पॉपुलर क्रिप्टो इन्वेस्टिगेटर ZachXBT ने अपनी चर्चित इनसाइडर ट्रेडिंग जांच का खुलासा किया है, जिसमें फोकस था Axiom पर – एक डिसेंट्रलाइज्ड ट्रेडिंग टर्मिनल जो यूपॉपुलर क्रिप्टो इन्वेस्टिगेटर ZachXBT ने अपनी चर्चित इनसाइडर ट्रेडिंग जांच का खुलासा किया है, जिसमें फोकस था Axiom पर – एक डिसेंट्रलाइज्ड ट्रेडिंग टर्मिनल जो यू

ZachXBT की जांच में Axiom कर्मचारी पर Insider Trading के दुरुपयोग का आरोप

2026/02/26 22:12
3 मिनट पढ़ें

पॉपुलर क्रिप्टो इन्वेस्टिगेटर ZachXBT ने अपनी चर्चित इनसाइडर ट्रेडिंग जांच का खुलासा किया है, जिसमें फोकस था Axiom पर – एक डिसेंट्रलाइज्ड ट्रेडिंग टर्मिनल जो यूज़र्स को अपनी वॉलेट की कस्टडी दिए बिना डायरेक्ट क्रिप्टो ट्रेड करने देता है।

इस हफ्ते की शुरुआत में उनका रहस्यमय वायरल पोस्ट ने Polymarket पर $2 मिलियन से ज्यादा की बेटिंग को बढ़ावा दिया, क्योंकि यूज़र्स ने अनुमान लगाया कि वे किस कंपनी की पोल खोलेंगे। Axiom के नाम पर 13% चांस था, जिससे उसपर बेट लगाने वालों को काफी मुनाफा हुआ।

ZachXBT का रहस्यमय पोस्ट Polymarket पर बेटिंग क्रेज का कारण बनाZachXBT का रहस्यमय पोस्ट Polymarket पर बेटिंग क्रेज का कारण बना

Axiom कर्मचारी ने इंटरनल एक्सेस का गलत इस्तेमाल कर यूजर वॉलेट्स को ट्रैक किया

ZachXBT की इस इन्वेस्टिगेशन का केंद्र Axiom Exchange में सीनियर बिज़नेस डेवेलपमेंट कर्मचारी Broox Bauer हैं, जिन पर आरोप है कि उन्होंने अंदरूनी टूल्स का इस्तेमाल कर सेंसिटिव यूज़र डेटा एक्सेस किया और प्राइवेट वॉलेट्स को इनसाइडर ट्रेडिंग के लिए ट्रैक किया।

जांच में सामने आया है:

  • Broox ने कथित तौर पर Axiom के इंटरनल डैशबोर्ड का इस्तेमाल करके यूज़र्स से जुड़े प्राइवेट वॉलेट्स की जानकारी देखी।
  • बताया गया है कि वे रेफरल कोड, UID या वॉलेट लिंकिंग की मदद से वॉलेट्स पहचान सकते थे।
  • उन्होंने यह जानकारी प्राइवेट ग्रुप के साथ शेयर की, जिससे प्रॉफिटेबल ट्रेडिंग टारगेट्स पता किए जा सकें।
  • ग्रुप ने Google Sheets में वॉलेट लिस्ट्स कलेक्ट कर रखी थीं ताकि ट्रेड्स की मॉनिटरिंग और फ्रंट-रनिंग हो सके।

यह खास इसलिए है क्योंकि मीम कॉइन ट्रेडिंग में प्राइवेट वॉलेट की जानकारी बेहद कीमती मानी जाती है और यहां जल्दी पोजीशन लेने से बड़ा मुनाफा मिल सकता है।

Internal Dashboard से बेहद संवेदनशील यूजर जानकारी लीक होने की खबर

सबसे चिंता की बात यह है कि कर्मचारियों को अंदरूनी टूल्स से इतना ज्यादा एक्सेस reportedly मिलता था।

ZachXBT का कहना है कि इंटरनल डैशबोर्ड से कर्मचारियों को ये जानकारियाँ दिखती थीं:

  • यूज़र्स से जुड़े सभी वॉलेट्स की पूरी लिस्ट
  • ट्रांजेक्शन हिस्ट्री
  • वॉलेट निकनेम्स
  • कनेक्टेड अकाउंट्स
  • वॉलेट ट्रैकिंग एक्टिविटी
  • टाइमस्टैम्प सहित एक्टिविटी डेटा

ऐसा एक्सेस किसी इनसाइडर को रीयल टाइम में हाई-परफॉर्मिंग ट्रेडर्स को ट्रैक करने और उनसे पहले ट्रेड करने का मौका देता है।

पारंपरिक फाइनेंस में, नॉन-पब्लिक कस्टमर ट्रेडिंग जानकारी का इस तरह से इस्तेमाल करना साफ तौर पर इनसाइडर ट्रेडिंग के रूप में क्वालिफाई करेगा।

जांच में कई तरह के सपोर्टिंग एविडेंस दिए गए हैं, जिनमें प्राइवेट कॉल रिकॉर्डिंग्स भी शामिल हैं।

रिकॉर्डेड बातचीत में, ऐसा माना जा रहा है कि Broox ने यूज़र्स की जानकारी ढूंढने का तरीका चुपचाप समझाया। उन्होंने शुरुआत में 10–20 वॉलेट्स को ट्रैक करने और शक से बचने के बारे में भी बताया, साथ ही इंटरनल एक्सेस का इस्तेमाल कर दूसरों को जल्दी प्रॉफिट कमाने में मदद करने की चर्चा की।

ये रिकॉर्डिंग्स इस जांच का मुख्य हिस्सा हैं।

रिकॉर्डिंग्स से यह भी पता चलता है कि इंटरनल लेवल पर कई लोग शामिल थे, जिसमें Axiom के मॉडरेटर्स और अतिरिक्त बिजनेस डेवेलपमेंट स्टाफ भी थे।

खास बात यह है कि ZachXBT को इंडिपेंडेंटली इन दावों की जांच के लिए रखा गया था। Axio ने कहा है कि उन्हें इस सिचुएशन की जानकारी नहीं थी, और वे अभी इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

Axiom का ऑफिशियल स्टेटमेंटAxiom का ऑफिशियल स्टेटमेंट

यह केस क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स में एक बड़ा स्ट्रक्चरल रिस्क उजागर करता है।

सेंट्रलाइज्ड इंटरनल अनालिटिक्स टूल्स और कमजोर एक्सेस कंट्रोल्स की वजह से इनसाइडर ट्रेडिंग के मौके बन जाते हैं।

यहां तक कि नॉन-कस्टोडियल प्लेटफॉर्म्स में भी सेंट्रलाइज्ड इंटरनल इंटेलिजेंस हो सकती है।

The post ZachXBT की जांच में Axiom कर्मचारी पर Insider Trading के दुरुपयोग का आरोप appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Circle के स्टॉक की लक्ष्य कीमत में कटौती क्योंकि बैंक ने इसे 'स्टेबलकॉइन्स का स्विट्जरलैंड' करार दिया

Circle के स्टॉक की लक्ष्य कीमत में कटौती क्योंकि बैंक ने इसे 'स्टेबलकॉइन्स का स्विट्जरलैंड' करार दिया

बुधवार को Circle का स्टॉक मूल्य 35% से अधिक बढ़ गया, जो सार्वजनिक होने के बाद से इसका सबसे अच्छा दिन था, उम्मीद से बेहतर राजस्व और USDC स्टेबलकॉइन वृद्धि प्रकाशित करने के बाद।
शेयर करें
Crypto.news2026/02/26 21:49
Pi Coin $1 को पार करता है: Pi Network की वैश्विक समुदाय और Web3 अर्थव्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर

Pi Coin $1 को पार करता है: Pi Network की वैश्विक समुदाय और Web3 अर्थव्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर

पाई नेटवर्क ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है क्योंकि Pi Coin $1 के आंकड़े को पार कर गया है, जो पायनियर्स के वैश्विक समुदाय के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण है। Ac
शेयर करें
Hokanews2026/02/26 22:13
गिलास को विश्व कप क्वालीफायर्स में पहली हार, न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी नाकाम

गिलास को विश्व कप क्वालीफायर्स में पहली हार, न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी नाकाम

गिलास पिलिपिनास ने FIBA विश्व कप एशियाई क्वालीफायर्स की दूसरी विंडो में अपने दो-गेम होमस्टैंड में से पहला गेम गंवा दिया क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ इसकी हार का सिलसिला जारी है
शेयर करें
Rappler2026/02/26 21:45