Bitcoin माइनर MARA Holdings ने Barry Sternlicht की Starwood Capital Group के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसमें अपनी मौजूदा माइनिंग साइट्स को आर्टिफिशियल इंटBitcoin माइनर MARA Holdings ने Barry Sternlicht की Starwood Capital Group के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसमें अपनी मौजूदा माइनिंग साइट्स को आर्टिफिशियल इंट

MARA का AI Data Center पिवट: Starwood के साथ 2.5 GW टारगेट पार्टनरशिप

2026/02/27 07:47
3 मिनट पढ़ें
इस कॉन्टेंट के संबंध में प्रतिक्रिया या चिंताओं के लिए, कृपया crypto.news@mexc.com पर हमसे संपर्क करें

Bitcoin माइनर MARA Holdings ने Barry Sternlicht की Starwood Capital Group के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसमें अपनी मौजूदा माइनिंग साइट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग के लिए डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलने की योजना है।

26 फरवरी की घोषणा के बाद MARA के शेयर आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में करीब 17% ऊपर उछल गए।

Joint Venture का लक्ष्य 2.5 GW क्षमता

दोनों कंपनियां मिलकर MARA के मौजूदा पोर्टफोलियो में डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स को डेवलप, फाइनेंस और ऑपरेट करेंगी। Starwood Digital Ventures, जो कंपनी का डेटा सेंटर प्लेटफार्म है, वह डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, टेनेंट सोर्सिंग और ऑपरेशन्स की जिम्मेदारी लेगा। वहीं MARA उन साइट्स को लाएगी जहां कम कीमत की एनर्जी उपलब्ध है।

यह ज्वाइंट प्लेटफॉर्म निकट भविष्य में करीब 1 गीगावॉट IT कैपेसिटी हासिल करने का टारगेट रखता है, और आगे चलकर यह 2.5 गीगावॉट से भी ज्यादा हो सकता है। इन फैसिलिटीज को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि बाजार के हालात और कस्टमर डिमांड के अनुसार Bitcoin माइनिंग और AI कंप्यूट के वर्कलोड्स के बीच स्विच किया जा सके। MARA को इस ज्वाइंट वेंचर में 50% तक हिस्सेदारी रखने का विकल्प रहेगा। दोनों कंपनियां डेवलपमेंट लागत और प्रॉफिट्स साझा करेंगी। फाइनेंशियल टर्म्स का खुलासा नहीं किया गया है।

Starwood Capital के पास $125 बिलियन से ज्यादा के एसेट्स हैं। Starwood Digital Ventures की 94 लोगों की टीम डेटा सेंटर एक्सपर्टीज में 10 GW से ऊपर के अनुभव के साथ काम करती है।

माइनर्स का फोकस अब AI infrastructure पर

यह घोषणा MARA की चौथी तिमाही की कमाई के साथ आई, जिसमें $1.7 बिलियन का नेट लॉस दिखाया गया, जो मुख्य रूप से उसकी Bitcoin होल्डिंग्स पर अनरियलाइज्ड राइटडाउन्स की वजह से हुआ। तिमाही रेवेन्यू $202 मिलियन रहा, जो एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 6% कम है। कंपनी कॉरपोरेट Bitcoin होल्डिंग्स में केवल Michael Saylor की Strategy Inc. से पीछे है।

MARA का यह कदम माइनिंग सेक्टर में चल रही ट्रेंड से मेल खाता है। जिन कंपनियों का फोकस पहले सिर्फ Bitcoin प्रोडक्शन तक सीमित था, वे अब अपनी एनर्जी एसेट्स और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को AI वर्कलोड्स के लिए दोबारा इस्तेमाल कर रही हैं। इसकी वजह है – नई फैसिलिटीज बनाने के मुकाबले ऐसा करना जल्दी और आसान है।

जो माइनर्स इस ट्रांजिशन को जल्दी अपना चुके हैं, जैसे IREN, TeraWulf, और Cipher Mining, उनकी मार्केट कैप MARA से आगे निकल गई है, जबकि उनकी Bitcoin माइनिंग हैश पॉवर कम है। इसी दौरान, Starboard Value ने Riot Platforms में बड़ा हिस्सा खरीदा है और Texas-बेस्ड माइनर पर अपने खुद के डेटा सेंटर कंवर्जन एफर्ट्स तेज करने का दबाव बनाया है।

JLL और Paul Weiss, MARA के लिए रणनीतिक और कानूनी सलाहकार रहे।

The post MARA का AI Data Center पिवट: Starwood के साथ 2.5 GW टारगेट पार्टनरशिप appeared first on BeInCrypto Hindi.

अस्वीकरण: इस साइट पर बाहर से पोस्ट किए गए लेख, सार्वजनिक प्लेटफार्म से लिए गए हैं और केवल सूचना देने के उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. वे निश्चित तौर पर MEXC के विचारों को नहीं दिखाते. सभी संबंधित अधिकार मूल लेखकों के पास ही हैं. अगर आपको लगता है कि कोई कॉन्टेंट तीसरे पक्ष के अधिकारों का उल्लंघन करता है, तो कृपया उसे हटाने के लिए crypto.news@mexc.com से संपर्क करें. MEXC किसी कॉन्टेंट की सटीकता, पूर्णता या समयबद्धता के संबंध में कोई गारंटी नहीं देता है और प्रदान की गई जानकारी के आधार पर की गई किसी भी कार्रवाई के लिए जिम्मेदार नहीं है. यह कॉन्टेंट वित्तीय, कानूनी या अन्य प्रोफ़ेशनल सलाह नहीं है, न ही इसे MEXC द्वारा अनुशंसा या समर्थन माना जाना चाहिए.

आपको यह भी पसंद आ सकता है

Phemex ने Polymarket द्वारा संचालित Prediction Market लॉन्च किया, एक महीने लंबी Forecasting Championship की शुरुआत की (PRNewsfoto/Phemex)

Phemex ने Polymarket द्वारा संचालित Prediction Market लॉन्च किया, एक महीने लंबी Forecasting Championship की शुरुआत की (PRNewsfoto/Phemex)

Phemex, एक यूजर-फर्स्ट ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जिस पर 1 करोड़ से अधिक ट्रेडर्स भरोसा करते हैं, ने Polymarket द्वारा संचालित अपने Prediction Market के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की
शेयर करें
Globalfintechseries2026/04/23 23:18
Spartans.com ने RAF को अपने एक्सक्लूसिव स्पोर्ट पार्टनर के रूप में साइन किया, जबकि Gamdom और Duel ने अपने उत्पादों को परिष्कृत किया

Spartans.com ने RAF को अपने एक्सक्लूसिव स्पोर्ट पार्टनर के रूप में साइन किया, जबकि Gamdom और Duel ने अपने उत्पादों को परिष्कृत किया

#Spartans.com का करोड़ों डॉलर का RAF डील, $1 बिलियन के Beta वेजर, और $7M का प्राइज़ पूल इसे 2026 की सबसे बेहतरीन क्रिप्टो कैसीनो कहानी बनाते हैं। यहाँ देखें यह कैसे तुलना करता है
शेयर करें
CoinoMedia2026/04/24 00:00
ट्रम्प को गंभीर झटका, Fox News पोल में नागरिकों ने 'उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए'

ट्रम्प को गंभीर झटका, Fox News पोल में नागरिकों ने 'उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए'

एक नए Fox News पोल से पता चलता है कि मतदाताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके द्वारा अर्थव्यवस्था को संभालने के तरीके के खिलाफ मुड़ना शुरू कर दिया है, The Daily द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार
शेयर करें
Rawstory2026/04/24 00:45

24/7 लाइव न्यूज़

अधिक

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

USD1 Genesis: 0 Fees + 12% APRUSD1 Genesis: 0 Fees + 12% APR

New users: stake for up to 600% APR. Limited time!