Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey ने कहा है कि उनकी कंपनी, Block, अपनी वर्कफोर्स को लगभग आधा कर देगी। इसमें 4,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी होगी और कंपनी स्Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey ने कहा है कि उनकी कंपनी, Block, अपनी वर्कफोर्स को लगभग आधा कर देगी। इसमें 4,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी होगी और कंपनी स्

Twitter के Co-Founder Jack Dorsey ने Block में 4,000 से ज्यादा लोगों की नौकरी काटी

2026/02/27 06:24
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Twitter के को-फाउंडर Jack Dorsey ने कहा है कि उनकी कंपनी, Block, अपनी वर्कफोर्स को लगभग आधा कर देगी। इसमें 4,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी होगी और कंपनी स्टाफ की संख्या 10,000 से घटकर सिर्फ 6,000 के नीचे पहुँच जाएगी।

खबरों के मुताबिक, कंपनी AI टूल्स के चलते स्टाफ को redundant मानते हुए छंटनी कर रही है।

AI की वजह से छंटनी जारी

कर्मचारियों के लिए एक नोट में Dorsey ने इस फैसले को कंपनी के इतिहास में “सबसे कठिन फैसलों में से एक” बताया। उन्होंने यह भी साफ किया कि छंटनी फाइनेंशियल परेशानी की वजह से नहीं हो रही है। कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट लगातार बढ़ रहा है और प्रॉफिटेबिलिटी भी बेहतर हो रही है।

इसके बजाय, उन्होंने इंटेलिजेंस टूल्स में तेज ग्रोथ और छोटी-छोटी और फ्लैट टीम्स की तरफ शिफ्ट को रीस्ट्रक्चरिंग का मुख्य कारण बताया।

प्रभावित कर्मचारियों को 20 हफ्ते की सैलरी मिलेगी, साथ ही कंपनी में हर साल की सेवा के लिए एक अतिरिक्त हफ्ते का वेतन भी मिलेगा।

उन्हें मई के अंत तक ईक्विटी, छह महीने की हेल्थकेयर कवरेज, कंपनी डिवाइस और ट्रांजिशन सपोर्ट के लिए $5,000 भी मिलेगा। इंटरनेशनल कर्मचारियों के मामले में, स्थानीय कानूनों के हिसाब से टर्म्स अलग हो सकती हैं।

Dorsey ने कहा कि उन्होंने तुरंत एक्शन लेना सही समझा बजाय इसके कि धीरे-धीरे कटौती की जाए। उनके अनुसार, बार-बार छंटनी से कर्मचारियों का मनोबल और भरोसा दोनों टूटता।

2025 में छंटनी से प्रभावित प्रमुख टेक कंपनियां2025 में छंटनी से प्रभावित प्रमुख टेक कंपनियां। स्रोत: Novelvista

Block, जिसे पहले Square के नाम से जाना जाता था, मर्चेंट पेमेंट सिस्टम्स और Cash App जैसे पीयर-टू-पीयर सर्विस की ऑपरेट करता है।

Cash App यूजर्स को Bitcoin खरीदने और बेचने की सुविधा देती है। कंपनी के बैलेंस शीट पर भी Bitcoin है और इससे जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर, सेल्फ-कस्टडी टूल्स और माइनिंग इनिशिएटिव्स में भी निवेश किया जाता है।

Dorsey ने Block को Bitcoin डेवेलपमेंट के साथ गहराई से जोड़ा हुआ है।

पहले, Dorsey ने 2006 में Twitter की को-फाउंडिंग की थी और दो बार CEO रहे। वे नवंबर 2021 में अपने पोस्ट से हट गए थे।

अक्टूबर 2022 में Elon Musk ने Twitter को अधिग्रहित किया और बाद में इसे X के नाम से रीब्रांड किया। उस समय Dorsey ने पब्लिकली इस टेकओवर को सपोर्ट किया था।

यह रीस्ट्रक्चरिंग Block में बड़ा बदलाव लेकर आई है क्योंकि अब Dorsey इसे छोटी टीम्स और इंटेलिजेंस-ड्रिवन सिस्टम्स के साथ ऑपरेट करेंगे।

The post Twitter के Co-Founder Jack Dorsey ने Block में 4,000 से ज्यादा लोगों की नौकरी काटी appeared first on BeInCrypto Hindi.

मार्केट अवसर
4 लोगो
4 मूल्य(4)
$0,011967
$0,011967$0,011967
+%2,94
USD
4 (4) मूल्य का लाइव चार्ट
अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Phemex ने Polymarket द्वारा संचालित Prediction Market लॉन्च किया, एक महीने लंबी Forecasting Championship की शुरुआत की (PRNewsfoto/Phemex)

Phemex ने Polymarket द्वारा संचालित Prediction Market लॉन्च किया, एक महीने लंबी Forecasting Championship की शुरुआत की (PRNewsfoto/Phemex)

Phemex, एक यूजर-फर्स्ट ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जिस पर 1 करोड़ से अधिक ट्रेडर्स भरोसा करते हैं, ने Polymarket द्वारा संचालित अपने Prediction Market के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की
शेयर करें
Globalfintechseries2026/04/23 23:18
Spartans.com ने RAF को अपने एक्सक्लूसिव स्पोर्ट पार्टनर के रूप में साइन किया, जबकि Gamdom और Duel ने अपने उत्पादों को परिष्कृत किया

Spartans.com ने RAF को अपने एक्सक्लूसिव स्पोर्ट पार्टनर के रूप में साइन किया, जबकि Gamdom और Duel ने अपने उत्पादों को परिष्कृत किया

#Spartans.com का करोड़ों डॉलर का RAF डील, $1 बिलियन के Beta वेजर, और $7M का प्राइज़ पूल इसे 2026 की सबसे बेहतरीन क्रिप्टो कैसीनो कहानी बनाते हैं। यहाँ देखें यह कैसे तुलना करता है
शेयर करें
CoinoMedia2026/04/24 00:00
ट्रम्प को गंभीर झटका, Fox News पोल में नागरिकों ने 'उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए'

ट्रम्प को गंभीर झटका, Fox News पोल में नागरिकों ने 'उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए'

एक नए Fox News पोल से पता चलता है कि मतदाताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके द्वारा अर्थव्यवस्था को संभालने के तरीके के खिलाफ मुड़ना शुरू कर दिया है, The Daily द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार
शेयर करें
Rawstory2026/04/24 00:45

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!