट्रम्प को गंभीर झटका, Fox News पोल में नागरिकों ने 'उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए'

एक नए Fox News पोल से पता चलता है कि मतदाताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके द्वारा अर्थव्यवस्था को संभालने के तरीके के खिलाफ मुड़ना शुरू कर दिया है, The Daily द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार
शेयर करें
Rawstory2026/04/24 00:45

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!