Avalanche (AVAX), जो एक layer-1 blockchain है और 2021 में Ethereum का प्रतिद्वंदी माना जा रहा था, उसके प्राइस में उसके ऑल-टाइम हाई (ATH) से अब तक 94% से भी ज्याAvalanche (AVAX), जो एक layer-1 blockchain है और 2021 में Ethereum का प्रतिद्वंदी माना जा रहा था, उसके प्राइस में उसके ऑल-टाइम हाई (ATH) से अब तक 94% से भी ज्या

Avalanche (AVAX) ऑल-टाइम हाई से 94% गिरने के बाद अब क्या फैक्टर्स अपवर्ड मोमेंटम दे सकते हैं

2026/02/26 22:12
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Avalanche (AVAX), जो एक layer-1 blockchain है और 2021 में Ethereum का प्रतिद्वंदी माना जा रहा था, उसके प्राइस में उसके ऑल-टाइम हाई (ATH) से अब तक 94% से भी ज्यादा गिरावट आई है। 2026 तक ये सवाल बना हुआ है कि क्या कोई कैटालिस्ट इस altcoin को वापसी करने में मदद कर सकते हैं।

प्राइस परफॉर्मेंस चाहे निराशाजनक रही हो, लेकिन Avalanche के इकोसिस्टम में लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट्स और इंस्टीट्यूशनल एडॉप्शन के बढ़ने से रिकवरी की एक उम्मीद बन रही है।

Japan का बूस्ट: $2 Billion Avalanche के साथ ऑन-चेन ट्रांसफर

Avalanche की पोज़िशन को मजबूत करने वाला एक अहम डेवलपमेंट है Progmat का अपने एसेट्स को Avalanche पर माइग्रेट करना, जो कि जापान का सबसे बड़ा डिजिटल सिक्योरिटीज (security token) प्लेटफॉर्म है।

$2 बिलियन से ज्यादा के tokenized real world assets (RWA) जैसे रियल एस्टेट और कॉर्पोरेट बॉंड्स अब Corda प्लेटफॉर्म से Avalanche पर ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

Avalanche की एक रिपोर्ट के मुताबिक Progmat अभी जापान के डिजिटल सिक्योरिटीज मार्केट में करीब 63% इश्यूअन्स वॉल्यूम और 53.8% प्रोजेक्ट्स के लिए जिम्मेदार है, और टोटल इश्यूअन्स वैल्यू ¥216.9 बिलियन से ज्यादा है। उम्मीद है कि मार्केट 2026 के आखिर तक ¥1.05 ट्रिलियन (लगभग $7 बिलियन) पार कर जाएगा।

Progmat का Avalanche को चुनना, दूसरे कम्पटीटर्स के मुकाबले, Avalanche टेक्नोलॉजी के लिए एक मजबूत समर्थन दिखाता है। यह नेटवर्क फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन्स को रेग्युलेशन्स के अनुरूप अपनी कस्टमाइज्ड ब्लॉकचेन बनाने में मदद करता है, साथ ही मेन नेटवर्क की सिक्योरिटी का फायदा भी देता है।

VanEck की नजर में Avalanche

हाल ही में इन्वेस्टमेंट फर्म VanEck की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Avalanche आज भी क्यों लोकप्रिय बना हुआ है।

VanEck ने हाइलाइट किया है कि Avalanche सिस्टम की कोर ताकत Snowman consensus mechanism है। ये mechanism सिर्फ 1.2 सेकंड में ब्लॉक प्रोड्यूस कर सकता है और लगभग इंस्टेंटली ट्रांजेक्शन फाइनलिटी देता है।

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि Avalanche के ट्रांजेक्शन फीस उसके कम्पटीटर्स से काफी कम हैं, जिससे उसे एक कम्पटीटिव एडवांटेज मिलता है।

Avalanche के ट्रांजेक्शन फीस कम्पटीटर्स से कम हैं। स्रोत: VanEckAvalanche के ट्रांजेक्शन फीस कम्पटीटर्स से कम हैं। स्रोत: VanEck

इसके अलावा, VanEck का spot Avalanche ETF फिलहाल मार्केट में ट्रेड होने वाला एकमात्र AVAX ETF है।

हालांकि, आंकड़े दिखाते हैं कि निवेशकों की डिमांड अभी भी सीमित है। एक महीने के ट्रेडिंग के बाद, कुल नेट एसेट्स $11.5 मिलियन तक पहुंचीं। तुलना करें तो, LINK ETFs ने $81 मिलियन से ज्यादा इनफ्लो खींची हैं, वहीं SOL ETFs ने $800 मिलियन से ज्यादा आकर्षित किए हैं।

क्या AVAX दोबारा अपनी पुरानी चमक हासिल कर पाएगा

CryptoRank की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख altcoins में AVAX और DOT ने सबसे ज्यादा गिरावट देखी है, दोनों में 94% से अधिक की गिरावट आई है। ऐसी गिरावट कई निवेशकों के लिए बड़ा झटका है।

मुख्य Altcoin all-time high drawdown। स्रोत: CryptoRankमुख्य Altcoin all-time high drawdown। स्रोत: CryptoRank

हालांकि, Avalanche के आंकड़े फरवरी में पॉजिटिव मोमेंटम दिखाते हैं क्योंकि यूजर्स फिर से नेटवर्क पर लौटे हैं। डेली एक्टिव एड्रेस 1,300,000 के ऊपर पहुंच गई हैं, जो इस layer-1 ब्लॉकचेन के इतिहास का सबसे ऊंचा स्तर है।

Avalanche की C-Chain के डेली एक्टिव यूजर्स। स्रोत: Avax.Avalanche की C-Chain के डेली एक्टिव यूजर्स। स्रोत: Avax.

BeInCrypto की हालिया रिपोर्ट में भी व्यापक नेगेटिव सेंटिमेंट की बात कही गई है, जिसके चलते कई निवेशक पूंजी लगाने से पहले हिचकिचा रहे हैं। हालांकि, जब कैपिटल फ्लो वापस आएंगे, तब मजबूत फंडामेंटल वाले प्रोजेक्ट्स निवेशकों की पहली पसंद बन सकते हैं।

The post Avalanche (AVAX) ऑल-टाइम हाई से 94% गिरने के बाद अब क्या फैक्टर्स अपवर्ड मोमेंटम दे सकते हैं appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
Avalanche लोगो
Avalanche मूल्य(AVAX)
$9.36
$9.36$9.36
-0.30%
USD
Avalanche (AVAX) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

क्या हमें आखिरकार पता चल गया कि सातोशी नाकामोतो कौन है? यह डॉक्युमेंट्री कहती है हाँ — और यह आपकी सोच से कहीं अधिक compelling है

क्या हमें आखिरकार पता चल गया कि सातोशी नाकामोतो कौन है? यह डॉक्युमेंट्री कहती है हाँ — और यह आपकी सोच से कहीं अधिक compelling है

2024 में सातोशी की पहचान की खोज तेज हो गई, जिसमें कई लोगों को Bitcoin के निर्माता के रूप में चिह्नित किया गया। इलस्ट्रेटर: Gwen P; स्रोत: Shutterstock
शेयर करें
DL News2026/04/24 03:41
Vivopower (VIVO) स्टॉक: नॉर्वे में Mo i Rana AI डेटा हब के लिए RFP लॉन्च करने के बाद 16% उछला

Vivopower (VIVO) स्टॉक: नॉर्वे में Mo i Rana AI डेटा हब के लिए RFP लॉन्च करने के बाद 16% उछला

TLDR VivoPower 16.72% उछला क्योंकि Mo i Rana डेटा सेंटर RFP ने मांग आकर्षित की, VIVO AI डेटा सेंटर टेनेंट प्रक्रिया शुरू करने के बाद $3.49 तक पहुंचा, मजबूत मांग ने प्रेरित किया
शेयर करें
Coincentral2026/04/24 04:22
2026 के शीर्ष ऑनलाइन क्रिप्टो कैसीनो [विशेषज्ञ समीक्षा]

2026 के शीर्ष ऑनलाइन क्रिप्टो कैसीनो [विशेषज्ञ समीक्षा]

2026 में ऑनलाइन सट्टेबाजी का परिदृश्य बारह महीने पहले जैसा बिल्कुल नहीं दिखता। ESPN Bet ध्वस्त हो गया और अमेरिकी बाजार से बाहर निकल गया। theScore Bet इस तबाही से उभरा
शेयर करें
CryptoReporter2026/04/24 03:56

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!