दुनिया के सबसे ज्यादा वांटेड ड्रग लार्ड्स में से एक, Nemesio Rubén Oseguera Cervantes, जिसे “El Mencho” के नाम से भी जाना जाता है, की मौत हो गई है। रविवार को मादुनिया के सबसे ज्यादा वांटेड ड्रग लार्ड्स में से एक, Nemesio Rubén Oseguera Cervantes, जिसे “El Mencho” के नाम से भी जाना जाता है, की मौत हो गई है। रविवार को मा

El Mencho की हत्या से मेक्सिको में हिंसा भड़की, रेग्युलेटर्स ने Cartel के क्रिप्टो इस्तेमाल पर जताई चिंता

2026/02/25 12:24
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

दुनिया के सबसे ज्यादा वांटेड ड्रग लार्ड्स में से एक, Nemesio Rubén Oseguera Cervantes, जिसे “El Mencho” के नाम से भी जाना जाता है, की मौत हो गई है। रविवार को मारे जाने के बाद कई मैक्सिकन राज्यों में हिंसा की लहर दौड़ गई।

सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से ही नहीं, बल्कि अब लोगों का ध्यान इस कार्टेल के फाइनेंशियल ऑपरेशन्स पर भी जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में, रेग्युलेटर्स और रिसर्चर्स ने डॉक्युमेंट किया है कि कैसे मैक्सिकन क्रिमिनल नेटवर्क्स ने अपनी ऑपरेशन्स में क्रिप्टोकरेन्सी का इस्तेमाल शुरू किया है।

El Mencho कौन था

El Mencho, मैक्सिको के सबसे वांटेड भगोड़ों में से एक था और Jalisco New Generation (CJNG) कार्टेल का लीडर था। US Department of State के अनुसार, CJNG की स्थापना 2009 में हुई थी। इसके बाद से यह मैक्सिको के सबसे कट्टर और हिंसक ड्रग कार्टेल्स में से एक बन गया।

20 फरवरी 2025 को, अमेरिकी सरकार ने इस कार्टेल को Immigration and Nationality Act की Section 219 के तहत Officially Foreign Terrorist Organization डिक्लेयर किया।

इसके अलावा, US State Department ने El Mencho की गिरफ्तारी या सजा दिलाने वाली जानकारी के लिए $15 मिलियन का इनाम रखा था। रविवार को मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई।

El Mencho इनाम पोस्टरEl Mencho इनाम पोस्टर। स्रोत: US Department of State

उनकी मौत के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में अशांति फैल गई। BBC के अनुसार कम से कम 20 राज्यों में CJNG के सदस्यों ने सड़कें ब्लॉक कीं और वाहनों व बिज़नेस को आग के हवाले कर दिया।

जहां एक तरफ सड़कों पर घटना के तुरंत बाद क़िलाफ फैल गया, वहीं पुराने आंकड़े दिखाते हैं कि CJNG का असर सिर्फ इलाके तक सीमित नहीं रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में शोधकर्ताओं ने कार्टेल की फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर के बढ़ते सोफिस्टिकेटेड और हाईटेक नेटवर्क को ट्रैक किया है। इसमें डिजिटल एसेट्स का इस्तेमाल शामिल है, जिससे वह बॉर्डर पार फंड ट्रांसफर और मनी लॉन्ड्रिंग कर पाते हैं।

क्रिप्टो और Cartel Finance

Bitcoin (BTC) और Tether (USDT) जैसी क्रिप्टोकरेन्सीज़ अपने आप में गैर-कानूनी नहीं हैं। इनका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर सही निवेश, पेमेंट और फाइनेंशियल इनोवेशन के लिए होता है।

हालांकि, रेग्युलेटरी और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने ऐसे कई मामले पहचाने हैं, जहाँ इन डिजिटल एसेट्स का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों से जुड़े ट्रांजैक्शन्स में किया गया है।

2020 में ही Reuters ने रिपोर्ट किया था कि US और मैक्सिकन अथॉरिटीज़ ने देखा कि बड़े ड्रग तस्करी ग्रुप्स, जैसे CJNG और Sinaloa Cartel, मनी लॉन्डरिंग के लिए Bitcoin का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं।

2024 में, US Treasury की Financial Crimes Enforcement Network (FinCEN) ने बताया कि मैक्सिको-बेस्ड ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन्स वर्चुअल करेंसीज जैसे Bitcoin, Ethereum, Monero और Tether का इस्तेमाल करते हुए फेंटेनिल प्रीकर्सर केमिकल्स और इक्विपमेंट China के सप्लायर्स से खरीद रहे थे।

मार्च 2025 में Chainalysis की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संदेहास्पद China-बेस्ड केमिकल ट्रेडर्स ने 2018 से 2023 के बीच $37.8 मिलियन से ज्यादा क्रिप्टोकरेन्सी रिसीव की। बड़े मैक्सिकन कार्टेल्स, जिनमें CJNG भी शामिल है, ऐसे प्रीकर्सर खरीद रहे थे जिनका इस्तेमाल सिंथेटिक ओपिओइड्स बनाने में होता है।

अगस्त 2025 में, FinCEN ने भी हाइलाइट किया कि CJNG, Sinaloa Cartel, Gulf Cartel और अन्य मैक्सिको बेस्ड ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन चीनी मनी लॉन्डरिंग नेटवर्क्स (CMLNs) का इस्तेमाल इल्लीगल प्रॉसीड्स लॉन्डर करने में कर रहे थे।

गौरतलब है, Chainalysis ने रिपोर्ट किया कि CMLNs अब क्रिप्टोकरेन्सी मनी लॉन्डरिंग में डोमिनंट रोल निभा रहे हैं। 2025 में, ये नेटवर्क्स करीब 20% जानी-पहचानी क्रिप्टोकरेंसी मनी लॉन्डरिंग एक्टिविटी के लिए जिम्मेदार थे।

जहाँ इस तरह की एक्टिविटी बढ़ी है, वहीं रेग्युलेटरी फोकस भी काफी तेज हो गया है। US Attorney’s Office For the Southern District of New York के अनुसार, Paul Campo (पूर्व DEA अधिकारी) और Robert Sensi पर CJNG को मटेरियल सपोर्ट देने की साजिश के आरोप में अभियोग लगाया गया है।

इस तरह, El Mencho की मौत मैक्सिको में ऑर्गनाइज्ड क्राइम के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा मोड़ है। लेकिन मुख्य कार्टेल्स को सपोर्ट करने वाली फाइनेंशियल सिस्टम्स आज भी जटिल, अंतरराष्ट्रीय और तकनीकी तौर पर काफी एडवांस हैं, जो किसी एक व्यक्ति से कहीं आगे तक फैली हुई हैं।

The post El Mencho की हत्या से मेक्सिको में हिंसा भड़की, रेग्युलेटर्स ने Cartel के क्रिप्टो इस्तेमाल पर जताई चिंता appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
ELYSIA लोगो
ELYSIA मूल्य(EL)
$0.001846
$0.001846$0.001846
0.00%
USD
ELYSIA (EL) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

विश्लेषक ने चेतावनी दी कि ट्रंप के प्रेस डिनर में गोलीबारी के बाद कुछ 'अधिक खतरनाक' हो रहा है

विश्लेषक ने चेतावनी दी कि ट्रंप के प्रेस डिनर में गोलीबारी के बाद कुछ 'अधिक खतरनाक' हो रहा है

व्हाइट हाउस करेस्पॉन्डेंट्स' डिनर में शनिवार को हुई हालिया गोलीबारी की सतह के नीचे कुछ "अधिक भयावह" घटित हो रहा है, एक के अनुसार
शेयर करें
Rawstory2026/04/27 09:05
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में गोलियां चलने के बाद मंच से भागे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में गोलियां चलने के बाद मंच से भागे

यह पोस्ट US President Donald Trump rushes off stage after shots fired during White House BitcoinEthereumNews.com पर प्रकाशित हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तेजी से
शेयर करें
BitcoinEthereumNews2026/04/27 08:32
35% यूरोपीय निवेशक बेहतर क्रिप्टो सेवाओं के लिए बैंक बदलेंगे

35% यूरोपीय निवेशक बेहतर क्रिप्टो सेवाओं के लिए बैंक बदलेंगे

एक नए सर्वेक्षण से पता चलता है कि 35% यूरोपीय निवेशक बेहतर क्रिप्टो सेवाओं के लिए अपना बैंक बदल सकते हैं, जो बैंकिंग में डिजिटल संपत्ति तक पहुंच की बढ़ती मांग को उजागर करता है।
शेयर करें
coinlineup2026/04/27 08:54

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

Roll the Dice & Win Up to 1 BTC

Roll the Dice & Win Up to 1 BTCRoll the Dice & Win Up to 1 BTC

Invite friends & share 500,000 USDT!