Chainalysis के अनुसार, 2025 में कुल ऑन-चेन रैंसमवेयर पेमेंट्स लगभग 8% गिर गए हैं, यह लगातार दूसरा साल है जब इसमें कमी आई है। हालांकि यह गिरावट हुई है, दावे किए Chainalysis के अनुसार, 2025 में कुल ऑन-चेन रैंसमवेयर पेमेंट्स लगभग 8% गिर गए हैं, यह लगातार दूसरा साल है जब इसमें कमी आई है। हालांकि यह गिरावट हुई है, दावे किए

Ransomware अटैक्स में 50% बढ़ोतरी के बावजूद दूसरी बार घटा रेवेन्यू

2026/02/26 21:00
4 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Chainalysis के अनुसार, 2025 में कुल ऑन-चेन रैंसमवेयर पेमेंट्स लगभग 8% गिर गए हैं, यह लगातार दूसरा साल है जब इसमें कमी आई है।

हालांकि यह गिरावट हुई है, दावे किए गए अटैक 50% बढ़ गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि घटनाओं में इजाफे और कम पेमेंट्स के बीच बढ़ती खाई रैंसमवेयर इकोसिस्टम को बदलने वाले जटिल कारणों को उजागर करती है।

2025 में ransomware payments $820 मिलियन पहुंचीं

अपने 2026 Crypto Crime Report के रैंसमवेयर चैप्टर में, Chainalysis ने खुलासा किया कि रैंसमवेयर एक्टर्स ने 2025 में ऑन-चेन पेमेंट्स के जरिए $820 मिलियन से ज्यादा जुटाये। यह आंकड़ा 2024 की फर्म के संशोधित अनुमान $892 मिलियन से 8% कम है।

हालांकि, 2025 का कुल आंकड़ा अभी भी बढ़ सकता है। Chainalysis ने कहा कि फाइनल नंबर $900 मिलियन के आसपास या उससे अधिक हो सकता है, जैसा कि पिछले साल हुआ जब 2024 का शुरुआती अनुमान $813 मिलियन था जिसे बाद में ऊपर संशोधित किया गया।

लेटेस्ट क्रिप्टो न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमें X पर फॉलो करें

ऑन-चेन रैंसमवेयर नुकसान। ऑन-चेन रैंसमवेयर नुकसान। स्रोत: Chainalysis

जहां कुल पेमेंट्स ज्यादातर स्थिर रही, वही रैंसमवेयर एक्टिविटी में जबरदस्त तेजी आई। eCrime.ch के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में रैंसमवेयर विक्टिम्स का आंकड़ा 50% तक बढ़ा — यह अब तक का सबसे सक्रिय साल बन गया। हमलों में तेजी के बावजूद, पेड रैंसम्स का हिस्सा घटकर 28% पर आ गया, जो अब तक का सबसे कम है।

Chainalysis ने इसके अलग-अलग कारण बताए। बेहतर incident response और सख्त रेग्युलेटरी निगरानी की वजह से पेआउट्स की फ्रीक्वेंसी कम हुई है।

साथ ही, इंटरनेशनल स्तर पर इन एक्टर्स और laundering नेटवर्स के खिलाफ हुई कार्रवाई की वजह से भी कुछ रिवेन्यू फ्लो में रुकावट आई है।

Ransomware के बढ़ते भुगतान में सबसे ज्यादा चुना गया Bitcoin

जहां कुल पेमेंट्स स्थिर रहीं, वहीं 2025 में मीडियन रैंसम साइज में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। मीडियन पेमेंट 368% बढ़कर 2024 के $12,738 से 2025 में $59,556 हो गई।

2025 में मीडियन रैंसमवेयर पेमेंट्स बढ़ रहे हैं।2025 में मीडियन रैंसमवेयर पेमेंट्स बढ़ रहे हैं। स्रोत: Chainalysis

Chainalysis में Cyber Threat Intelligence की हेड Jacqueline Koven ने BeInCrypto को बताया कि मीडियन पेमेंट में बढ़ोतरी मुख्य रूप से कुछ हाई आउट्लायर पेमेंट्स के कारण हुई है, न कि पहले के जैसे बड़े टारगेट्स पर केंद्रित रैंसमवेयर की वजह से।

Koven ने यह भी खुलासा किया कि Bitcoin (BTC) रैंसमवेयर एक्टर्स के लिए फाइनेंशियल रेल ऑफ चॉइस बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इसकी ट्रांसपेरेंसी के बावजूद, जिससे बुरे एक्टर्स को खतरा है, वे BTC को पसंद करते हैं क्योंकि यह क्रॉस-बॉर्डर, इंस्टैंट, लिक्विड और आसान है।

Ransomware pipeline बढ़ने के साथ Initial Access Brokers को $14 Million की पेमेंट

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रैंसमवेयर ऑपरेशंस को एक बड़े साइबर क्रिमिनल इकोसिस्टम का सपोर्ट मिलता है, जिसमें Initial Access Brokers और अन्य स्पेशलाइज्ड सर्विस प्रोवाइडर्स शामिल हैं। ये ब्रोकर्स कंपोमाइज़ नेटवर्क्स तक पहुंच दिलवाते हैं, जिससे एफिलिएट्स रैंसमवेयर आसानी से डिप्लॉय कर पाते हैं।

Chainalysis का अनुमान है कि Initial Access Brokers ने 2025 में ऑन-चेन पेमेंट्स के रूप में कम से कम $14 मिलियन हासिल किए, जो पिछले साल से लगभग अपरिवर्तित है। भले ही यह राशि कुल रैंसमवेयर रेवेन्यूज के मुकाबले छोटी है, लेकिन ये पेमेंट्स “क्रिटिकल इनेबलिंग फंक्शन” को हाईलाइट करती हैं।

रिपोर्ट में यह भी जोड़ा गया कि IAB गतिविधि को एक लीडिंग इंडिकेटर के रूप में देखा जा सकता है। ऑन-चेन एनालिसिस के मुताबिक, IAB इनफ्लो में बढ़ोतरी लगभग 30 दिन पहले रैंसमवेयर पेआउट्स और विक्टिम लीक में तेज़ी आने का संकेत देती है।

Chainalysis ने यह जोर देते हुए कहा कि 2025 की ransomware story सिर्फ revenue आंकड़ों से नहीं समझी जा सकती। भले ही कुल ऑन-चेन पेमेंट्स में थोड़ी गिरावट आई हो, लेकिन अटैक्स का स्केल, sophistication, और रणनीतिक असर लगातार बढ़ता गया है। ग्लोबल ऑटोमेकर्स से लेकर रीजनल हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स तक, हर स्तर की organizations को ऐसी एक्सटॉर्शन का सामना करना पड़ा जिसने उनके operations को बाधित किया, ट्रस्ट को कमजोर किया और सिस्टम में वो नुकसान पहुंचाया जो रिकॉर्ड की गई फिरौती की रकम से कहीं अधिक था।

The post Ransomware अटैक्स में 50% बढ़ोतरी के बावजूद दूसरी बार घटा रेवेन्यू appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

क्या हमें आखिरकार पता चल गया कि सातोशी नाकामोतो कौन है? यह डॉक्युमेंट्री कहती है हाँ — और यह आपकी सोच से कहीं अधिक compelling है

क्या हमें आखिरकार पता चल गया कि सातोशी नाकामोतो कौन है? यह डॉक्युमेंट्री कहती है हाँ — और यह आपकी सोच से कहीं अधिक compelling है

2024 में सातोशी की पहचान की खोज तेज हो गई, जिसमें कई लोगों को Bitcoin के निर्माता के रूप में चिह्नित किया गया। इलस्ट्रेटर: Gwen P; स्रोत: Shutterstock
शेयर करें
DL News2026/04/24 03:41
Vivopower (VIVO) स्टॉक: नॉर्वे में Mo i Rana AI डेटा हब के लिए RFP लॉन्च करने के बाद 16% उछला

Vivopower (VIVO) स्टॉक: नॉर्वे में Mo i Rana AI डेटा हब के लिए RFP लॉन्च करने के बाद 16% उछला

TLDR VivoPower 16.72% उछला क्योंकि Mo i Rana डेटा सेंटर RFP ने मांग आकर्षित की, VIVO AI डेटा सेंटर टेनेंट प्रक्रिया शुरू करने के बाद $3.49 तक पहुंचा, मजबूत मांग ने प्रेरित किया
शेयर करें
Coincentral2026/04/24 04:22
2026 के शीर्ष ऑनलाइन क्रिप्टो कैसीनो [विशेषज्ञ समीक्षा]

2026 के शीर्ष ऑनलाइन क्रिप्टो कैसीनो [विशेषज्ञ समीक्षा]

2026 में ऑनलाइन सट्टेबाजी का परिदृश्य बारह महीने पहले जैसा बिल्कुल नहीं दिखता। ESPN Bet ध्वस्त हो गया और अमेरिकी बाजार से बाहर निकल गया। theScore Bet इस तबाही से उभरा
शेयर करें
CryptoReporter2026/04/24 03:56

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!